&format=webp&quality=medium)
जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कल क्या हो जाए, कौन जानता है. ऐसे में सबसे बड़ी फिक्र अपने परिवार की होती है कि अगर हमें कुछ हो गया तो उनका क्या होगा? इसी फिक्र को दूर करने के लिए लोग 'इंश्योरेंस' करवाते हैं, जो एक तरह का सुरक्षा कवच है. लेकिन जब इंश्योरेंस लेने जाते हैं, तो दो नाम सबसे ज्यादा कन्फ्यूज करते हैं- लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस. कुछ लोगों को इन दोनों का फर्क ही नहीं पता होता.आइए इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि टर्म इंश्योरेंस क्या है, लाइफ इंश्योरेंस से कैसे अलग है और इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है.
Life Insurance पॉलिसी जीवन को कवरेज देने का काम करता है. इसमें अगर इंश्योर्ड व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है, तो इंश्योरेंस कंपनी की ओर से उसके नॉमिनी या परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद के तौर पर डेथ और मैच्योरिटी बेनेफिट दोनों मिलते हैं.
Term Insurance एक तरह की जीवन बीमा पॉलिसी है जो सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज देती है. ऐसे में यदि बीमित व्यक्ति की मृत्यु पॉलिसी की अवधि के दौरान हो जाए तो तो कवर की राशि नामांकित व्यक्ति को एकमुश्त दी जाती है. इससे परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिल जाती है. टर्म इंश्योरेंस में लाइफ इंश्योरेंस की तरह मैच्योरिटी रिटर्न नहीं मिलता है.