1 तारीख को आई सैलरी और महीना खत्‍म होने से पहले अकाउंट खाली? ये 4 तरीके लगाएंगे फिजूल खर्च पर लगाम

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो पैसों की बचत नहीं कर पाते तो ये आदत आपके भविष्‍य को खतरे में डाल सकती है. यहां जानिए वो 4 तरीके जो बचत करने में आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं और आपकी फिजूल खर्ची पर लगाम लगा सकते हैं. 
1 तारीख को आई सैलरी और महीना खत्‍म होने से पहले अकाउंट खाली? ये 4 तरीके लगाएंगे फिजूल खर्च पर लगाम

मार्केट में आजकल इतना कुछ है कि देखते ही मन आकर्षित होता है. ऐसे में कई बार इंसान वो चीजें भी खरीद लेता है, जो उसके जरूरत की नहीं हैं. पैसे जेब में नहीं हों तो क्रेडिट कार्ड काम आ जाता है. कुछ लोग तो इतने खर्चीले होते हैं कि 1 तारीख को सैलरी क्रेडिट हुई नहीं कि महीना पूरा होने से पहले खर्च हो जाती है. इन सब आदतों की वजह से घर का बजट बिगड़ता है. आपकी सेविंग्‍स ठीक से नहीं हो पाती और आपका भविष्‍य खतरे में पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां जान लीजिए वो तरीके जो आपको बचत करने में काफी मददगार साबित होंगे.

कुछ भी खरीदने से पहले एक दिन रुकें

जब भी कोई चीज़ खरीदने का मन हो, तो तुरंत न खरीदें. खुद को 24 घंटे का समय दें. एक दिन बाद सोचें कि क्या वाकई आपको वो चीज़ चाहिए? कई बार हमारी खरीदारी की इच्छा थोड़े समय में ही खत्म हो जाती है और हम अनावश्यक खर्च से बच जाते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

पैसे को सिर्फ खर्च करने की चीज़ न समझें

जब भी आपके पास पैसा आए, तो सबसे पहले ये सोचें कि इसे कहां बचाया जा सकता है. पैसा केवल आज की जरूरतों के लिए नहीं होता, बल्कि ये आपका आने वाला कल भी सुरक्षित करता है. अगर आप पैसा समझदारी से बचाएंगे, तो भविष्य में किसी मुश्किल समय में यही पैसा काम आएगा. आप चाहें तो अपनी सैलरी के क्रेडिट होने के 3 से 4 दिन के अंदर पैसों को कहीं निवेश कर दें. इससे आपकी सेविंग्‍स हो जाएगी और अकाउंट में पैसे कम दिखेंगे तो सोच-समझकर खर्च करेंगे.

किसी चीज़ की कीमत रुपए में नहीं, समय में सोचें

जब आप कुछ खरीदने जाएं, तो ये सोचें कि उसे खरीदने के लिए आपको कितने घंटे काम करना पड़ेगा. मान लीजिए आपकी एक घंटे की कमाई ₹200 है और आप एक कॉफी ₹500 की खरीद रहे हैं, तो वो कॉफी आपकी लगभग 2.5 घंटे की मेहनत के बराबर है. आपकी ये सोच आपको जरूरत और फिजूल खर्च के बीच अंतर करना सिखाएगी और सेविंग्‍स के लिए तैयार करेगी.

अपने रोज के खर्चों पर नज़र रखें

अक्सर हम छोटे-छोटे खर्चों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन यही खर्च महीने के अंत में बड़ा फर्क पैदा करते हैं. एक महीने तक अपने सभी खर्चों को एक जगह नोट करें. इससे आपको समझ में आएगा कि कहां बेवजह पैसा जा रहा है और आप आगे से खर्च करते वक्त ज़्यादा सावधान रहेंगे.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6