&format=webp&quality=medium)
आजकल SIP की तरफ लोगों का रुझान काफी तेजी से बढ़ रहा है. कारण है इसमें मिलने वाला रिटर्न और अन्य कुछ फीचर्स. SIP मार्केट लिंक्ड स्कीम है, इसके जरिए म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट किया जाता है. लेकिन मार्केट लिंक्ड होने के बावजूद इसमें सीधे शेयर में पैसा लगाने की तुलना में जोखिम कम माना जाता है और रिटर्न काफी अच्छा माना जाता है. इसमें लॉन्ग टर्म में औसतन 12 फीसदी रिटर्न मिलता है जो अन्य स्कीम्स में नहीं मिलता. वहीं SIP शुरू करने के लिए आपको बहुत पैसों की जरूरत नहीं, आप 500 रुपए से भी इसे शुरू कर सकते हैं. जितना अच्छा निवेश होगा, उतना मोटा फंड बनने की उम्मीद होगी.
लेकिन SIP में भी निवेश करने के 2 तरीके हैं. एक तो आप हर महीने समान किस्त देकर सामान्य SIP चला सकते हैं, वहीं दूसरा तरीका है कि आप इसमें समय-समय पर टॉप-अप लगा सकते हैं. इससे SIP का मुनाफा कहीं ज्यादा बढ़ जाता है. टॉप-अप SIP के जरिए आप जल्द खुद को करोड़पति बना सकते हैं. यहां जानिए कैसे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मान लीजिए कि आप ₹5000 की रेगुलर SIP शुरू करते हैं और इसको 21 साल तक चलाते हैं तो आप 21 वर्षों में इसमें कुल 12,60,000 रुपए का निवेश करेंगे. ऐसे में अगर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेशन करें तो ₹39,55,034 आपको ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह आपको 20 सालों में कुल ₹52,15,034 मिलेंगे.
अगर आप ₹5000 की SIP शुरू करें और हर साल इस पर 10 प्रतिशत का टॉप-अप लगा दें तो आप 21 साल में आसानी से 1 करोड़ का फंड जमा कर सकते हैं. Top-Up SIP एक ऐसी सुविधा है, जिसमें आप अपनी रेगुलर SIP में कुछ न कुछ रकम और जोड़ सकते हैं. जैसे मान लीजिए कि आप 5,000 की मंथली एसआईपी शुरू करते हैं, तो एक साल बाद इसमें 5,000 का 10 फीसदी अमाउंट यानी 500 रुपए बढ़ा दीजिए. अब आपकी SIP 5,500 रुपए की हो जाएगी. इसमें अगले साल आपको 5,500 का 10 फीसदी यानी 550 रुपए बढ़ाने हैं. ऐसे में आपकी SIP 6,050 रुपए की हो जाएगी. इसी तरह आपको करंट एसआईपी अमाउंट का 10 फीसदी हर साल उसमें एड करते जाना है.
अगर आप 5000 रुपए से एसआईपी शुरू करने के बाद इसमें सालाना 10 प्रतिशत का टॉप-अप लगाते हैं तो 21 साल में आप कुल 38,40,150 रुपए का निवेश करेंगे. लेकिन इस पर 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से ब्याज ₹70,22,858 मिलेगा. ऐसे में 21 साल में ₹1,08,63,008 रुपए आपके पास होंगे. मतलब 5,000 की रेगुलर SIP से जितना पैसा बनाने का सोच रहे थे, उससे डबल पैसा 10 फीसदी का सालाना टॉप-अप लगाकर बना सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश से पहले स्वयं पड़ताल कर लें या अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)