&format=webp&quality=medium)
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बड़ा निवेश करके ही वो मोटा फंड जोड़ सकते हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. आप चाहें तो छोटी-छोटी बचत से भी खुद को करोड़पति बना सकते हैं. इसके लिए बस सही फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी के साथ ऐसी जगह पर इन्वेस्टमेंट करना होगा, जहां से महंगाई को मात देने वाला रिटर्न मिल सके. इसके अलावा आपको पैसा लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना होगा और इस निवेश को भी रेगुलर रखना होगा. यहां जानिए वो फॉर्मूला जिसके जरिए आप अगर ₹2000 से भी निवेश शुरू करते हैं तो खुद को 2 करोड़ का मालिक बना सकते हैं.
छोटी सैलरी से करोड़पति बनाने का फॉर्मूला है 25/2/5/35. इसमें आपको लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी के साथ SIP Mutual Funds में निवेश करना होगा. इस फॉर्मूले के हिसाब से आपको 25 साल की उम्र से निवेश की शुरुआत करनी होगी. 2 का मतलब है कि 2,000 रुपए की SIP से निवेश की शुरुआत करें. 5 का मतलब है हर साल 5 फीसदी के हिसाब से इसमें रकम बढ़ाएं और 35 का मतलब 35 सालों तक लगातार इस SIP को जारी रखें.
25 साल में आप 2,000 रुपए से SIP शुरू करते हैं. हर साल 5 प्रतिशत के हिसाब से अब आपको रकम बढ़ानी है. उदाहरण से समझिए- आपने 2,000 रुपए से एसआईपी शुरू की और एक साल तक हर महीने 2,000 रुपए इन्वेस्ट किए. उसके अगले साल आपको 2,000 रुपए का 5 फीसदी यानी मात्र 100 रुपए इसमें बढ़ाने हैं. इस तरह आपको दूसरे साल में 2,100 की एसआईपी चलानी है. उसके अगले साल यानी तीसरे साल में 2,100 का 5 फीसदी यानी 105 रुपए फिर बढ़ा दीजिए और पूरे साल भर 2205 रुपए की एसआईपी चलाइए. ऐसे ही हर साल आपको मौजूदा अमाउंट का 5 फीसदी बढ़ाते जाना है. इस निवेश को लगातार 35 सालों तक जारी रखना है.
फॉर्मूले के हिसाब से लगाता 35 सालों तक अगर आप निवेश को जारी रखते हैं तो आप 35 वर्ष में कुल 21,67,68 रुपए निवेश करेंगे. एसआईपी का औसत रिटर्न 12 फीसदी का माना जाता है. ऐसे में आपको 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से निवेश पर 1,77,71,532 रुपए सिर्फ ब्याज के मिलेंगे. इस तरह निवेश की गई रकम और ब्याज की रकम को मिलाकर जब आपको कुल 1,99,39,220 रुपए (करीब 2 करोड़) मिलेंगे. 35 साल में आप 60 वर्ष के हो जाएंगे और इस उम्र पर आप 2 करोड़ के मालिक होंगे.