Small Savings Scheme:महीने के आखिरी दिन जारी हुए ताजा रेट, अब PPF-SSY जैसी स्कीमों में मिलेगा कितना ब्याज?

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ताजा ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया है. इसके तहत पीपीएफ (PPF) और राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) सहित कई लोकप्रिय योजनाओं पर ब्याज दरें पहले की तरह बनी रहेंगी. यह लगातार छठी तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है.
Small Savings Scheme:महीने के आखिरी दिन जारी हुए ताजा रेट, अब PPF-SSY जैसी स्कीमों में मिलेगा कितना ब्याज?

Small Savings Schemes Interest Rates: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ताजा ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया है. इसके तहत पीपीएफ (PPF) और राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) सहित कई लोकप्रिय योजनाओं पर ब्याज दरें पहले की तरह बनी रहेंगी. यह लगातार छठी तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है.

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही में विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी. इन योजनाओं पर वही ब्याज दर मिलती रहेगी जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अधिसूचित की गयी थी.’’

अभी क्या हैं ब्याज दरें?

Add Zee Business as a Preferred Source

अभी सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिल रहा है. वहीं 3 साल की एफडी पर ब्याज दर 7.1% बनी रहेगी. PPF पर 7.1% का ब्याज मिलेगा और डाकघर बचत खाता पर 4% ब्याज दिया जाएगा.

इनके अलावा किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दर 7.5% है और इसकी मेच्योरिटी 115 महीने में होगी. वहीं, राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) पर 7.7% ब्याज मिलेगा. मासिक आय योजना (MIS) में भी 7.4% की ब्याज दर जारी रहेगी.

हर 3 महीने में होती है समीक्षा

यहां आपको बता दें कि सरकार की तरफ से हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है. पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की दरों में बदलाव किया गया था. उसके बाद से अब तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6