&format=webp&quality=medium)
3 लाख रुपए महीने की सैलरी सुनकर लगता है कि हर किसी की लाइफ अब सेट हो गई है. लेकिन आज के समय में यह सैलरी फाइनेंशियल फ्रीडम नहीं देती है. ऐसे में अगर आप नौकरी छोड़ना चाहें, तो क्या होगा? सैलरी पर निर्भर रहना 'गोल्डन केज' है-आराम है, लेकिन आजादी नहीं.असल में फाइनेंशियल फ्रीडम का मतलब है कि पैसिव इनकम (निवेश से कमाई) आपके खर्चों को कवर करे. जैसे, अगर मासिक खर्च 1 लाख है, तो पैसिव इनकम 1 लाख से ज्यादा हो.तो आइए, समझें कि 3 लाख सैलरी पर फ्रीडम कैसे पाएं.
असल में आज की इस महंगाई को टाइम में हाई सैलरी = फ्रीडम नहीं है. जी हां अगर आप जॉब छोड़ न सकें, तो यह ट्रैप है.असल में लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन (खर्च बढ़ना) भी इसकी एक समस्या है.अब माना जाता है कि 4.5 लाख कमाने वाले भी पे-चेक से पे-चेक जीते हैं. फ्रीडम के लिए एसेट्स बनाएं जो पैसा कमाएं, न कि सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहें.
आपको बता दें कि फ्रीडम का मतलब है कि आपकी कमाई नौकरी पर निर्भर ना हो. पैसिव इनकम (रेंट, डिविडेंड, ब्याज) खर्च कवर करे. मान लें कि अगर मासिक खर्च 1 लाख, तो 3 करोड़ का फंड (4% रूल से) चाहिए, जो सालाना 12 लाख दे. भारत में टियर-1 शहर (जैसे कि बेंगलुरु) में 3-5 करोड़ का कोर्पस चाहिए.
खर्च: 1 लाख मानें, तो 3 करोड़ फंड चाहिए (4% रूल).
समय: 20 साल में 60,000 SIP (12%) से 3 करोड़.
टिप: 50x मासिक खर्च का फंड बनाएं.
- हमेशा कोशिश करें कि आप कर्ज लेने से से बचें.
- महंगाई (5-6%) को हराने वाले निवेश और बचत प्लान को फॉलो करें
- अपने इन्वेस्टमेंट और खर्चों आदि का नियमित रिव्यू करें.
जी हां 3 लाख सैलरी फ्रीडम नहीं देती, अगर पैसिव इनकम न हो. आप बजट, इमरजेंसी फंड, एसेट्स, आय बढ़ाना और प्लानर से सलाह से फ्रीडम पाएं. 60,000 SIP से 20 साल में 3 करोड़ संभव। स्मार्ट बनें, आजादी पाएं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, आप अपने खर्च के आधार पर सेविंग्स आदि करें)
5 FAQs
Q1. क्या 3 लाख सैलरी से फाइनेंशियल फ्रीडम मिल सकती है?
हां, लेकिन इसके लिए पैसिव इनकम और सही निवेश स्ट्रेटजी जरूरी है.
Q2. फाइनेंशियल फ्रीडम पाने के लिए कितनी सेविंग करनी चाहिए?
3 लाख सैलरी पर कम से कम 20% यानी लगभग 60,000 रुपये महीना बचाना चाहिए.
Q3. 4% रूल क्या है और कैसे काम करता है?
4% रूल कहता है कि अगर आपके पास 3 करोड़ फंड है, तो आप हर साल 12 लाख आराम से निकाल सकते हैं.
Q4. 20 साल में 3 करोड़ का फंड कैसे बनेगा?
60,000 रुपये महीने की SIP को 12% रिटर्न पर 20 साल तक निवेश करने से लगभग 3 करोड़ फंड बन सकता है.
Q5. फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए सबसे जरूरी क्या है?
बजट कंट्रोल, इमरजेंसी फंड, पैसिव इनकम, और नियमित इन्वेस्टमेंट रिव्यू सबसे जरूरी हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)