8.4% FD ब्याज दर! सीनियर सिटीजन की 'चांदी' कर रही हैं ये टॉप 3 बैंक,जानें आपका बैंक लिस्ट में है या नहीं

सीनियर सिटीजन के लिए 8.4% तक FD ब्याज दर देने वाले टॉप 3 बैंक सामने आ गए हैं. तो बिना देरी किए आप जानें कौन-कौन से बैंक हैं, और किस बैंक में जमा कर रिटर्न मिलेगा सबसे ज्यादा.
8.4% FD ब्याज दर! सीनियर सिटीजन की 'चांदी' कर रही हैं ये टॉप 3 बैंक,जानें आपका बैंक लिस्ट में है या नहीं

पैसों के मामले में आने वाला कल सेफ रहे इसके लिए लोग आज भी फिक्स डिपॉजिट ऑप्शन को ही बेस्ट मानते हैं.वहीं, कई बैंकों ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें कम कर दी हैं, जी हां सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ सीनियर सिटीजन (60 साल और उससे ऊपर) के लिए भी दरें घटाई गई हैं. हालांकि कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी सीनियर सिटीजन को भरभर के ब्याज ऑफर कर रही हैं.

सितंबर 2025 में 3 बैंक ऐसे हैं जो सीनियर सिटीजन को जमकर ब्याज देने का काम कर रही हैं. स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट एफडी रेट्स दे रहे हैं. तो जानें 8% से 8.4% तक ब्याज देने वाली बैंक और डिपॉजिट डिटेल्स.

सीनियर सिटीजन के लिए बैंक एफडी ब्याज दरें

Add Zee Business as a Preferred Source

1. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को सालाना करीब 8.4% ब्याज दर पर 5 साल की एफडी उपलब्ध है.माना जा रहा है कि यह दर 8 सितंबर 2025 से लागू है.

2. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

2 से 3 साल की अवधि वाली उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी पर करीब 8.15% ब्याज दर दे रहा है.वैसे यह दर 25 जुलाई 2025 से लागू है.

3. जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक

जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो ये 2 से 3 साल और 5 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को करीब 8% तक ब्याज दे रहा है,असल में यह दर 16 सितंबर 2025 से लागू है.

4. शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सीनियर सिटीजन को खूब ब्याज दे रहा है. यहां 18 महीने से 24 महीने की एफडी पर 7.8% ब्याज दे रहा है, यह दर 18 सितंबर 2025 से लागू है.

सितंबर 2025 के लिए फेमस स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट्स

इन्वेस्टमेंट में सावधानी

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में एफडी जमा राशि Deposit Insurance Credit Guarantee Corporation (DICGC) द्वारा 5 लाख रुपए तक सीमित होती है. इन बैंकों में निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए.

बैंक एफडी पर टीडीएस

फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाली ब्याज इनकम पर इन्कम टैक्स (TDS) लागू होता है.सामान्य व्यक्तियों (60 साल से कम) के लिए यदि वार्षिक ब्याज 50,000 रुपए से अधिक है, तो 10% टीडीएस कटता हैय सीनियर सिटीजन (60 साल या उससे ऊपर) के लिए सीमा 1 लाख रुपये प्रति साल है, अगर ब्याज इस सीमा के भीतर है, तो कोई TDS नहीं कटता.


5 FAQs:

Q1. सीनियर सिटीजन के लिए कौन-कौन से बैंक 8% से ऊपर ब्याज दे रहे हैं?
A1. Suryoday (8.4%), Utkarsh (8.15%), Jana (8%) स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 8% से ऊपर ब्याज दे रहे हैं.

Q2. एफडी में TDS कब कटता है?
A2. सामान्य व्यक्तियों के लिए वार्षिक ब्याज 50,000 रुपये से अधिक होने पर, सीनियर सिटीजन के लिए 1 लाख रुपये से ऊपर होने पर TDS कटता है.

Q3. सीनियर सिटीजन TDS से कैसे बच सकते हैं?
A3. वे फॉर्म 15H जमा करके TDS कटौती से बच सकते हैं, बशर्ते उनकी कुल आय कर सीमा से कम हो.

Q4. स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी बीमित क्यों है?
A4. DICGC द्वारा प्रत्येक जमा राशि 5 लाख रुपये तक बीमित होती है, जिससे निवेश सुरक्षित रहता है.

Q5. 3 करोड़ तक जमा पर कितना ब्याज मिलेगा?
A5. बैंक दरों के अनुसार 3 करोड़ तक जमा राशि पर 8% से 8.4% तक सालाना ब्याज मिलेगा, जो सीनियर सिटीजन के लिए फायदेमंद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6