&format=webp&quality=medium)
Credit Card आज के वक्त में बहुत ही आम हो गया है. अधिकतर लोगों के पास आपको क्रेडिट कार्ड देखने को मिल जाएगा. खैर, भले ही हर कोई क्रेडिट कार्ड रखने लगा हो, लेकिन उसे इस्तेमाल करना हर किसी को नहीं आता. बहुत से लोग तो सिर्फ यही जानकर खुश हो जाते हैं कि क्रेडिट कार्ड से आज ट्रांजेक्शन करने के बाद उन्हें पैसे चुकाने के लिए महीने भर का वक्त मिलेगा. यानी ब्याज मुक्त पीरियड.
वहीं अगर स्मार्ट लोगों की बात करें तो वह इस फीचर को फीचर मानते ही नहीं. जरा आप ही सोच कर देखिए. पहली बार तो आपको ब्याज मुक्त पीरियड का फायदा मिलेगा, लेकिन दूसरी बार से तो आपको उसका फायदा समझ ही नहीं आएगा. इसकी वजह ये है कि पहली बार तो लोगों के पास कई दिनों तक कैश बचा रहता है, जिसे वह खर्च कर देते हैं और अगली बार से सैलरी आते ही क्रेडिट कार्ड का बिल चुका रहे होते हैं. तो अब सवाल ये है कि आखिर स्मार्ट तरीके से क्रेडिट कार्ड कैसे इस्तेमाल करें.
अलग-अलग कार्ड पर अलग-अलग काम के लिए कम-ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं. ग्रॉसरी, डाइनिंग, फ्लाइट, क्लोदिंग, फ्यूल.. हर चीज के लिए अलग-अलग क्रेडिट कार्ड होते हैं, जो इन जगहों पर ट्रांजेक्शन करने पर अधिक रिवॉर्ड प्वाइंट्स देते हैं. वहीं कई बार कुछ कार्ड हफ्ते में एक खास दिन या किसी खास आउटलेट से शॉपिंग पर आपको 10 गुना तक रिवॉर्ड प्वाइंट्स देते हैं. स्मार्ट लोग इन्हें ही अच्छे से मैनेज करते हैं.
ये भी पढ़ें- Calculation: कैसे कैलकुलेट होता है Credit Card पर ब्याज, समझ लिया तो ही बचेंगे, वरना फंसेंगे कर्ज के जाल में!
एक उदाहरण से समझते हैं. अगर आप अमेजन से बहुत ज्यादा शॉपिंग करते हैं तो आपको आईसीआईसीआ बैंक का अमेजन पे वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए. इस पर आपको हर ट्रांजेक्शन पर अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा. वहीं फ्लिपकार्ट का भी ऐसा ही एक कार्ड है फ्लिपकार्ट एक्सिस कार्ड, उस पर भी इसी तरह 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलता है. सुनने में 5 फीसदी मामूली लग सकता है, लेकिन जरा सोचिए. अगर आपने साल भर में 1 लाख रुपये खर्च कर दिए तो ये 5 फीसदी का कैशबैक 5000 रुपये का बन जाता है, जो मायने रखता है.
इसी तरह ग्रॉसरी शॉपिंग, डाइनिंग, फ्लाइट बुकिंग, कपड़ों की शॉपिंग जैसे कामों के लिए भी अलग-अलग तरह के कार्ड होते हैं, जो आपको तगड़ा फायदा दे सकते हैं. यह फायदा कई बार कैशबैक की तरह मिलता है तो कई बार रिवॉर्ड प्वाइंट्स की तरह. मान लीजिए आपने एक फ्लाइट बुक की और उसके लिए सही कार्ड इस्तेमाल नहीं किया. जिस पर आपको हर 100 रुपये पर 20 प्वाइंट मिल सकते हैं, उस पर आपको सिर्फ 2 रिवॉर्ड प्वाइंट मिले. अब अगर फ्लाइट 10 हजार रुपये की है तो आपको उस पर 2000 रिवॉर्ड प्वाइंट मिल सकते थे, जबकि आपको मिलेंगे सिर्फ 200.
जब बात स्मार्टनेस की हो रही है तो आपको क्रेडिट कार्ड चुनते वक्त एक आम आदमी की तरह नहीं, बल्कि एक स्मार्ट आदमी की तरह सोचना होगा. मान लीजिए कोई फ्री का कार्ड है, जिससे शॉपिंग पर आपको हर 100 रुपये खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे. वहीं एक दूसरा कार्ड है, जिसकी सालाना फीस 3000 रुपये है. इससे शॉपिंग पर आपको हर 100 रुपये खर्च करने पर 20 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे. इस तरह पैसे चुकाकर आप जो कार्ड ले रहे हैं, उससे आपको मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट दस गुना हो जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Credit Card होल्डर की हो जाए मौत तो कौन चुकाएगा बिल? बैंक किससे करेंगे वसूली? जानिए क्या कहते हैं RBI के नियम
अब जरा कैलकुलेशन पर नजर डालिए. मान लीजिए आपने महीने में एक लाख रुपये खर्च किए. ऐसे में फ्री वाले कार्ड में आपको साल भर में 2000 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे, जिनकी कैश में वैल्यू करीब 500 रुपये होगी. वहीं पैसे वाले कार्ड पर रिवॉर्ड प्वाइंट करीब 20 हजार हो जाते हैं. इनकी कैश में वैल्यू देखें तो 0.25 रुपये प्रति रिवॉर्ड प्वाइंट के हिसाब से ये करीब 5 हजार रुपये हो जाती है. यानी आपको 2000 रुपये का फायदा ही होगा. जबकि फ्री वाले कार्ड में आपको सिर्फ 500 रुपये का फायदा था. ध्यान रहे, यह प्रीमियम कार्ड होते हैं और ये उनके लिए बिल्कुल नहीं होते, जो बहुत ही कम क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं.
ऐसे बहुत सारे क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं, जो क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग तो खूब करते हैं, लेकिन अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स पर नजर नहीं रखते. नतीजा ये होता है कि कई बार उनके रिवॉर्ड प्वाइंट एक्सपायर हो जाते हैं और वह उनका फायदा नहीं उठा पाते. आपको स्मार्ट बनना होगा और हर कुछ दिन में या कम से कम हर महीने एक बार अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स चेक करने होंगे. अगर आपको दिखे कि कुछ रिवॉर्ड प्वाइंट एक्सपायर हो रहे हैं तो उन्हें समय से रिडीम कर लें, ताकि आपका नुकसान ना हो.
भले ही आपने क्रेडिट कार्ड से खूब शॉपिंग कर के बहुत सारे रिवॉर्ड प्वाइंट जमा कर लिए हों, लेकिन उनका सही इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है. अगर आप रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम कर के कैशबैक की तरह पाना चाहें, तो आपको इससे ज्यादा फायदा नहीं होगा. उल्टा आपको कुछ और पैसे प्रोसेसिंग फीस के तौर पर चुकाने होंगे.
रिवॉर्ड प्वाइंट्स का फायदा आप वाउचर लेकर या ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए उठा सकते हैं. लगभग हर बैंक आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए कुछ स्टोर के वाउचर देता है, जिसमें आपको तगड़ा फायदा होता है. आप वह वाउचर ले सकते हैं. या फिर आप उन बैंक के प्लेटफॉर्म से कुछ प्रोडक्ट खरीद सकते हैं, अगर आपको उनकी जरूरत हो तो.
ये भी पढ़ें- Credit Card रखने वाले अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, इसीलिए नहीं मिलता Reward Points का पूरा फायदा, जानिए क्या करें
सबसे अच्छा तरीका है रिवॉर्ड प्वाइंट्स से फ्लाइट बुक करना या होटल बुक करना. क्रेडिट कार्ड का सबसे अच्छा इस्तेमाल फ्लाइट और होटल बुकिंग में ही होता है. इसमें आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी भर-भरकर मिलते हैं और आप उन्हें रिडीम करने पर फायदा भी बहुत तगड़ा होता है.
फ्लाइट और होटल ऐसे प्रोडक्ट या सर्विस हैं, जो बहुत जल्दी एक्सपायर होते हैं. अगर एक फ्लाइट कुछ खाली सीटों के साथ उड़ गई, तो दोबारा उन खाली सीटों की भरपाई नहीं हो सकती है. ऐसे में कई बार एयरलाइन कंपनियां रिवॉर्ड प्वाइंट्स के बदले बेहद सस्ते में फ्लाइट बुक करने का विकल्प देती हैं, जिनका आप फायदा उठा सकते हैं. ठीक इसी तरह अगर रात निकल गई तो होटल के खाली कमरे का किराया अगले दिन चुकाया नहीं जा सकता है. यही वजह है कि फ्लाइट और होटल में क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स बड़े काम की चीज साबित होते हैं.

क्रेडिट कार्ड तभी फायदेमंद है जब आप उसे रणनीति के साथ इस्तेमाल करें. सही कैटेगरी का कार्ड चुनें, पेड कार्ड की वैल्यू समझें, रिवॉर्ड्स पर नजर रखें और उन्हें फ्लाइट-होटल जैसी हाई-वैल्यू रिडेम्प्शन में लगाएं. यही तरीका है जिससे खर्च, बचत में बदलता है.
A. नहीं, ज्यादा खर्च करने वालों के लिए पेड कार्ड ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
A. कम से कम महीने में एक बार, ताकि एक्सपायर न हों.
A. फ्लाइट-होटल रिडेम्प्शन आमतौर पर ज्यादा वैल्यू देता है.
A. नहीं, अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग कार्ड बेहतर होते हैं.
A. फ्लाइट और होटल बुकिंग में, जहां रिवॉर्ड्स की वैल्यू सबसे ज्यादा होती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)