&format=webp&quality=medium)
पैसा कमाना एक बात है, लेकिन उसे सही तरह से निवेश करना और बढ़ाना एक बड़ी चुनौती. आज के समय में निवेश के तमाम ऑप्शंस हैं. कुछ शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट वाले और कुछ लॉन्ग टर्म वाले. लेकिन आपको अपने पोर्ट फोलियो को बैलेंस रखने और मुनाफा कमाने के लिए कहां निवेश करना चाहिए? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में होता है क्योंकि Short Term Investment आपकी इमरजेंसी में साथ निभाता है और Long Term Investment आपके भविष्य के सपनों को पूरा करने में बड़ा रोल निभाता है. ऐसे में आपका पोर्टफोलियो कैसा होना चाहिए? कैसे आपको निवेश का ‘मास्टरप्लान' बनाना चाहिए. अगर आपकी हर महीने की सेविंग 10,000 रुपए है तो उसे कैसे निवेश करना चाहिए? यहां जानिए इस बारे में.
Short-Term निवेश आमतौर पर 3 साल या उससे कम अवधि के लिए होता है. ये उन जरूरतों या खर्चों के लिए सही है जो भविष्य में आने हैं जैसे- यात्रा, शहर बदलना, आपातकालीन खर्च या छोटी योजनाएं.
Short-Term निवेश जैसे फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD), लिक्विड फंड, शॉर्ट-टर्म डेट फंड आदि- ये आपको जल्दी तरलता (liquidity) देता है. इसमें रिस्क कम होता है, लेकिन रिटर्न भी सीमित या मध्यम होता है.
Long-Term निवेश 5-10 साल या उससे अधिक अवधि के लिए होता है. से लंबी अवधि के फाइनेंशियल लक्ष्यों- जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट के लिए उपयुक्त है. Long-Term निवेश में म्यूचुअल फंड्स, इक्विटी, रियल एस्टेट, पेंशन योजनाएं आदि शामिल हो सकते हैं. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में Compounding (चक्रवृद्धि) की ताकत कमाल दिखाती है और लंबे समय में अच्छा खासा फंड तैयार कर देती है. लेकिन इसके लिए धैर्य और कभी-कभी जोखिम सहने की क्षमता आपके अंदर होने चाहिए.
एक सफल निवेश योजना सिर्फ निवेश करना नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य, समय, जोखिम सहनशीलता और वित्तीय स्थिति को समझ कर रणनीति बनाना है. नीचे एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप मास्टरप्लान दिया है:
सबसे पहले ये तय करें कि पैसे की ज़रूरत कब है- 6 महीने में, 1-2 साल में, 5 साल में या 10 साल बाद.
अगर आप पैसा जल्दी निकालने की सोचते हैं या आपकी आमदनी अनिश्चित है, तो Low-Risk Short-Term विकल्प चुनें. अगर आप लंबे समय तक निवेश कर सकती हैं और बाजार का उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं तो Long-Term Equity / Mutual Fund बेहतर है.
पैसा सिर्फ एक जगह न लगाएं. कुछ हिस्से Short-Term, कुछ Long-Term में रखें. इससे जोखिम और लाभ दोनों संतुलित रहेंगे.
समय-समय पर देखें कि आपकी निवेश योजना आपकी ज़रूरतों और लक्ष्यों से मेल खा रही है या नहीं. अगर मार्केट बदल रहा है या वित्तीय स्थिति बदल गई है, तो अपना पोर्टफोलियो फिर से सेट करें.
हर व्यक्ति के पास एक न्यूनतम मात्रा में नकद या लिक्विड निवेश होना चाहिए ताकि अचानक जरूरत पर आपके बड़े लक्ष्य वाले निवेश को न तोड़ा जाए.
मान लीजिए आप 30 साल की हैं, और आपकी मासिक बचत ₹10,000 है तो इसका मास्टरप्लान कुछ इस तरह हो सकता है:
Short-Term निवेश आपकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करता है, जबकि Long-Term आपकी भावी ज़रूरतों और सपनों का निर्माण करता है. Market Volatility की वजह से Long-Term में विश्वास रख कर निवेश करना सुरक्षित है, वहीं Short-Term में liquidity, flexibility मिलती है. दोनों का संतुलन (balanced portfolio) आपको वित्तीय स्थिरता और शांति दोनों देता है.