Education Loan लेने के लिए बेस्‍ट हैं ये बैंक, सस्‍ती दरों पर मिलेगा पढ़ाई के लिए कर्ज

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे आ चुके हैं. अब स्टूडेंट्स अपनी हायर एजुकेशन के लिए तैयारी करेंगे.
Education Loan लेने के लिए बेस्‍ट हैं ये बैंक, सस्‍ती दरों पर मिलेगा पढ़ाई के लिए कर्ज

हायर एजुकेशन या प्रोफेशनल कोर्स के लिए एजुकेशन लोन लेने में कोई बुराई नहीं है. (फोटो: PTI)

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे आ चुके हैं. अब स्टूडेंट्स अपनी हायर एजुकेशन के लिए तैयारी करेंगे. कोई हायर एजुकेशन के लिए प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेगा तो कोई विदेश में पढ़ाई की तैयारी करेगा. लेकिन, इन सबके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि पढ़ाई का खर्च कहां से आएगा. ऐसे में स्टूडेंट्स से लेकर पेरेंट्स तक के पास एजुकेशन लोन का बेहतर ऑप्शन होता है. हायर एजुकेशन या प्रोफेशनल कोर्स के लिए Education Loan (एजुकेशन लोन) लेने में कोई बुराई नहीं है. इसका दोहरा फायदा होता है.

मिलते हैं एजुकेशन लोन पर दो फायदे
एक तो आप अपनी उच्‍च शिक्षा के लिए पर्याप्‍त पैसे पाते हैं, दूसरा इसके रीपेमेंट पर आपको इनकम टैक्‍स का फायदा भी मिलता है. एक तरफ जहां विभिन्‍न सरकारी और प्राइवेट बैंक आपको एजुकेशन लोन उपलब्‍ध कराते हैं, वहीं कुछ गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियां (NBFC) भी आपको पढाई के लिए कर्ज देती हैं. किस बैंक का एजुकेशन लोन सबसे सस्‍ता है और इसके लिए किन दस्‍तावेजों की जरूरत होती है, यह जानना जरूरी है.

इन बैंकों का एजुकेशन लोन है सस्‍ता
लोन की तुलना करने वाली वेबसाइट myloancare.in के अनुसार, भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) और इंडियन बैंक देश में पढ़ाई के लिए सबसे सस्‍ती दरों पर एजुकेशन लोन उपलब्‍ध करा रहे हैं. आइए जानते हैं कि किस बैंक के एजुकेशन की न्‍यूनतम ब्‍याज दरें कितनी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
बैंकब्‍याज दर
SBI8.60%
इंडियन बैंक8.60%
PNB8.95%
IDBI Bank9.50%
बैंक ऑफ इंडिया9.85%
केनरा बैंक9.95%

एजुकेशन लोन लेने की प्रक्रिया
स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता बच्चों के ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर प्रोफेशनल कोर्स के लिए बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं. यहां शर्त होती है कि शिक्षण संस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए. जिस बैंक में आपका पहले से ही खाता है वहां से एजुकेशन लोन लेना आपके लिए आसान हो सकता है. एजुकेशन लोन के अंतर्गत कॉलेज, हॉस्टल, लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए कंप्यूटर की खरीदारी के साथ-साथ इंटरनेशनल एजुकेशन के मामले में आने-जाने के खर्च को भी शामिल किया जाता है.

एलिजिबिलिटी और जरूरी दस्तावेज
भारतीय नागरिक ही बैंकों से एजुकेशन लोन ले सकते हैं. आवेदक की उम्र 16 से 35 वर्ष होनी चाहिए. लोन की रकम सह-आवेदक की आय के आधार पर आंकी जाती है. विभिन्न बैंक एजुकेशन लोन के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की मांग करते हैं, लेकिन आम तौर पर पिछली परीक्षा की मार्क्स शीट, प्रवेश या स्कॉलरशिप से जुड़े कागजात, कोर्स के विभिन्न चरणों में होने वाले खर्च का लेखा-जोखा, पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, पिछले दो साल का इनकम टैक्स रिटर्न (माता- पिता या सह आवेदक का) और सह-आवेदक के एसेट्स और देनदारियों से जुड़े दस्तावेज बैंकों को देना होता है. इसके अलावा, आप जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं और उसके ग्राहक नहीं हैं तो रेजीडेंस प्रूफ और आईडी प्रूफ की भी जरूरत होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6