&format=webp&quality=medium)
नौकरी करते हैं लेकिन फिर भी कन्फ्यूज हैं कि हर महीने की सैलरी बेहतर है या प्रति घंटे की पगार?तो यह समझना जरूरी है कि इन दोनों भुगतान तरीकों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं.तो फिर आज हम बताएंगे कि दोनों में क्या फर्क है और कौन-सा ऑप्शन आपके लिए सही साबित हो सकता है.
तो आपको बता दें कि सैलरी का मतलब आपको हर महीने तय रकम मिलती है, चाहे आप कितने भी घंटे काम करें. जबकि प्रति घंटे पेमेंट का मतलब साफ है आप जितने घंटे काम करेंगे, उतना ही पैसा आपको मिलेगा.इसके अलावा सैलरी वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम का पेमेंट नहीं मिलता, जबकि प्रति घंटे वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम दिया जाता है. इसके अलावा सैलरी पाने वाले अधिकतर कर्मचारी बीमा, छुट्टियां, और दूसरी सुविधाएं पाते हैं, जबकि प्रति घंटे वाले अक्सर इनसे वंचित रहते हैंय
सैलरी यानी फिक्स मासिक वेतन, जो आमतौर पर सालाना तय किया जाता है जो कर्मचारी को एक तय तारीख पर मिलता है.सैलरी वाले कर्मचारी को आमतौर पर हेल्थ इंश्योरेंस,पेड छुट्टियां,बीमारी की छुट्टियां आदि मिलती है.वैसे सैलरी का एक नुकसान ये है कि अपने टारगेट को शिफ्ट के बाद तक पूरा करना पड़ता है.यानी कि लंबे घंटे काम करना आपकी पर्सनल लाइफ को प्रभावित कर सकता है.सैलरी एक तरह की सुरक्षा देती है, लेकिन लाइफ को कठिन भी बनाती है.
दूसरी तरफ अगर आप घंटे के हिसाब से पेमेंट पाए जाने वाले कर्मचारी हैं, तो फिर आप जितना काम, उतनी कमाई करेंगे. यानी हर घंटे के लिए पैसे मिलते हैं.अगर आप हफ्ते में ओवर टाइम करेंगे तो उसका पैसा भी मिलेगा. लेकिन इसमें कर्मचारी की आमदनी की सेफ्टी नहीं होती है.
प्रति घंटे पेमेंट पाने वाले कर्मचारियों के लिए वर्क और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाना आसान हो जाता है, क्योंकि उनके लिए काम खत्म तो टेंशन खत्म.लेकिन सैलरी पाने वालो के लिए पर्सनल लाइफ बैलेंस करना अक्सर मुश्किल से भरा होता है, क्योंकि अपने फिक्स काम को पूरा करने के लिए कई बार वीक ऑफ में तक काम करना पड़ जाता है.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)