&format=webp&quality=medium)
क्या आप भी उस भीड़ का हिस्सा हैं जो यह सोचती है कि "अभी तो कमाने की उम्र शुरू हुई है, अभी तो उड़ने के दिन हैं, निवेश तो तब करेंगे जब हाथ में खूब सारा पैसा होगा"? अगर हां, तो आज का यह गणित आपके होश उड़ाने वाला है.
अक्सर हमें लगता है कि अगर हम आज ₹15,000 बचा रहे हैं और कोई दूसरा व्यक्ति 10 साल बाद ₹45,000 बचाएगा, तो जाहिर है वो हमसे ज्यादा अमीर होगा. लेकिन निवेश की दुनिया 'नॉर्मल गणित' से नहीं, बल्कि 'कम्पाउंडिंग' (Compounding) के जादू से चलती है. चलिए, दो दोस्तों- राहुल और अमित की कहानी के जरिए समझते हैं कि कैसे एक छोटी सी शुरुआत आपको बड़े-बड़े दिग्गजों से आगे पहुंचा सकती है.
राहुल और अमित दोनों गहरे दोस्त हैं. दोनों ने 25 साल की उम्र में दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की.
राहुल (25 साल): राहुल ने सोचा कि भले ही शुरुआत है और सैलरी कम है, लेकिन भविष्य के लिए ₹15,000 तो निकाले ही जा सकते हैं. उसने 60 साल की उम्र (रिटायरमेंट) का लक्ष्य रखा. उसके पास निवेश के लिए पूरे 35 साल का लंबा समय है.
अमित (35 साल): अमित ने सोचा कि अभी तो नई बाइक, आईफोन और वैकेशन का समय है. उसने 10 साल तक जमकर पैसा खर्च किया. 35 साल की उम्र में जब उसकी सैलरी बढ़ी, तो उसने अपनी गलती सुधारने के लिए सीधे तीन गुना यानी ₹45,000 की भारी-भरकम SIP शुरू की. उसके पास अब केवल 25 साल बचे हैं.
मान लेते हैं कि दोनों का पैसा 'इक्विटी म्यूचुअल फंड' में लगा है, जहां हमें औसतन 12% सालाना रिटर्न (CAGR) मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Calculation: दिल्ली में रहना है तो कितनी होनी चाहिए सैलरी? पूरा गुणा-गणित जानकर बहुत से लोग आ जाएंगे टेंशन में!
राहुल कम पैसा लगा रहा है, लेकिन वह 'समय का राजा' है. उसे कम्पाउंडिंग पर पूरा भरोसा है.
मंथली निवेश (Monthly SIP): ₹15,000
निवेश की अवधि: 35 साल
कुल निवेश (Total Invested): ₹15,000x12x35 = ₹63,00,000 (₹63 लाख)
अनुमानित रिटर्न (12%): ₹7,63,62,467
कुल कॉर्पस (60 की उम्र में): ₹8,26,62,467 (लगभग 8.26 करोड़ रुपये)
अमित हर महीने राहुल से 3 गुना पैसा लगा रहा है. उसे पूरा यकीन है कि 25 सालों में वह राहुल को पीछे छोड़ देगा.
मासिक निवेश (Monthly SIP): ₹45,000
निवेश की अवधि (Years): 25 साल
कुल निवेश (Total Invested): ₹45,000x12x25 = ₹1,35,00,000 (1.50 करोड़ रुपये)
अनुमानित रिटर्न (12%): ₹6,30,99,296
कुल कॉर्पस (60 की उम्र में): ₹7,65,99,296 (लगभग 7.65 करोड़ रुपये)
ये भी पढ़ें- Calculation: कितना बड़ा Solar Panel लगाएं, ताकि 2BHK को 24 घंटे मिले फ्री बिजली? क्या आएगा खर्च? समझें पूरा गणित
यहां आकर नतीजा सबको हैरान कर देता है! आइए दोनों के आंकड़ों की तुलना करते हैं:
| शुरुआती उम्र | 25 साल | 35 साल |
| मासिक SIP | ₹15,000 | ₹45,000 |
| कुल निवेश (जेब से लगाया) | ₹63 लाख | ₹1.35 करोड़ |
| कितना पैसा एक्स्ट्रा लगाया? | - | अमित ने ₹72 लाख ज्यादा |
| रिटायरमेंट पर कुल फंड | ₹8.26 करोड़ | ₹7.65 करोड़ |
| शुद्ध मुनाफा (Profit) | ₹7.63 करोड़ | ₹6.30 करोड़ |
नतीजा: राहुल ने अमित से करीब ₹72 लाख कम अपनी जेब से लगाए. इस मामले में अमित ज्यादा पैसे खर्च करने के बावजूद अमित से पीछे रह गए. राहुल ने करीब ₹61 लाख ज्यादा का फंड हासिल किया. यानी मुनाफे के मामले में राहुल ने अमित को करीब ₹1.33 करोड़ के अंतर से पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- ₹50 हजार है सैलरी? इन 5 तरीकों से बनें 'मनी मास्टर', महीना खत्म हो जाएगा पर पैसे नहीं! लोग कहेंगे- 'फॉर्मूला बता दो'
अमित के हारने की सबसे बड़ी वजह थी- समय की कमी.
शुरुआती 10 साल का असर: राहुल ने जो पहले 10 साल (25 से 35 की उम्र तक) निवेश किया, उस पैसे ने अमित के आने से पहले ही एक बहुत बड़ी 'बेस वैल्यू' बना ली थी.
स्नोबॉल इफेक्ट: कम्पाउंडिंग में पैसा 'लीनियर' (सीधा) नहीं बढ़ता, बल्कि 'एक्सपोनेंशियल' (रफ्तार से) बढ़ता है. राहुल के निवेश को जो आखिरी के 10 साल मिले, उसमें उसके पैसे ने जो ग्रोथ पकड़ी, उसे अमित ₹45,000 लगाकर भी नहीं पकड़ पाया.
जेब पर बोझ: अमित को राहुल के बराबर पहुंचने के लिए अपनी जेब से 1.35 करोड़ रुपये फूंकने पड़े, जबकि राहुल का काम सिर्फ ₹63 लाख में हो गया.
अमित ने जो 10 साल की देरी की, उसे उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी. अमित ने अपनी 10 साल की 'मौज-मस्ती' के बदले में अपनी जिंदगी की मेहनत के बहुत सारे पैसे खर्च कर दिए और फिर भी वह राहुल से थोड़ा पीछे ही रहा.
ये भी पढ़ें- Calculation: मियां-बीवी बच्चों समेत, साथ में एक गाड़ी और खुद का घर, दिल्ली में इसके लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?
शुरुआत आज से करें: अगर आपकी उम्र 20-25 साल है, तो आप दुनिया के सबसे खुशनसीब इंसान हैं. भले ही ₹2000 से शुरू करें, लेकिन शुरू करें.
अनुशासन (Discipline): शेयर बाजार ऊपर-नीचे होता रहेगा, लेकिन आपको अपनी SIP नहीं रोकनी है. 35 साल का सफर लंबा है, लेकिन इसका अंत बहुत सुखद है.
Step-up का जादू: अपनी आय बढ़ने के साथ अपनी SIP राशि बढ़ाते रहें.
यह गणित साफ है- जल्दी शुरुआत करना, ज्यादा पैसा लगाने से कहीं बेहतर है. अमित ने अपनी जेब से भारी रकम खर्च की, लेकिन वक्त की कमी ने उसे हरा दिया. राहुल ने कम निवेश किया, लेकिन 'वक्त' को अपना दोस्त बनाया और जीत गया. इसलिए, समय बर्बाद न करें, आज ही अपना पहला कदम बढ़ाएं.
1- क्या 12% रिटर्न की गारंटी है?
म्यूचुअल फंड में गारंटी नहीं होती, लेकिन भारतीय शेयर बाजार (Nifty) का पिछला 20-25 सालों का रिकॉर्ड 12% से ऊपर ही रहा है.
2- अगर मैं 35 का हूं, तो क्या मैं कभी अमीर नहीं बन पाऊंगा?
बिल्कुल बन सकते हैं! बस आपको अमित की तरह ज्यादा पैसा बचाना होगा या फिर अपने रिटायरमेंट की उम्र को 60 से बढ़ाकर 65 साल करना होगा.
3- महंगाई (Inflation) का क्या होगा?
हां, 35 साल बाद पैसों की वैल्यू आज जितनी नहीं होगी, लेकिन अगर आप निवेश नहीं करेंगे तो आपके पास कुछ भी नहीं होगा. निवेश ही महंगाई को हराने का एकमात्र तरीका है.
4- क्या SIP के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है?
हां, आजकल लगभग सभी म्यूचुअल फंड निवेश के लिए एक डीमैट अकाउंट या किसी ऑथोराइज्ड ऐप की जरूरत होती है.
5- क्या मैं बीच में पैसे निकाल सकता हूं?
निकाल सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से कम्पाउंडिंग का चक्र टूट जाएगा. कोशिश करें कि रिटायरमेंट फंड को हाथ न लगाएं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)