क्या होता है Loan Against Property? जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे

Loan Against Property: अगर आपको फंड की जरूरत है तो लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी एक बड़ा हथियार साबित हो सकता है. इसमें कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल जाता है. इसका इस्तेमाल बिजनेस ग्रोथ के लिए भी कर सकते हैं.
क्या होता है Loan Against Property? जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे

कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाना एक सपना होता है, लेकिन फाइनेंस संबंधी मुश्किलें कई बार इस सपने को पूरा करने में बाधा बन सकती हैं. सौभाग्य से, बैंक और वित्तीय संस्थान विभिन्न समाधान प्रदान करते हैं, और ऐसा ही एक लोकप्रिय विकल्प संपत्ति के बदले लोन (Loan Against Property) हासिल करना है. संपत्ति के बदले लोन दरअसल एक ऐसा लोन प्रॉडक्ट है, जिसमें आप अपनी संपत्ति को कोलेटरल के रूप में इस्तेमाल करते हैं. इसका मतलब है कि आप लोन के लिए सुरक्षा के रूप में अपना घर, फ्लैट या ज़मीन देते हैं. आपको लोन देने वाला संपत्ति को गारंटी के रूप में तब तक अपने पास रखता है, जब तक आप लोन को पूरी तरह चुका नहीं देते. लेकिन लोन अवधि के दौरान आप उक्त संपत्ति में रह सकते हैं या उसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

बिजनेस ग्रोथ के लिए LAP अच्छा विकल्प

पीरामल फाइनेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर जगदीप मल्लारेड्डी कहते हैं, ‘‘अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए संपत्ति के बदले लोन लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसकी ब्याज दरें कम होती हैं और ऋण की राशि अधिक होती है. हालाँकि, अपने सभी विकल्पों का मूल्यांकन करना और अपनी वित्तीय स्थिति और व्यावसायिक लक्ष्यों के साथ सबसे बेहतर विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है.’’

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्याज दरें आमतौर पर कम होती हैं

अपने व्यवसाय के लिए संपत्ति के बदले लोन का उपयोग करने के कई लाभ हैं. सबसे पहले, ब्याज दरें आमतौर पर कम होती हैं, जो प्रति वर्ष लगभग 8 फीसदी से शुरू होती हैं, जिससे ऋण का भुगतान करना आसान हो जाता है. अपनी संपत्ति बेचने के विपरीत, जिसका अर्थ है कि आप हमेशा के लिए स्वामित्व खो देते हैं, संपत्ति के विरुद्ध ऋण आपको अपनी संपत्ति को बनाए रखने की सुविधा देता है, जबकि आपको इसके मूल्य, आपके क्रेडिट इतिहास और आपकी आय के आधार पर आवश्यक धन मिल जाता है.

65% तक मिल जाता है लोन

नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFC) आपकी संपत्ति के मूल्य का 65 फीसदी तक, कभी-कभी 5 करोड़ रुपए तक उधार दे सकती हैं, जिससे आपको बहुत अधिक विकल्प मिल जाते हैं. साथ ही, मासिक भुगतान करना भी आासान होता है. यह राशि आमतौर पर उधार लिए गए प्रति लाख रुपए पर 750 से 900 रुपए के बीच होती है और कुछ ऋणदाता आपकी कारोबारी आवश्यकताओं के लिए पुनर्भुगतान के और अनेक विकल्प भी प्रदान करते हैं.

LAP लेने से पहले कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें

संपत्ति के विरुद्ध लोन लेना दरअसल अपने कारोबार के विकास के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि आयकर अधिनियम की धारा 37(1) के तहत भुगतान किए गए ब्याज और संबंधित शुल्क पर कर छूट जैसे विभिन्न लाभ भी मिलते हैं. हालाँकि इस बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले, अपने कारोबार के लिए सबसे बेहतर विकल्प का पता लगाएँ, और सभी उपलब्ध विकल्पों की तुलना करें. साथ ही संपत्ति के विरुद्ध ऋण कैलकुलेटर जैसे टूल का उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है.

किन लोगों के लिए अच्छा है लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी?

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि संपत्ति के आधार पर लोन लेना उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जो अपनी संपत्ति को कायम रखते हुए अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं. सभी कारकों पर विचार करना और अपनी वित्तीय स्थिति और व्यावसायिक लक्ष्यों के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6