गारंटीड 'पेंशन' vs ज्यादा 'रिटर्न': रिटायरमेंट के लिए SWP और एन्युटी में से कौन है बेस्ट? समझें पूरा हिसाब किताब

रिटायरमेंट प्लानिंग में SWP और Annuity दोनों ही बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं. वैसे एक देता है गारंटीड पेंशन, तो दूसरा देता है ज्यादा रिटर्न.तो फिर जानिए कौन सा है बेस्ट ऑप्शन आपकी सुरक्षित और फाइनेंशियल लाइफ के लिए.
गारंटीड 'पेंशन' vs ज्यादा 'रिटर्न': रिटायरमेंट के लिए SWP और एन्युटी में से कौन है बेस्ट? समझें पूरा हिसाब किताब

रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को पैसों के मामले में सेफ करना हर किसी की चाहत होती है, यही कारण है कि लोग डिफरेंट जगहों पर पैसों को इन्वेस्टमेंट भी करते हैं. लेकिन रिटायरमेंट को फाइनेंशियली सेफ रखने के लिए सही इन्वेस्टमेंट स्कीम को चुनना बहुत जरूरी होता है.जी हां आजकल दो ऑप्शन इसके लिए काफी बेस्ट मानते हैं.सिस्टमैटिक विथड्रॉअल प्लान (SWP) और एन्युटी (Annuity). तो फिर आइए, समझेंगे रिटारमेंट प्लानिंग के लिए दोनों में से कौन सा ज्यादा बेस्ट हो सकता है.

एन्युटी (Annuity) क्या है?

आपको बता दें कि एन्युटी एक तरह की बीमा पॉलिसी होती है, जिसमें आप रिटायरमेंट से पहले एक बड़ी रकम बीमा कंपनी को देते हैं. फिर इसके बदले में, कंपनी आपको लाइफटाइम या फिर एक फिक्स टाइम के लिए हर महीने, तिमाही, या सालाना एक फिक्स पैसा देती रहती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इसके फायदे और नुकसान

फायदा: ये एक गारंटीड इमकम देने का काम करती है, जिससे आपको पता होता है कि हर महीने कितनी रकम मिलेगी, भले ही शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव हो.
नुकसान: एक बार इन्वेस्टमेंट करने के बाद आप अपनी रकम वापस नहीं निकाल सकते है.यह कम फ्लेक्सिबल है और महंगाई के बढ़ने पर आपकी फिक्स इनकम की पासिंग पावर भी कम हो सकती है.

सिस्टमैटिक विथड्रॉअल प्लान (SWP) क्या है?

असल में सिस्टेमैटिक विथड्रॉअल प्लान म्यूचुअल फंड में किया गया एक इन्वेस्टमेंट होता है. इसमें आप अपनी रिटायरमेंट की बड़ी रकम एक म्यूचुअल फंड स्कीम (खासकर डेट फंड या हाइब्रिड फंड) में इन्वेस्ट करते हैं और फिर हर मंथ अपनी जरूरत के हिसाब से एक तय रकम निकालते रहते हैं.

इसके फायदे और नुकसान

फायदा: यह बहुत फ्लेक्सिबल है और इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से निकासी की रकम बढ़ा या घटा सकते हैं, या फिर कुछ टाइम के लिए रोक भी सकते हैं.साथ ही आपकी बची हुई रकम पर भी रिटर्न मिलता रहता है, जिससे महंगाई का असर कुछ हद तक कम होता है.
नुकसान: यह मार्केट से जुड़ा होता है,तो इसलिए रिटर्न की गारंटी नहीं होती है.जी हां अगर मार्केट गिरता हैतो आपके निवेश की कीमत भी कम हो सकती है, जिससे आपकी मंथली इनकम पर असर पड़ सकता है.

SWP और एन्युटी में मुख्य अंतर

टाइपSWP (सिस्टेमैटिक विथड्रॉअल प्लान)एन्युटी (Annuity)
निवेश म्यूचुअल फंड से जुड़ाबीमा पॉलिसी से जुड़ा
रिटर्नमार्केट से जुड़ा, रिटर्न की कोई गारंटी नहींनिश्चित और गारंटीड रिटर्न
फ्लेक्सिबलबहुत लचीला, कभी भी रकम बदली या रोकी जा सकती हैबहुत कम लचीला, एक बार तय होने पर बदलाव संभव नहीं
महंगाई का असरमहंगाई को मात देने की क्षमता रखता है क्योंकि बची हुई राशि पर रिटर्न मिलता रहता हैमहंगाई का असर पड़ता है, क्योंकि इनकम फिक्स होती है
फंड निकालनाइमरजेंसी में पूरी रकम निकाल सकते हैंएक बार निवेश करने के बाद रकम वापस नहीं निकाल सकते
टैक्सनिकाली गई रकम पर केवल कैपिटल गेन (लाभ) पर टैक्स लगता है, जिससे यह ज़्यादा टैक्स-कुशल (tax-efficient) होता हैमासिक आय पर आपकी इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है

आपके लिए बेहतर विकल्प कौन सा है?

तो अगर आप सेफ और फिक्स इनकम चाहते हैं, और शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव का रिस्क नहीं लेना चाहते, तो एन्युटी आपके लिए बेहतर हो सकती है. लेकिन दूसरी तरफ अगर फ्लेक्सिबल, अपने इन्वेस्टमेंट पर नियंत्रण और महंगाई को मात देने वाला रिटर्न चाहते हैं, साथ ही शेयर मार्केट का रिस्क लेने को तैयार हैं, तो SWP एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. SWP (सिस्टमैटिक विदड्रॉअल प्लान) क्या है?
यह म्यूचुअल फंड से हर महीने तय रकम निकालने की सुविधा है, जिससे रिटायरमेंट में रेगुलर इनकम मिलती है.

Q2. Annuity स्कीम कैसे काम करती है?
इसमें एकमुश्त रकम निवेश करने पर रिटायरमेंट के बाद आजीवन तय पेंशन मिलती है.

Q3. रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए SWP और Annuity में क्या फर्क है?
SWP में ज्यादा रिटर्न का मौका होता है लेकिन मार्केट रिस्क भी रहता है, जबकि Annuity गारंटीड पेंशन देती है.

Q4. किसके लिए SWP बेहतर है?
जो लोग मार्केट रिस्क को झेल सकते हैं और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए SWP अच्छा विकल्प है.

Q5. Annuity किन लोगों के लिए सही है?
जो लोग बिना रिस्क के स्थिर पेंशन चाहते हैं, उनके लिए Annuity सबसे अच्छा विकल्प है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6