&format=webp&quality=medium)
UMANG App EPFO Service: क्या आप भी EPFO की वेबसाइट पर पासबुक देखने या क्लेम करने की कोशिश करते-करते परेशान हो चुके हैं? कभी सर्वर डाउन, कभी OTP न आना, तो कभी लॉगिन ही न हो पाना – ऐसे में लोगों को अपना PF बैलेंस जानने और क्लेम ट्रैक करने में काफी परेशानी होती है. लेकिन अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने एक ऐसा स्मार्ट विकल्प दिया है जिससे आप ये सारी सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल से, बिना किसी रुकावट के पा सकते हैं.
हम बात कर रहे हैं UMANG ऐप की – यानी Unified Mobile Application for New-age Governance, जिसे भारत सरकार ने डिजिटली सेवाओं को एक ही जगह लाने के लिए शुरू किया था. यह ऐप EPFO की लगभग सभी जरूरी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराता है. और खास बात यह है कि अगर EPFO की वेबसाइट डाउन भी हो, तो भी UMANG ऐप पर आपकी ज़रूरी PF से जुड़ी सुविधाएं चालू रहती हैं.
UMANG एक मल्टी-सर्विस मोबाइल ऐप है, जिसे केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए EPFO के अलावा कई अन्य सरकारी विभागों की सेवाएं भी एक ही जगह मिल जाती हैं. लेकिन अगर आप EPF मेंबर हैं, तो यह ऐप आपके लिए किसी डिजिटल वरदान से कम नहीं है.
यहां देखें Video: PPF अकाउंट का पैसा 15 साल से पहले चाहिए? जानिए सरकार का नियम और पूरा तरीका
PF पासबुक देखना
अब EPFO पासबुक के लिए वेबसाइट के सर्वर खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. UMANG ऐप के ज़रिए आप पिछले 3 महीनों तक की ट्रांजैक्शन डिटेल्स सीधे अपने फोन पर देख सकते हैं. पूरी पासबुक भी PDF फॉर्म में डाउनलोड की जा सकती है.
PF क्लेम करना और ट्रैक करना
चाहे आपको फुल क्लेम करना हो या पार्शियल विथड्रॉल, UMANG ऐप से आप सीधे UAN से लॉगिन कर क्लेम फाइल कर सकते हैं. इसके बाद उसका स्टेटस भी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है.
EPS-95 पेंशन पेमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना
जो सदस्य Employees' Pension Scheme (EPS) के तहत आते हैं, वे UMANG ऐप से अपना पेंशन पेमेंट ऑर्डर भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह डॉक्यूमेंट सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त करने में बेहद जरूरी होता है.
UAN जनरेट और एक्टिवेट करना
पहली बार EPF से जुड़ने वाले कर्मचारी UMANG ऐप के ज़रिए UAN नंबर जनरेट और एक्टिवेट भी कर सकते हैं. इसमें अब फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रोसेस पहले से काफी तेज़ और आसान हो गया है.
PF ऑफिस की जानकारी और मैप लोकेशन
UMANG पर आप अपने नजदीकी EPFO ऑफिस का एड्रेस, संपर्क नंबर और गूगल मैप लोकेशन भी देख सकते हैं. इससे किसी भी ऑफिस तक पहुंचना आसान हो जाता है.
शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना
अगर आपको EPFO से जुड़ी किसी सेवा में समस्या है, तो आप UMANG ऐप से ग्रेविएंस रजिस्टर कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.
वेबसाइट से
मोबाइल ऐप से