&format=webp&quality=medium)
सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे फेमस और पैसा बनाने वाला ऑप्शन माना जाता है. आज के टाइम में देश में करोड़ों लोग SIP से पैसा लगाते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को एसआईपी के टाइप कितने होते हैं नहीं पता है. असल में एक गलत SIP चुनने से रिटर्न कम हो सकता है या रिस्क बढ़ सकता है. SIP केवल एक तरीका नहीं, बल्कि कई टाइप के होते हैं जो आपकी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं.तो आइए, हम समझेंगे कि SIP कितने प्रकार कौन से हैं, वो कैसे काम करते हैं, और गलती से कैसे बचें.
SIP में आप हर मंथ एक फिक्स राशि, जैसे 5,000 रुपए, म्यूचुअल फंड में डालते हैं. यह पैसा शेयर, बॉन्ड या बाकी जगह लगता है. SIP का फायदा है रुपी कॉस्ट एवरेजिंग—बाजार नीचे हो तो सस्ता मिलता है, लेकिन SIP के प्रकार चुनना जरूरी है, क्योंकि हर प्रकार अलग टारगेट के लिए है.
भारत में करोड़ों लोग SIP अकाउंट्स खोलते हैं, लेकिन अक्सर निवेशक केवल रेगुलर SIP जानते हैं.लेकिन गलत प्रकार चुनने से नुकसान गले लगा लेते हैं:
SIP के 7 प्रकार हैं—रेगुलर, टॉप-अप, फ्लेक्सी, परपेचुअल, ट्रिगर, इंश्योरेंस वाला और मल्टी. लोग SIP करते हैं, लेकिन प्रकार न जानने से गलती होती है. अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें, तो रिटर्न बढ़ेगा. SIP अमीर बनने का रास्ता है, लेकिन स्मार्ट तरीके से.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs:
Q1. SIP कितने प्रकार की होती है?
भारत में SIP के 7 प्रकार होते हैं—रेगुलर, टॉप-अप, फ्लेक्सी, परपेचुअल, ट्रिगर, इंश्योरेंस और मल्टी.
Q2. कौन-सी SIP शुरुआती निवेशकों के लिए सही है?
रेगुलर SIP शुरुआती निवेशकों के लिए सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प है.
Q3. टॉप-अप SIP का फायदा क्या है?
टॉप-अप SIP में इनकम बढ़ने पर निवेश भी बढ़ता है, जिससे लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न मिलता है.
Q4. फ्लेक्सी SIP किसके लिए बेस्ट है?
फ्लेक्सी SIP उन निवेशकों के लिए सही है जो मार्केट ट्रैक करते हैं और उतार-चढ़ाव का फायदा उठाना चाहते हैं.
Q5. मल्टी SIP क्यों करें?
मल्टी SIP से पैसा एक ही बार में कई फंड्स में लगता है, जिससे रिस्क कम और पोर्टफोलियो मजबूत बनता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)