SIP बंद करें या कुछ समय के लिए रोकें? Financial Crisis के बीच कौन सा ऑप्शन चुनना सही?

SIP निवेशकों के लिए Pause और Close दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं. शॉर्ट टर्म दिक्कतों में Pause करना समझदारी है जबकि लंबे संकट में Close करना पड़ सकता है. हालांकि, फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने के लिए SIP जारी रखना ही सबसे सही रणनीति है. यहां समझिए किस सिचुएशन में आपको क्‍लोज या पॉज का डिसीजन लेना चाहिए.
SIP बंद करें या कुछ समय के लिए रोकें? Financial Crisis के बीच कौन सा ऑप्शन चुनना सही?

म्यूचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) आज के समय में इन्‍वेस्‍टमेंट का पसंदीदा विकल्‍प बन चुका है. एक निश्चि अमाउंट के साथ आप हर महीने इसमें तय समय पर निवेश करते हैं. लेकिन जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं चलती. अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, नौकरी छूट जाए या बड़े खर्च सामने आ जाएं, तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि SIP का क्या करें? ऐसे वक्त पर आपके पास दो बड़े ऑप्शन होते हैं – SIP को Pause करना या फिर पूरी तरह से Close करना. अब सवाल ये है कि पैसों की तंगी में कौन सा कदम ज्यादा समझदारी भरा साबित होता है.

समझिए SIP Pause क्या होता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

SIP Pause का मतलब है कि आप कुछ समय के लिए अपनी SIP इंस्टॉलमेंट को रोक सकते हैं. ज्यादातर AMCs (Asset Management Companies) आपको 1 महीने से लेकर 6 महीने तक SIP Pause करने की सुविधा देती हैं. इस दौरान आपकी किस्त आपके बैंक अकाउंट से नहीं कटेगी, लेकिन निवेश बंद नहीं होगा. जैसे ही Pause पीरियड खत्म होगा, आपकी SIP फिर से शुरू हो जाएगी.

फायदे

  • कैश फ्लो को मैनेज करने का समय मिल जाता है.
  • निवेश जारी रहता है, लंबी अवधि के रिटर्न पर बहुत असर नहीं पड़ता.
  • SIP डिसिप्लिन बना रहता है.

नुकसान

  • Pause पीरियड में निवेश रुकने से Compounding का असर थोड़ा कम हो जाता है.
  • अगर लंबा Pause लिया तो आपके टारगेट तक पहुंचने में देरी हो सकती है.

SIP Close क्या होता है?

SIP Close करने का मतलब है कि आप अपनी SIP को स्थायी रूप से बंद कर दें. इसके बाद आपके अकाउंट से ऑटोमेटिक कटौती बंद हो जाएगी. आप चाहें तो भविष्य में दोबारा SIP शुरू कर सकते हैं, लेकिन नई SIP के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा.

फायदे

  • अगर लंबे समय तक पैसों की तंगी रहने वाली है तो राहत मिलती है.
  • आपके बैंक अकाउंट पर बोझ नहीं रहता.

नुकसान

  • लंबी अवधि के लक्ष्य (जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई) पूरे होने में बड़ी रुकावट आ सकती है.
  • Compounding का पूरा फायदा छिन जाता है.
  • नई SIP शुरू करने पर पहले वाले NAV और प्राइस का लाभ खो सकते हैं.

Pause vs Close: कौन बेहतर है?

  • शॉर्ट टर्म प्रॉब्लम (1-6 महीने) – जैसे सैलरी में देरी, मेडिकल खर्च, अचानक EMI का बोझ. ऐसी स्थिति में SIP Pause करना सबसे सही विकल्प है.
  • लॉन्ग टर्म प्रॉब्लम (1 साल से ज्यादा) – अगर आपको लगता है कि आपकी इनकम लंबे समय तक प्रभावित रहेगी, तो SIP Close करना ही समझदारी है.
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि SIP Close तभी करें जब और कोई रास्ता न हो. वरना Pause करना ही बेहतर है.
  • निवेशकों के लिए सलाह
  • हमेशा Emergency Fund बनाकर रखें ताकि SIP बंद करने की नौबत न आए.
  • SIP Pause को पहली प्राथमिकता दें.
  • अगर SIP बंद करनी ही पड़े तो दोबारा शुरू करने का प्लान भी बना लें.
  • फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें.

FAQs

Q1. SIP Pause करने के लिए क्या चार्ज लगता है?

नहीं, ज्यादातर AMCs SIP Pause के लिए कोई चार्ज नहीं लेतीं.

Q2. क्या Pause करने से SIP का टेन्‍योर बढ़ जाता है?

हां, Pause किए गए महीनों को जोड़कर SIP का टेन्‍योर बढ़ सकता है.

Q3. SIP Close करने के बाद पैसा क्या लॉक हो जाता है?

नहीं, आपका पैसा फंड में निवेशित रहता है. आप चाहें तो उसे रिडीम कर सकते हैं.

Q4. कितने समय तक SIP Pause किया जा सकता है?

अलग-अलग AMC के नियम अलग होते हैं, लेकिन आमतौर पर 1 से 6 महीने तक की सुविधा होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6