&format=webp&quality=medium)
आजकल नौकरी के दौरान ही रिटायरमेंट प्लानिंग करना बहुत जरूरी है. जब रिटायरमेंट के बाद आपके पास आमदनी का कोई[node:summary] दूसरा जरिया नहीं रहेगा, तो आपकी ये बचत ही आपके काम आएगी. लेकिन रिटायरमेंट प्लानिंग करने से पहले ये देखें कि आपके पास नौकरी के कितने साल बचे हैं.
आज के समय में रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने के लिए SIP काफी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि एसआईपी से लंबे समय में अच्छा खासा फंड तैयार किया जा सकता है. लेकिन आपको SIP का रोडमैप अपनी उम्र और नौकरी के बचे साल के हिसाब से तैयार करना चाहिए, ताकि रिटायरमेंट के बाद आपका बुढ़ापा चैन से गुजरे.
मान लीजिए कि आपको 1 करोड़ का फंड 60 की उम्र तक जोड़ना है तो आप पहले अपनी उम्र को 60 से घटाएं, जितना आए उतना समय आपके पास है पैसा जमा करने के लिए. आपको उस हिसाब से निवेश करना होगा. इस हिसाब से देखें तो अगर आप 25 साल के हैं, तो रिटायरमेंट तक आपके पास पूरे 35 साल हैं. 30 साल के हैं तो 30 साल और 35 के हैं तो 25 साल. अब देखें कैलकुलेशन-
अगर आपकी उम्र 25 साल है और 35 साल नौकरी बची है, तो आप सिर्फ 2000 रुपए की SIP से सफर की शुरुआत कर सकते हैं.
ये है SIP का जादू. सिर्फ 2000 रुपए महीने की आदत से 1 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा हो सकती है.
अगर आपकी उम्र 30 साल है और रिटायरमेंट तक 30 साल बचे हैं, तो कम से कम 3500 रुपए महीने की SIP शुरू करनी चाहिए.
आपकी उम्र 35 साल हो चुकी है और अब रिटायरमेंट के लिए सिर्फ 25 साल बचे हैं, तो SIP की राशि करीब-करीब दुगुनी करनी होगी.
याद रखें, रिटर्न की गारंटी नहीं होती क्योंकि SIP मार्केट से जुड़ी होती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह काफी असरदार साबित होती है.
महंगाई धीरे-धीरे पैसों की वैल्यू को कम कर देती है.आज के टाइम में जो पैसे ज्यादा लग रहे हैं वो फ्यूचर में जरूरतों को पूरा करने के लिए ये काफी नहीं हैं. अगर रिटारमेंट के लिए 1 करोड़ का फंड जमा कर रहे हैं तो पहले इसकी फ्यूचर वैल्यू को जरूर समझ लें. इसके लिए आप इन्फ्लेशन कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां कैलकुलेशन 1 करोड़ राशि को जमा करने के हिसाब से की गई है. अगर आप इससे ज्यादा फंड जोड़ना चाहते हैं, तो निवेश भी ज्यादा का करना होगा. ये भी याद रखें कि एसआईपी की कैलकुलेशन यहां 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न के हिसाब से की गई है. ये रिटर्न बाजार के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकता है.
Q1. क्या SIP में पैसा डूब सकता है?
SIP मार्केट से जुड़ा निवेश है. शॉर्ट-टर्म में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन लंबे समय में यह काफी सुरक्षित माना जाता है.
Q2. कितने साल की SIP से करोड़पति बन सकते हैं?
अगर आप 25 की उम्र में SIP शुरू करते हैं और 35-40 साल तक इसे जारी रखते हैं, तो करोड़पति बनना आसान है.
Q3. कौन सा SIP प्लान रिटायरमेंट के लिए सही है?
आप large-cap, flexi-cap या hybrid mutual funds में SIP कर सकते हैं- जो लॉन्ग टर्म के लिए सही माने जाते हैं. कोई भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
Q4. क्या हर साल SIP बढ़ाना जरूरी है?
जरूरी नहीं, लेकिन अगर आप हर साल 5-10% SIP बढ़ाते हैं तो फंड और ज्यादा तेजी से बढ़ेगा और आप 60 तक कहीं ज्यादा पैसा जोड़ पाएंगे.