Sovereign Gold Bond: बाजार से सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका आज, चूके तो होगा बड़ा नुकसान

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की दूसरी सीरीज में निवेश का आज आखिरी दिन है. इसका इश्यू प्राइस 5,197 रुपए प्रति ग्राम है. ऑनलाइन पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जा रही है.
Sovereign Gold Bond: बाजार से सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका आज, चूके तो होगा बड़ा नुकसान

निवेशकों को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा, जिसका भुगतान हर छह महीने पर किया जाएगा. (Reuters)

Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते सोने (Gold) में निवेश करने वालों के लिए बेहतर और अंतिम मौका है. वित्त वर्ष 2022-23 के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज में निवेश करने का आज आखिरी दिन है. यह बॉन्ड सब्सक्रिप्शन के लिए 22 अगस्त को खुला था. इसका इश्यू प्राइस 5,197 रुपए प्रति ग्राम रखा गया है. 10 ग्राम Gold की कीमत 51,970 रुपए होगी. बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश पर गारंटीड‍ रिटर्न मिलता है. निवेशकों को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा, जिसका भुगतान हर छह महीने पर किया जाएगा.

ऑनलाइन खरीद पर 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट

आरबीआई (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज के तहत बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,197 रुपये प्रत‍ि ग्राम तय किया है.अगर आप ड‍िजिटल पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 50 रुपये प्रत‍ि ग्राम की छूट म‍िलेगी. यानी 10 ग्राम गोल्ड पर आप 500 रुपये की छूट पा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

कहां से खरीदें Sovereign Gold Bond?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा पोस्ट ऑफिस, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से खरीद सकते हैं.

कैपिटल गेन टैक्‍स से राहत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश पर गारंटीड‍ रिटर्न मिलता है. निवेशकों को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा, जिसका भुगतान हर छह महीने पर किया जाएगा. SGB की मैच्योरिटी आठ साल होती है. जबकि, लॉक इन पीरियड पांच साल है. ध्यान रखें कि अगर आपने एसजीबी को मैच्योरिटी तक बनाए रखा, तो आपको निवेश पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना होगा.

फिजिकल गोल्‍ड की तरह इसके सेफ स्‍टोरेज का झंझट नहीं रहता है. एसजीबी में निवेश करना अधिक सुरक्षित है. फिजिकल गोल्ड के मामले में चोरी, उसकी प्‍योरिटी और सेफ लॉकर की कमी जैसी दिक्कतें हमेशा बनी रहती हैं.

नहीं देना होगा GST

गोल्‍ड क्‍वाइन और बार की तरह सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में जीएसटी नहीं देना होता है. जब भी आप डिजिटल गोल्‍ड खरीदते हैं, आपको फिजिकल गोल्‍ड की तरह 3 फीसदी जीएसटी देना होगा. सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं देना होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6