&format=webp&quality=medium)
रिटायरमेंट के बाद पेंशन सबको नहीं मिलती, ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन होती है रेगुलर इनकम की. FD का ब्याज कई बार जरूरतें पूरी नहीं कर पाता. ऐसे में Post Office की Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) बुजुर्गों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आती है. ये स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि इससे तय समय पर अच्छी कमाई भी होती है.
लेकिन ज्यादातर लोगों के मन में सवाल रहता है कि 5 साल बाद SCSS को कितनी बार एक्सटेंड करवा सकते हैं? और एक्सटेंशन पर ब्याज कैसे मिलता है. यहां जानिए इससे जुड़े नियम-
Senior Citizen Savings Scheme यानी SCSS पोस्ट ऑफिस की वो स्कीम है, जो 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बनाई गई है. इसमें एकमुश्त रकम जमा की जाती है और उस पर तय ब्याज मिलता है. इस स्कीम की शुरुआती अवधि 5 साल होती है, जिसमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और हर तिमाही ब्याज मिलता है.
अगर 5 साल पूरे होने के बाद भी आप इस स्कीम को जारी रखना चाहते हैं, तो इसका ऑप्शन मौजूद है.
एक्सटेंशन के बाद खाते पर वही ब्याज दर लागू होती है, जो खाते की मैच्योरिटी की तारीख पर या नई एक्सटेंशन डेट पर सरकार द्वारा तय की गई होती है. यानि ब्याज दर सरकार के नोटिफिकेशन के हिसाब से बदल सकती है.
हर तिमाही ब्याज मिलता है, जिससे खर्च चलाना आसान हो जाता है.
पोस्ट ऑफिस स्कीम होने की वजह से पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
इस स्कीम में निवेश पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है.
अगर आप SCSS में पूरे ₹30,00,000 निवेश करते हैं और ब्याज दर 8.2% रहती है, तो
ये रकम रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के तौर पर काफी मददगार साबित हो सकती है.
₹30,00,000 के निवेश पर
यानि बिना किसी जोखिम के हर महीने तय कमाई.
SCSS में निवेश पर Income Tax Act की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. लेकिन इस पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर ब्याज तय सीमा से ज्यादा है, तो TDS कट सकता है.
Q1. SCSS को कितनी बार एक्सटेंड कराया जा सकता है?
SCSS को 3-3 साल के लिए कितनी बार भी एक्सटेंड कराया जा सकता है.
Q2. SCSS में ब्याज कब मिलता है?
इस स्कीम में ब्याज हर तिमाही खाते में क्रेडिट होता है.
Q3. SCSS में टैक्स बेनिफिट मिलता है?
हां, निवेश पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, लेकिन ब्याज टैक्सेबल होता है.
Q4. SCSS में अधिकतम कितना निवेश कर सकते हैं?
इस स्कीम में अधिकतम ₹30,00,000 तक निवेश किया जा सकता है.