&format=webp&quality=medium)
लाइफ की 'हाफ सेंचुरी' वाला 45 से 54 की एज वाला ये दौर बड़ा अजीब होता है. एक तरफ आप करियर के उस मुकाम पर होते हैं जहां आपके पास तजुर्बे भर-भर कर होता है,लेकिन दूसरी तरफ जिम्मेदारियों का एक भारी-भरकम पहाड़. बच्चों की हाई-फाई कॉलेज फीस, होम लोन की भारी भरकम EMI और ऊपर से सिर पर मंडराती रिटायरमेंट की चिंता होती है. असल में ये सब मिलकर इस उम्र में एक अलग ही लेवल का स्ट्रेस भी देने का काम करते हैं.
ऐसे में अक्सर मन में ये सवाल बार-बार घूमता रहता है कि क्या मैं अपनी उम्र के हिसाब से सही कमा रहा हूं? कहीं मेरे साथ वाले मुझसे बहुत आगे तो नहीं निकल गए? अगर आप भी इस सोच में हैं तो आइए जानते हैं कि इस एज में कमाई से लेकर रिटायमेंरट की मजबूती तक का लेखा-जोखा.
45 से 54 की उम्र 'रेस्ट' करने की नहीं बल्कि एक्टिव होने का टाइम होता है, जी हां ये एज में अपने करियर की बेस्ट इनिंग खेलने की है. दूसरों की कमाई देखकर , सीखकर खुद का लेवल ऊपर ले जाएं.ऐसे में अगर आज आपने अपनी इनकम और इन्वेस्टमेंट पर सही कॉल ले ली, तो यकीन मानिए 60 के बाद की जिंदगी किसी राजा से कम नहीं कटेगी.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
खबर से जुड़े FAQs
Q1. 45–54 साल की उम्र को ‘पीक अर्निंग इयर्स’ क्यों कहा जाता है?
क्योंकि इस उम्र में अनुभव, सीनियरिटी और सैलरी तीनों सबसे ऊंचे स्तर पर होते हैं.
Q2. 2026 में इस उम्र के लोगों की औसत मासिक कमाई कितनी है?
प्रोफाइल के हिसाब से ₹80,000 से ₹5 लाख प्रति माह तक कमाई देखी जा रही है.
Q3. क्या सिर्फ सैलरी देखकर खुद को जज करना सही है?
नहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस उम्र में नेटवर्थ सैलरी से ज्यादा अहम होती है.
Q4. 50 की उम्र तक नेटवर्थ कितनी होनी चाहिए?
कम से कम आपकी सालाना कमाई का 10 गुना होना बेहतर माना जाता है.
Q5. अगर कमाई रुक गई है तो क्या किया जा सकता है?
नई स्किल्स सीखें, साइड इनकम शुरू करें और पैसिव इनकम पर फोकस करें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)