&format=webp&quality=medium)
म्यूचुअल फंड्स कई तरह के होते हैं. आमतौर पर जब हम म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में आमतौर पर लार्ज-कैप, मिड-कैप, स्मॉल-कैप या बैलेंस्ड फंड जैसे नाम आते हैं. हम अक्सर वो फंड चुनते हैं जिसका रिटर्न सबसे अच्छा दिख रहा हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड की एक ऐसी खास कैटेगरी भी है, जो सिर्फ 'रिटर्न' देने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी के सबसे बड़े सपनों का 'समाधान' देने के लिए बनाई गई है?
इसी खास कैटेगरी का नाम है - सॉल्यूशन-ओरिएंटेड फंड्स (Solution-Oriented Funds). ये Mutual Funds की एक खास कैटेगरी है. इन्हें किसी स्पेसिफिक फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. आइए जानते हैं इस MF के इस खास फंड के बारे में.
VIDEO- iPhone 17 Pre-Booking: भारत में कब से मिलेगा?
ये एक तरह के हाइब्रिड म्यूचुअल फंड होते हैं, जो इक्विटी (शेयर बाजार) और डेट (सरकारी बॉन्ड, FD) दोनों में पैसा लगाते हैं. लेकिन इनकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि ये किसी खास मकसद (Specific Goal) के लिए डिजाइन किए जाते हैं. SEBI के नियमों के अनुसार, ये मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं:
5 साल का लॉक-इन पीरियड- यही वो फीचर है जो सॉल्यूशन-ओरिएंटेड फंड्स को बाकी सभी म्यूचुअल फंड्स से बिल्कुल अलग बनाता है. इन फंड्स में आपका पैसा कम से कम 5 साल के लिए लॉक हो जाता है. इसका मतलब है कि आप 5 साल से पहले अपना पैसा नहीं निकाल सकते. रिटायरमेंट फंड के मामले में, ये लॉक-इन 5 साल या आपकी रिटायरमेंट की उम्र (आमतौर पर 58-60 साल), जो भी पहले हो, तक होता है.
ये लॉक-इन पीरियड असल में एक पेनल्टी नहीं, बल्कि आपके लिए एक 'वरदान' है. ये आपको दो सबसे बड़ी गलतियों से बचाता है:
अक्सर जब बाजार गिरता है, तो हम डरकर अपना पैसा निकाल लेते हैं और नुकसान कर बैठते हैं. लॉक-इन होने के कारण, आप ऐसा नहीं कर पाते, जिससे आप बाजार की अस्थिरता से बचे रहते हैं.
कई बार हम छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अपने लंबे समय के निवेश को तोड़ देते हैं. यह लॉक-इन आपको ऐसा करने से रोकता है और यह सुनिश्चित करता है कि जिस बड़े लक्ष्य (रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई) के लिए आपने पैसा जोड़ा था, वो पैसा उसी काम आए.
ये फंड्स आपकी उम्र और जोखिम लेने की क्षमता के हिसाब से अपना एसेट एलोकेशन (इक्विटी और डेट का अनुपात) बदलते रहते हैं. जब आप युवा होते हैं तो ये आपका ज्यादा पैसा इक्विटी में लगाते हैं ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिले. जैसे-जैसे आपका लक्ष्य नजदीक आता जाता है, ये धीरे-धीरे इक्विटी से पैसा निकालकर सुरक्षित डेट में शिफ्ट करते जाते हैं ताकि आपका बनाया हुआ फंड सुरक्षित रहे.
| फीचर | सॉल्यूशन-ओरिएंटेड फंड्स | सामान्य म्यूचुअल फंड्स (ओपन-एंडेड) |
| मुख्य उद्देश्य | खास लक्ष्य (रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई) | सिर्फ धन सृजन (Wealth Creation) |
| लॉक-इन पीरियड | हां, 5 साल या रिटायरमेंट तक | नहीं |
| निवेश अनुशासन | बहुत ज्यादा (लॉक-इन के कारण) | कम (आप कभी भी पैसा निकाल सकते हैं) |
| किसके लिए बेहतर | अनुशासित निवेशक जो खास लक्ष्यों के लिए निवेश कर रहे हैं | हर तरह के निवेशक |
कम से कम 5 साल का लॉक-इन होता है. लेकिन असली फायदा 10–15 साल बाद ही दिखता है.
नहीं, ये भी मार्केट-लिंक्ड होते हैं. लेकिन लॉन्ग टर्म में इनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा है.
Children’s Fund खासतौर पर इसी गोल के लिए बनाया गया है.
जी हां, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर सिर्फ 10% टैक्स है.
बिलकुल, जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे उतना ज्यादा कॉर्पस बनेगा.