&format=webp&quality=medium)
एक समय था जब हर मिडिल क्लास फैमिली का सबसे बड़ा सपना ₹1 करोड़ रुपए की बचत करना होता था. यह अमाउंट उनके लिए सुरक्षा, आराम और एक चिंता-मुक्त रिटायरमेंट का रूप होता था. लेकिन, अब आज के इस दौर में बढ़ती महंगाई, बदलती लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को देखते हुए अब यह सवाल उठाता है कि क्या ₹1 करोड़ रुपए की बचत वाकई 'लाइफ सेट' करने के लिए पर्याप्त है? तो फिर अब यह समय आ गया है कि अपने इस पुराने सपने पर फिर से विचार किया जाए और रिटायरमेंट के लिए एक अधिक यथार्थवादी वित्तीय लक्ष्य तय किया जाए.
कुछ सालों पहले तक 1 करोड़ एक बड़ी राशि लगती थी, लेकिन आज के समय में बढ़ती महंगाई के दौर में यह उतनी नहीं रही, और भविष्य में इसकी क्रय शक्ति (purchasing power) और भी कम हो जाएगी. इसके पीछे कई अहम कारण हैं:
1. बढ़ती महंगाई: देश में औसत महंगाई दर 5-7% के बीच रहती है. इसका मतलब है कि हर साल में सभी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ती हैं और आपके पैसे की खरीदने की क्षमता घटती जाती है. अगर मोटा माटी 6% की औसत महंगाई दर मानकर चलें, तो आज के ₹1 करोड़ की कीमत 20 साल बाद घटकर लगभग ₹31.15 लाख ही रह जाएगी. इसके साथ ही साल बाद तो यह सिर्फ 17.41 लाख रुपये के बराबर होगी. यानी कि आसान शब्दों में कहें तो, जो चीजें आप आज ₹1 करोड़ में खरीद सकते हैं, 20 साल बाद उन्हीं चीजों के लिए आपको लगभग ₹3.2 करोड़ की ज़रूरत होगी.
2. बढ़ती जीवन प्रत्याशा: मान लेते हैं कि अगर आप 60 साल की उम्र में रिटायर होते हैं और करीब या 90 साल तक जीते हैं, तो फिर आपको कम से कम 25-30 साल के लिए रिटायरमेंट फंड की ज़रूरत होगी ही . तो ऐसे में ₹1 करोड़ का फंड इतने लंबे समय तक चलने की संभावना होगी, लेकिन अगर आप ₹1 करोड़ से सालाना 6% निकालते हैं, तो यह आपको सिर्फ ₹50,000 प्रति माह दे सकता है, जो मुश्किल से 20 सालों के लिए पर्याप्त होगा.
3. स्वास्थ्य देखभाल के बढ़ते खर्च: सभी की उम्र बढ़ने के साथ हर किसी के हेल्थ संबंधी खर्च तेज़ी से बढ़ते हैं. रिटायरमेंट के बाद मेडिकल बिल एक बड़ा बोझ बन सकते हैं.तो ₹1 करोड़ का फंड शायद इन बड़े लेकिन अनदेखे खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त न हो.
4. बदलती जीवनशैली और उम्मीदें: असल में आज के मीडियम क्लास की उम्मीदें 20 साल पहले के मुकाबले बहुत बदल चुकी हैं. विदेश यात्रा, बच्चों की उच्च शिक्षा (विशेषकर विदेश में), बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं और एक आरामदायक लाइफस्टाइल की इच्छा अब आम हो गई है. इन प्लानिंग को पूरा करने के लिए आने वाले कल में ₹1 करोड़ पर्याप्त नहीं हैं.
5. ब्याज दरें और निवेश के रिटर्न: सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन जैसे FD पर ब्याज दरें महंगाई दर को मात देने में अक्सर विफल रहती हैं. अगर आपका पैसा महंगाई से तेज़ी से नहीं बढ़ रहा है, तो वास्तव में उसकी कीमत घट रही है.
कोई एक फिक्स संख्या नहीं है जो सबके लिए काम करे, क्योंकि यह आपकी पर्सनल लाइफस्टाइल , खर्चों और प्लानिंग पर निर्भर करता है. हालांकि, इसके लिए कुछ रूल फॉलो कर सकते हैं.
‘30X' नियम: आपके वर्तमान के सालाना खर्चों का कम से कम 25 से 30 गुना रिटायरमेंट कॉर्पस होना चाहिए. उदाहरण के लिए मान लेते हैं कि यदि आपके वर्तमान सालाना खर्च ₹6 लाख हैं (मासिक ₹50,000), तो आपको रिटायरमेंट के लिए कम से कम ₹1.5 करोड़ से ₹1.8 करोड़ (₹6 लाख 25 या 30) की आवश्यकता होगी. और यह आंकड़ा महंगाई दर को ध्यान में रखे बिना है.
‘4% नियम': अगर आप एक बार रिटायर हो होते हैं तो उसके बाद , आप अपने कुल रिटायरमेंट फंड का सालाना 4% निकाल सकते हैं, ताकि आपका मूल फंड लंबे टाइम तक बना रहे. मान लें कि यदि आपको हर साल ₹10 लाख की ज़रूरत है, तो आपके पास ₹2.5 करोड़ का फंड होना चाहिए (₹10 लाख / 0.04).
अपने रिटायरमेंट के सपने को यथार्थवादी बनाने के लिए इन बातों पर ध्यान दें:
1. जल्दी शुरू करें, ज़्यादा निवेश करें: जी हाँ कंपाउंडिंग का लाभ उठाने के लिए जितनी जल्दी हो सके निवेश शुरू करें. हर महीने अपनी SIP आदि की राशि बढ़ाएं.
2. महंगाई को मात देने वाले निवेश: आप केवल बचत खातों या FD पर निर्भर न रहें. बल्कि इक्विटी म्यूचुअल फंड (SIP के ज़रिए), नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), और रियल एस्टेट जैसे ऑप्शन को भी चुनें जो महंगाई को मात देने और आपको बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हों.
3. निवेश में विविधता: आप हमेशा अपने पोर्टफोलियो को इक्विटी और डेट के बीच संतुलित करें (जैसे कि लंबी अवधि के लिए 70% इक्विटी और 30% डेट).
4. अपने खर्चों को जानें: आप अपने रिटायरमेंट के बाद की लाइफस्टाइल की कल्पना करें और अनुमानित मासिक खर्चों का हिसाब लगाएं.
5. नियमित समीक्षा: आप अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग और टारगेट की हर साल समीक्षा करें और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें समायोजित करें.
6. स्वास्थ्य बीमा: आप रिटायरमेंट के बाद के स्वास्थ्य खर्चों के लिए पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस और एक अलग हेल्थकेयर फंड बनाना बहुत ज़रूरी है.
1. क्या ₹1 करोड़ रिटायरमेंट के लिए काफी है?
नहीं, बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह कम पड़ सकता है.
2. ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड कैसे बनाएं?
SIP में ₹10-15 हजार महीना निवेश कर 15-20 साल में बना सकते हैं.
3. क्या मिडिल क्लास ₹1 करोड़ बचा सकता है?
हां, स्मार्ट प्लानिंग और अनुशासित निवेश से संभव है.
4. क्या ₹1 करोड़ से ‘लाइफ सेट’ हो जाएगी?
नहीं, ये शुरुआती सुरक्षा देगा लेकिन पूरी जिंदगी के लिए नहीं.
5. अब कितना रिटायरमेंट फंड टारगेट करें?
कम से कम ₹2-3 करोड़ का लक्ष्य रखना चाहिए.