SIP vs EMI vs FD: अपकमिंग 20 साल में कौन बनाने वाला सबसे ज्यादा 'पैसे वाला'? जानें किसका पलड़ा होगा फुल भारी!

FD, EMI और SIP...इन तीनों में से कौन सा ऑप्शन आपको 20 साल में अमीर बनाने का काम कर सकता है? एक आसान कैलकुलेशन से समझें FD की सीमा, EMI का नुकसान और SIP की कंपाउंडिंग पावर, ताकि आप सही फाइनेंशियल फैसला ले सकें.
SIP vs EMI vs FD: अपकमिंग 20 साल में कौन बनाने वाला सबसे ज्यादा 'पैसे वाला'? जानें किसका पलड़ा होगा फुल भारी!

पैसे बचाना और फिर अमीर बनना, वैसे ये दो अलग-अलग बातें होती हैं. असल में हमेशा से हम भारतीय शुरू से यही सुनते आए हैं कि पैसे बचाओ, एफडी (FD) करा लो. लेकिन क्या आज के इस महंगाई वाले दौर में ये पुरानी बातें फ्यूचर में काम करेंगी? असल में अब मार्केट में इन्वेस्टमेंट के एक से एक धांसू ऑप्शन मौजूद हैं, तो लोगों को धनवान बनाने का काम कर रहे हैं.यही कारण है कि आज के टाइम हर किसी के सामने तीन बड़े रास्ते हैं एक जो धीरे-धीरे पैसा बनाता है (SIP), दूसरा जो गारंटी देता है (FD), और तीसरा जो पहले जरूरतों को पुरा करने वाला सुख देता है लेकिन बाद में जेब खाली करता है (EMI).

तो फिर अगर आप आज अपनी कमाई का एक हिस्सा इन तीनों में से कहीं लगाते हैं, तो 20 साल बाद आपकी जिंदगी कैसी होगी? चलिए फिर बिना देती किए कैलकुलेटर उठाते हैं और तीनों के बारे में एक सिंपल शब्दों में आंकन करते हैं क्या फ्यूचर के लिए सही रहेगा.

1. FD (फिक्स्ड डिपॉजिट): सुरक्षा तो है, पर क्या अमीर बनेंगे?

Add Zee Business as a Preferred Source

एफडी हमारे देश में भरोसे का दूसरा नाम माना जाता है. हम सभी बैंक जाते हैं और पैसा जमा करते हैं और चैन की नींद सोते हैं.

कैलकुलेशन: तो मान लीजिए आपने ₹10,000 महीने की एक FD शुरू की. आज के हिसाब से आपको 7% का ब्याज मिल रहा है.
20 साल बाद: आपका कुल जमा होगा करीब ₹24 लाख, और मैच्योरिटी पर आपको मिलेंगे लगभग ₹52 लाख के आसपास.
महंगाई के साथ वैल्यू: ऐसे में सुनने में तो ₹52 लाख का फंड बहुत बड़ा लगता है, लेकिन 20 साल बाद की महंगाई को जोड़ें तो इस पैसे की वैल्यू 20 साल बाद ₹15-20 लाख जितनी ही रह सकती है. यानी कि FD केलल पैसा बचाती है, उसे महंगाई के हिसाब से बढ़ाती नहीं है.

2. EMI: पहले मजे, फिर सजा?

EMI अमीर बनने का नहीं, बल्कि अमीर दिखने का रास्ता होती है.हर जरूरत को पूरा करने के लिए सामान को आसानी से ईएमआई पर हम ले लेते हैं. लेकिन जब आप किसी चीज की EMI भरते हैं, तो आप अपनी फ्यूचर की कमाई आज ही खर्च कर देते हैं.

कैलकुलेशन: अगर आप ₹10,000 की EMI किसी पर्सनल लोन या लग्जरी कार के लिए 20 साल तक (अलग-अलग लोन के जरिए) भरते रहते हैं.
20 साल बाद: मान लें कि आपने अपनी जेब से ₹24 लाख तो दिए ही, साथ ही लगभग ₹15-20 लाख ब्याज में बैंक को एक्स्ट्रा दिए.
नतीजा: यानी कि 20 साल बाद आपके हाथ में केवल एक पुरानी चीज बचेगी जिसकी वैल्यू शायद जीरो हो चुकी होगी. EMI भी आपको अमीर नहीं, बल्कि बैंक को अमीर बनाती है और आपके सामने की फ्यूचर में वैल्यू भी कम कर देती है.

news

3. SIP : छोटा निवेश, बड़ा धमाका

SIP का मतलब अनुशासन होता है. असल में ये शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर आपके पैसे को कंपाउंडिंग की ताकत देता है.

कैलकुलेशन: तो अगर आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में ₹10,000 की मंथली SIP करते हैं और हम फिलहाल औसत 12% का रिटर्न पकड़ें (जो कि पिछले 20 सालों में कई फंड्स ने दिया है).
20 साल बाद: आपका जमा तो वही ₹24 लाख होगा, लेकिन आपके हाथ में जो रकम आएगी वो देखकर आप उछल पड़ेंगे, लगभग ₹1 करोड़.यानी 20 साल में 1 करोड़ का फंड
जादू: यानी कि अगर रिटर्न 15% रहा (जो मुमकिन है), तो यही रकम करीब ₹1.5 करोड़ के पार निकल जाएगी. इसे कहते हैं अमीरी का असली रास्ता.

20 साल की 'जंग' में कौन जीता?

पैरामीटरFD (सुरक्षित)EMI (खर्च)SIP (ग्रोथ)
जोखिमशून्यबहुत अधिकमध्यम
अनुमानित रिटर्न6–7%–10% से –15%12–15%
20 साल बाद नतीजालगभग ₹52 लाखबचत नहीं, कर्ज संभव₹1 करोड़ से ज्यादा

आपको क्या करना चाहिए?

साफ है कि अगर आप रिस्क लेने में डरने वाले निवेशक हैं और आपको केनव अपनी पूंजी बचानी है, तो FD ठीक है. अगर आप आज की चमक-धमक में जीना चाहते हैं, तो फिर EMI आपकी दोस्त हो सकती है. लेकिन अगर आप सच में 'वेल्थ' बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि 20 साल बाद आपका बैंक बैलेंस देखकर हर कोई हैरान रह जाए और फ्यूचर टेंशन फ्री कटे, तो फिर SIP एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

खबर से जुड़े FAQs

1. FD सुरक्षित है, फिर अमीर क्यों नहीं बनाती?
FD में जोखिम कम होता है, लेकिन रिटर्न महंगाई से ज्यादा नहीं बढ़ता, इसलिए असली वेल्थ नहीं बन पाती.

2. EMI लेना गलत क्यों माना जाता है?
EMI भविष्य की कमाई पहले खर्च कर देती है, जिससे ब्याज का बोझ बढ़ता है और संपत्ति की वैल्यू समय के साथ घट जाती है.

3. SIP में इतना बड़ा फंड कैसे बनता है?
SIP में लंबे समय तक निवेश और कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जिससे छोटा निवेश भी बड़ा फंड बन जाता है.

4. क्या SIP में पैसा डूबने का रिस्क है?
शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में SIP ने ऐतिहासिक रूप से बेहतर रिटर्न दिए हैं.

5. किसके लिए FD, EMI या SIP सही है?
सुरक्षा चाहिए तो FD, जरूरत पूरी करनी हो तो EMI, और असली दौलत बनानी है तो SIP बेहतर विकल्प है.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6