Small Savings Scheme: अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों पर सरकार का फैसला- PPF, SSY, NSC में इतना मिलेगा Interest

Small Savings Schemes Interest Rates: सरकार ने शुक्रवार को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है.
Small Savings Scheme: अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों पर सरकार का फैसला- PPF, SSY, NSC में इतना मिलेगा Interest

Small Savings Schemes Interest Rates: सरकार ने शुक्रवार को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. इसके तहत सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) सहित कई लोकप्रिय योजनाओं पर ब्याज दरें पहले की तरह बनी रहेंगी. यह लगातार पांचवां तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है.

स्मॉल सेविंग स्कीम की लेटेस्ट रेट

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलेगा, जबकि तीन साल की सावधि जमा (Fixed Deposit) पर ब्याज दर 7.1% बनी रहेगी. PPF पर 7.1% और डाकघर बचत खाता पर 4% ब्याज मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दर 7.5% तय की गई है, और इसकी परिपक्वता अवधि 115 महीने होगी. वहीं, राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) पर 7.7% ब्याज मिलेगा. मासिक आय योजना (MIS) में भी 7.4% की ब्याज दर जारी रहेगी.

हर तीन महीने में होती है समीक्षा

गौरतलब है कि सरकार हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है. पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया गया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6