&format=webp&quality=medium)
Sukanya Samriddhi Yojana बेहद पॉपुलर स्कीम है. सरकार की तरफ से इस स्कीम को बेटियों के लिए शुरू किया गया है, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके. 10 साल तक की उम्र की बच्ची के नाम से इस अकाउंट को ओपन किया जा सकता है. इस स्कीम में पैरेंट्स को 15 साल तक निवेश करना होता है. 21 साल बाद स्कीम मैच्योर हो जाती है. आप इसमें मिनिमम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना डिपॉजिट कर सकते हैं.
मौजूदा समय में इस स्कीम पर 8.2% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. लॉन्ग टर्म स्कीम होने और कंपाउंडिंग का फायदा मिलने के कारण इसके जरिए अच्छा खासा पैसा इकट्ठा किया जा सकता है. यही वजह है कि ज्यादातर पैरेंट्स इस स्कीम में बेटी के नाम निवेश करना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं और घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट ओपन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि ये अकाउंट ओपन कैसे होता है.
सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म को भरें और मांगी गई जानकारी, फोटोग्राफ और अन्य दस्तावेज जैसे बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, फोटो, अभिभावक का पहचान पत्र वगैरह सभी डॉक्यूमेंट्स को साथ में अटैच करें. इसके बाद भरा हुआ फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स लेकर नजदीकी बैंक की ब्रांच या पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जाएं. सभी दस्तावेजों की मूल कॉपी भी साथ में ले जाएं. इसके बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस जहां भी आप खाता खुलवा रहे हैं, वहां के कर्मचारी फॉर्म चेक करेंगे और अटैच डॉक्यूमेंट्स का ओरिजिनल से मिलान करेंगे. इसके बाद अकाउंट ओपन हो जाएगा.
सुकन्या समृद्धि अकाउंट को किसी भी अधिकृत बैंक या डाकखाने में खुलवाया जा सकता है. लेकिन बैंक के ब्रांच और डाकघर दोनों ऑनलाइन SSY अकाउंट खोलने की अनुमति फिलहाल नहीं देते हैं. आप इसके फॉर्म को जरूर अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि अकाउंट खोलने के बाद आप इससे जुड़े कई काम ऑनलाइन कर सकते हैं.