&format=webp&quality=medium)
आज की युवा पीढ़ी, स्पेशली जनरेशन-Z के बीच FIRE-Financial Independence, Retire Early इन दिनों काफी फेमस होता जा रहा है, यानी जल्दी फाइनेंशियल फ्रीडम पाना और जल्दी रिटायर होना काफी फेमस हो रहा है. असल में आज के टाइम में लोग चाहते हैं कि वो 60 साल की उम्र तक इंतजार न करें, बल्कि 40 या 45 की उम्र में ही आरामदायक लाइफ जी सकें.असल में इसी सोच के साथ एक बड़ा कॉन्सेप्ट सामने आता है 25× Rule.
25× रूल एक आसान फाइनेंशियल फार्मूला है, जिसके मुताबिक अगर आप जल्दी रिटायर होना चाहते हैं, तो आपको अपने एनुअल खर्च का 25 गुना पैसा बचाकर रखना होगा.
अगर आपके सालाना खर्च ₹6 लाख हैं
जल्दी रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करना जरूरी है.
फॉर्मूला: वार्षिक खर्च × 25
यानी ₹6,00,000 × 25 = ₹1.5 करोड़ की जरूरत.
यही फंड आगे की पूरी लाइफ के खर्च को पूरा करेगा.


खबर से जुड़े FAQs
Q1. 25× रूल क्या है?
यह एक फॉर्मूला है जिसमें कहा जाता है कि रिटायरमेंट के लिए आपके सालाना खर्च का 25 गुना पैसा निवेश के रूप में तैयार होना चाहिए.
Q2. 25× रूल किसके लिए फायदेमंद है?
उन लोगों के लिए जो जल्दी रिटायरमेंट (40–45 की उम्र में) चाहते हैं और लंबी अवधि तक निवेश कर सकते हैं.
Q3. क्या 25× रूल सभी पर लागू होता है?
यह एक अनुमानिक गाइड है। वास्तविक राशि परिवार, लाइफस्टाइल, मेडिकल जरूरतों और महंगाई के हिसाब से बदल सकती है.
Q4. इस रूल के आधार पर पैसा कहाँ निवेश करना चाहिए?
लॉन्ग–टर्म ग्रोथ के लिए SIP, म्यूचुअल फंड्स, इंडेक्स फंड्स और रिटायरमेंट स्कीम्स उपयुक्त माने जाते हैं.
Q5. अगर फंड कम हो गया तो क्या होगा?
रूल कहता है कि रिटायरमेंट के बाद कुल फंड का सिर्फ 4% हर साल निकालें, इससे मूल रकम सुरक्षित रहती है और खत्म होने का खतरा कम होता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें