&format=webp&quality=medium)
अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ज़्यादातर लोग मेहनत की कमाई को निवेश करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आज जो रकम आपको बड़ी लग रही है, वही कुछ सालों बाद उतनी ताकतवर रहेगी या नहीं? तेज़ी से बढ़ती महंगाई चुपचाप आपकी कमाई की वैल्यू घटा देती है. आज जो चीज़ 500 रुपए में मिल रही है, वही आने वाले समय में 1000 रुपए की हो सकती है. ऐसे में जरूरी है ये समझना कि महंगाई आपकी पूंजी को कितनी तेजी से खा रही है. इस बात का जवाब मिलेगा Rule of 70 से. फ्यूचर की फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय अगर आप इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करें, तो भविष्य में कभी पछतावे की नौबत नहीं आएगी.
Rule of 70 एक सिंपल फाइनेंशियल फॉर्मूला है. ये फॉर्मूला आपको चुटकियों में बता देता है कि महंगाई की वजह से आपकी जमा पूंजी की वैल्यू कितने साल में आधी हो जाएगी. मतलब आज अगर आपको 1 करोड़ रुपए काफी लगते हैं तो इस फॉर्मूले की मदद से आपको पता चल जाएगा कि कब उनकी कीमत 50 लाख के बराबर रह जाएगी? ऐसे में आप भविष्य की जरूरतों को ध्यान रखते हुए अपने गोल्स तय कर सकते हैं. लेकिन इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करते वक्त आपको मौजूदा महंगाई दर पता होनी चाहिए.
70 ÷ मौजूदा महंगाई दर = वर्ष की संख्या
जो जवाब आएगा, वो बताएगा कि आपकी रकम की असली ताकत कितने साल में 50 फीसदी रह जाएगी.
मान लीजिए आज आपके पास ₹1 करोड़ हैं और मौजूदा महंगाई दर है 6 फीसदी. अब फॉर्मूला लगाइए:
70 ÷ 6 = 11.6
इसका मतलब ये हुआ कि 11 साल 6 महीने बाद आज के ₹1 करोड़ की वैल्यू घटकर ₹50 लाख के बराबर रह जाएगी. रकम वही रहेगी, लेकिन उससे खरीदी जाने वाली चीज़ें आधी हो जाएंगी.
अगर आपका निवेश ऐसा है, जिसमें रिटर्न महंगाई से कम है, तो असल में आपकी कमाई बढ़ नहीं रही, बल्कि घट रही है. सिर्फ सुरक्षित निवेश के नाम पर ऐसी जगह पैसा लगाना, जहां रिटर्न कम हो, लंबे समय में नुकसानदेह साबित हो सकता है.
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Rule of 70 निवेशकों को एक रियलिटी चेक देता है. निवेश करते वक्त सिर्फ सेफ्टी नहीं, बल्कि महंगाई से ज्यादा रिटर्न भी देखना जरूरी है.
इसके साथ ही ये बातें भी अहम हैं:
नहीं, इसका इस्तेमाल रिटर्न की डबलिंग टाइम जानने के लिए भी किया जा सकता है.
70 ÷ 5 = करीब 14 साल.
अक्सर नहीं, क्योंकि FD का रिटर्न कई बार महंगाई से कम होता है.
ऐसे निवेश चुनें जिनका लॉन्ग टर्म रिटर्न महंगाई से ज्यादा हो और पोर्टफोलियो को समय-समय पर अपडेट करें.