लीक हो गई इस कार्ड की जानकारी तो भी फ्रॉड नहीं कर पाएंगे नुकसान! जानिए कैसे काम करता ये वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड (VCC) एक डिजिटल कार्ड होता है जिसे बैंक या क्रेडिट कार्ड प्रदाता आपके मौजूदा क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से लिंक करके जारी करता है.
लीक हो गई इस कार्ड की जानकारी तो भी फ्रॉड नहीं कर पाएंगे नुकसान! जानिए कैसे काम करता ये वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

Virtual Credit Card: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तो आज के समय में बहुत ज्यादा आम हो गया है, लेकिन डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अक्सर इस बात का भी डर लगा रहता है कि कहीं कुछ फ्रॉड न हो जाए. ऐसे में कहीं पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी सोच-समझकर करना चाहिए. ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वर्चुअल क्रेडिट कार्ड (Virtual Credit Card - VCC) एक सुरक्षित और स्मार्ट ऑप्शन बनकर उभरा है. लेकिन यह क्या होता है और इसे आम क्रेडिट कार्ड से बेहतर क्यों माना जाता है? आइए विस्तार से समझते हैं.

क्या होता है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड?

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड (VCC) एक डिजिटल कार्ड होता है जिसे बैंक या क्रेडिट कार्ड प्रदाता आपके मौजूदा क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से लिंक करके जारी करता है. यह एक अस्थायी (temporary) या एक बार इस्तेमाल किए जाने वाला कार्ड नंबर प्रदान करता है, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग या ट्रांजैक्शन के लिए उपयोग कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है इसकी खासियत?

यह फिजिकल कार्ड की तरह नहीं होता, बल्कि सिर्फ डिजिटल रूप में मौजूद होता है. जिसे हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग-अलग कार्ड नंबर बनाया जा सकता है. वर्चुअल क्रेडिट कार्ड एक तय समय के बाद एक्सपायर हो जाता है, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है. इसे ऑनलाइन बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए तुरंत जनरेट किया जा सकता है.

आम क्रेडिट कार्ड से कितना अलग होता है वर्चुअल क्रेडिट कार्ड?

फीचरवर्चुअल क्रेडिट कार्ड (VCC)आम क्रेडिट कार्ड (Physical Credit Card)
फिजिकल कार्ड की जरूरत❌ नहीं✅ हां
कार्ड नंबर का इस्तेमाल✅ हर बार नया नंबर❌ फिक्स्ड नंबर
सुरक्षा✅ अधिक सुरक्षित⚠️ फ्रॉड का खतरा
वैधता (Validity)? सीमित समय तक⏳ लंबे समय तक
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उपयुक्त✅ हां, ज्यादा सुरक्षित✅ हां
ATM से पैसे निकाल सकते हैं?❌ नहीं✅ हां

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड के फायदे

ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड में हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग कार्ड नंबर दिया जाता है. अगर यह नंबर किसी धोखाधड़ी वाले प्लेटफॉर्म पर लीक भी हो जाता है, तो उसका फिर से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

कार्ड की जानकारी चोरी होने का खतरा नहीं

कई बार जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो वेबसाइट पर कार्ड डिटेल सेव करनी पड़ती है. वर्चुअल कार्ड में यह रिस्क नहीं होता, क्योंकि यह एक बार इस्तेमाल के बाद एक्सपायर हो जाता है.

सीमित खर्च और बजट नियंत्रण

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड में आप खुद से लिमिट सेट कर सकते हैं, जिससे बिना जरूरत के अधिक खर्च नहीं होगा. यह बजट को नियंत्रित करने में मदद करता है.

किसी भी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित भुगतान

अगर आप अनजान या नई वेबसाइट से शॉपिंग कर रहे हैं और सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं, तो वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. इससे आपका असली क्रेडिट कार्ड सुरक्षित रहेगा.

बिना फिजिकल कार्ड के भी पेमेंट

अगर आपका फिजिकल क्रेडिट कार्ड खो गया हो या आपके पास न हो, तो भी आप वर्चुअल क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं?

  • नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉग इन करें.
  • वर्चुअल क्रेडिट कार्ड ऑप्शन को चुनें.
  • अपना अधिकतम खर्च (स्पेंडिंग लिमिट) सेट करें.
  • OTP या पासवर्ड से वेरिफाई करें और कार्ड जनरेट करें.
  • नया कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट आपके सामने होगी, जिसे आप ऑनलाइन पेमेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं.

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड कब उपयोग करें?

  • ऑनलाइन शॉपिंग के लिए
  • संदिग्ध वेबसाइटों पर पेमेंट के लिए
  • फ्री ट्रायल लेने के लिए (ताकि बाद में चार्ज न लगे)
  • इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए
  • सब्सक्रिप्शन सर्विसेज (Netflix, Amazon Prime आदि) के लिए

क्या वर्चुअल क्रेडिट कार्ड के कोई नुकसान हैं?

  • ATM से पैसे नहीं निकाल सकते.
  • ऑफ़लाइन स्टोर में उपयोग नहीं कर सकते.
  • हर बार नया कार्ड जनरेट करना पड़ता है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6