SBI की जबरदस्‍त स्‍कीम: एक बार जमा करना है पैसा, ब्‍याज के साथ हर महीने होगी कमाई

SBI Annuity Deposit Scheme: भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जो फिक्‍स्‍ड इनकम के लिए बेहतर ऑप्‍शन हैं. ऐसी ही एक स्‍कीम SBI एन्युटी डिपॉजिट योजना (SBI Annuity Deposit Scheme) है. इस स्‍कीम में एकमुश्‍त पैसा जमा करना होता है.
SBI की जबरदस्‍त स्‍कीम: एक बार जमा करना है पैसा, ब्‍याज के साथ हर महीने होगी कमाई

(Representational Image) 

SBI Annuity Deposit Scheme: भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जो फिक्‍स्‍ड इनकम के लिए बेहतर ऑप्‍शन हैं. ऐसी ही एक स्‍कीम SBI एन्युटी डिपॉजिट योजना (SBI Annuity Deposit Scheme) है. इस स्‍कीम में एकमुश्‍त पैसा जमा करना होता है. उसके बाद हर महीने ब्‍याज के साथ गारंटीड कमाई होती है. SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में कस्‍टमर को हर महीने प्रिंसिपल अमाउंट के साथ ब्याज दिया जाता है. यह ब्याज अकाउंट में बची रकम पर हर तिमाही कम्‍पाउंडिंग पर कैलकुलेट किया जाता है.

SBI की वेबसाइट के मुताबिक, इस स्‍कीम में ब्‍याज दर सेविंग्‍स अकाउंट से ज्‍यादा है. इस स्‍कीम में डिपॉजिट पर वही ब्‍याज मिलता है, जो बैंक के टर्म डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit) पर मिलता है. इसमें कस्‍टमर को यूनिवर्सल पासबुक भी जारी किया जाता है. इस स्‍कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने के लिए डिपॉजिट किया जा सकता है. SBI की सभी ब्रांच में यह स्‍कीम उपलब्‍ध है. इसमें मैक्सिमम डिपॉजिट की कोई लिमिट नहीं है. वहीं, मिनिमम डिपॉजिट कम से कम 1000 रुपये रुपये मंथली एन्यूटी के हिसाब से करना होगा.

एन्‍युटी इनकम पर लगेगा टैक्‍स

Add Zee Business as a Preferred Source

SBI की इस स्‍कीम में एन्यूटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने निर्धारित तारीख से किया जाएगा. अगर किसी महीने वह तारीख (29, 30 और 31) नहीं है, तो उसके अगले महीने के एक तारीख को एन्यूटी मिलेगी. एन्यूटी का भुगतान टीडीएस काटकर लिंक्ड सेविंग्‍स अकाउंट या करंट अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा. एसबीआई एन्यूटी डिपॉजिट स्‍कीम में आम कस्‍टमर और सीनियर सिटीजन को टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्‍याज मिलता है. इसमें इंडिविजुअल नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है. कस्‍टमर को यूनिवर्सल पासबुक भी जारी किया जाएगा. स्‍कीम के अकाउंट को बैंक की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कराया जा सकता है.

75% तक ले सकते हैं ओवरड्रॉफ्ट

SBI की इस स्‍कीम में जरूरत के समय काफी काम की है. जरूरत पर एन्यूटी के बैलेंस अमाउंट के 75 फीसदी तक की रकम का ओवरड्राफ्ट/कर्ज मिल सकता है. लोन/ओवरड्राफ्ट लेने के बाद एन्यूटी पेमेंट लोन अकाउंट में क्रेडिट होगा. वहीं, डिपॉजिटर की मृत्यु की होने पर समय से पहले स्‍कीम क्‍लोज की जा सकती है. इसके अलावा 15 लाख रुपये तक की डिपॉजिट के लिए भी समय प्री पेमेंट भी किया जा सकेगा. वहीं, प्री-मैच्‍योर पेनल्‍टी भी उसी रेट से देनी होगी, जिस रेट से एफडी पर लगता है. यानी, टर्म डिपॉजिट के मुताबिक इस योजना में प्री-मेच्योर पेनल्टी लगती है. इस अकांउट की सिंगल या ज्‍वाइंट होल्डिंग हो सकती है.

(नोट: स्‍कीम की डीटेल SBI की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6