&format=webp&quality=medium)
अधिकतर ऐसा होता है कि निवेशक अपने पुराने निवेश से मिले रिटर्न को निकालने की जगह, उसी या फिर किसी दूसरे इन्वेस्टमेंट में उसको फिर से लगा देते हैं. ये तरीका 'कंपाउंडिंग की ताकत' से समय के साथ संपत्ति को तेजी से बढ़ाने में मददगार साबित होता है. अगर आप भी अपने रिटर्न को दोबारा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई अच्छे कम-जोखिम वाले इन्वेस्टमेंट प्लान मौजूद हैं.
जी हां PPF जैसी स्कीमों से लेकर बैंक FD तक, इन प्लान्स को निवेश के लिए कम रिस्क वाला माना जाता है क्योंकि इन्हें सरकार का समर्थन प्राप्त है. इसके अलावा, ये ना केवल टिकाऊ और कम जोखिम वाले ऑप्शन होते हैं, बल्कि वित्तीय सुरक्षा से समझौता किए बिना लगातार रिटर्न भी देते हैं.
कम जोखिम वाले निवेश के बेहतरीन विकल्प-
फिक्स्ड डिपॉजिट, जिन्हें FD के नाम से भी जाना जाता है, अपने रिटर्न को दोबारा इन्वेस्टमेंट करने के सबसे आसान ऑप्शन में से एक है. यह सालों से भारत में एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन लोगों का रहा है, क्योंकि कई बैंक इसमें अन्य कम रिस्क वाले विकल्पों की तुलना में, एक निश्चित अवधि के लिए बेहतर ब्याज दरें देते हैं. इसके अलावा, FD कई अन्य फायदे भी देती हैं जैसे लचीलापन, 5 साल की लॉक-इन अवधि के लिए धारा 80C के तहत टैक्स लाभ, ज़्यादा स्थिरता, और नियमित ब्याज आदि.
गोल्ड में निवेश आजकल तेजी से बढ़ रहा है.सोने के गहने, सिक्के से लेकर वर्चुअल गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करने तक, इसे अभी भी निवेश का एक बेहतरीन ऑप्शन निवेशक मानते हैं, क्योंकि सोने की कीमत एक दिन में ज्यादा नहीं गिरती. तो इससे मिलने वाले ब्याज से भी पैसा बनाया जाता है.
2004 में शुरू की गई, यह सरकार समर्थित सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सेफ्टी देने के लिए बनाई गई है. इसमें आप 5 साल की अवधि के लिए 1,000 रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं और 8.2 फीसदी की निश्चित ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं.
कम जोखिम वाला निवेश प्लान के लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम को बेस्ट माना जाता है. यह एक सेफ, सरकार समर्थित मासिक आय स्कीम है जो न्यूनतम 1,000 रुपए के निवेश से शुरू होती है. अगर आप इसे सिंगल नाम से कम से कम 5 साल के लिए निवेश करते हैं, तो यह 9 लाख रुपए तक जा सकती है. आप ज्वाइंट अकाउंट के तहत 15 लाख रुपए तक का निवेश भी कर सकते हैं.
पीपीएफ भी सालों से भारत में एक और कम रिस्क वाला इन्वेस्टमेंट प्लान माना जाता है. 15 साल की लॉक-इन अवधि के साथ, PPF एक सरकार समर्थित निवेश स्कीम है जिसे सबसे सेफ निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है. इसके अलावा, यह प्लान एक सामान्य लॉन्ग-टर्म वित्तीय लक्ष्य की तुलना में काफी ज़्यादा ब्याज दर प्रदान कर सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)