&format=webp&quality=medium)
आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग, EMI, कैशबैक और रिवॉर्ड्स के लालच में कई लोग एक साथ एक से ज्यादा कार्ड के लिए अप्लाई कर देते हैं. खासकर जब बैंक खुद कॉल करके ऑफर देते हैं, तो मना करना मुश्किल हो जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही महीने में दो क्रेडिट कार्ड लेना आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसका असर तुरंत नहीं, लेकिन धीरे-धीरे दिखता है और कई बार नुकसान का अंदाजा तब होता है जब लोन रिजेक्ट हो जाता है.
जब भी आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक आपके क्रेडिट स्कोर की जांच करता है. इसे हार्ड इंक्वायरी (Hard Inquiry) कहा जाता है. एक महीने में दो कार्ड के लिए अप्लाई करने पर दो बार हार्ड इंक्वायरी होती है.
इसका नतीजा यह होता है कि आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score Impact) कुछ पॉइंट्स गिर सकता है. अगर स्कोर पहले से बॉर्डर लाइन पर है, तो गिरावट ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है.
ये भी पढ़ें- सबको पता होनी चाहिए Credit Card की ये 5 स्मार्ट स्ट्रेटेजी, लोग रोक-रोक कर कहेंगे- 'हमें भी बता दो ये सीक्रेट'
जब कोई व्यक्ति कम समय में कई क्रेडिट प्रोडक्ट्स के लिए अप्लाई करता है, तो बैंक इसे रिस्क के तौर पर देखता है. बैंक को लगता है कि ग्राहक को अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है. इसे ओवर क्रेडिट हंगर (Credit Hungry Behavior) माना जाता है. इससे भविष्य में आपकी प्रोफाइल पर निगेटिव असर पड़ सकता है, भले ही आप समय पर बिल भरते हों.
दो क्रेडिट कार्ड लेने से आपकी कुल क्रेडिट लिमिट बढ़ जाती है. यह सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन असल खेल यहीं बिगड़ता है. अगर आप बढ़ी हुई लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं, तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (Credit Utilization Ratio) बढ़ जाता है. 30 प्रतिशत से ज्यादा यूटिलाइजेशन को खराब माना जाता है और इससे स्कोर और गिरता है.
ये भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड घिसने से पहले जान लें ये 5 राज, कर्ज नहीं, जेब में आएगा पैसा, CIBIL होगा रॉकेट!
क्रेडिट स्कोर सिर्फ कार्ड तक सीमित नहीं रहता. यही स्कोर आगे चलकर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन में काम आता है. अगर स्कोर गिर गया तो-
कई लोग यहीं गलती समझ पाते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है.
यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति के लिए दो कार्ड लेना गलत हो. अगर आपकी इनकम अच्छी है, पुराना क्रेडिट इतिहास मजबूत है और आप बिल समय पर भरते हैं, तो असर सीमित हो सकता है. लेकिन नए यूजर्स या जिनका स्कोर 700 के आसपास है, उनके लिए यह कदम जोखिम भरा माना जाता है. हालांकि, एक ही महीने में दो कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचना चाहिए, क्योंकि भले ही आपकी इनकम ज्यादा ही हो, आपके सिबिल स्कोर पर हार्ड इंक्वायरी का असर तो दिखेगा ही.
ये भी पढ़ें- गलत कार्ड बन सकता है मुसीबत की जड़! सीनियर सिटीजन हैं तो Credit Card चुनते वक्त ध्यान रखें ये 6 बातें
अगर आपको एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड चाहिए, तो थोड़ी प्लानिंग जरूरी है.
एक ही महीने में दो क्रेडिट कार्ड लेना तुरंत नुकसान न दिखाए, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहता है. क्रेडिट स्कोर गिरना, बैंक का भरोसा कम होना और लोन में दिक्कत आना इसका सबसे बड़ा खतरा है. बेहतर यही है कि क्रेडिट कार्ड सोच-समझकर और सही समय पर लिया जाए.
ये भी पढ़ें- तुरंत छोड़ दें इस तरह Credit Card यूज करने की आदत, CIBIL Score हो जाएगा बर्बाद, बैंक नहीं देंगे आपको लोन!
यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री का नंबर होता है.
जब बैंक आपका स्कोर चेक करता है.
750 या उससे ऊपर अच्छा माना जाता है.
अधिकतम खर्च की तय सीमा.
स्कोर गिर सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)