Rule of 144: आपके पैसों को चार गुना करेगी ये स्ट्रैटेजी, केवल 14 साल की प्लानिंग से बनेंगे इतने 'धनवान' कि पड़ोसी भी पूछेंगे इसका सीक्रेट

Rule of 144: रूल ऑफ 144 और कंपाउंड इंटरेस्ट का यूज करके आप अपने निवेश को चार गुना कर सकते हैं.इसके लिए जल्दी निवेश शुरू करें, नियमित बचत करें और सही योजना अपनाकर लंबी अवधि में धनवान बनें.
Rule of 144: आपके पैसों को चार गुना करेगी ये स्ट्रैटेजी, केवल 14 साल की प्लानिंग से बनेंगे इतने 'धनवान' कि पड़ोसी भी पूछेंगे इसका सीक्रेट

पैसे को बढ़ाने और फाइनेंशियल टारगेट को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है समझदारी से इन्वेस्टमेंट और टाइम का सही यूज करना. जैसे वेट लूज करने के लिए कम खाना और ज्यादा वर्कआउट जरूरी होता है, वैसे ही पैसों के मामले में खर्च कम करना और बचत बढ़ाना बेहद जरूरी है. रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या कोई अन्य फाइनेंशियल टारगेट पूरा करना हो, तो स्टार्टिंग इन्वेस्टमेंट आपके टारगेट तक पहुंचने की प्रक्रिया को आसान बनाता है. इन्वेस्टमेंट के कुछ आसान रूल हैं, जो आपका पैसा दोगुना, तीन गुना या चार गुना होने में मदद कर सकते हैं.

रूल ऑफ 72 और रूल ऑफ 144

निवेशकों के लिए रूल ऑफ 72 और रूल ऑफ 144 बहुत खास होते हैं. रूल ऑफ 72 बताता है कि आपका पैसा कितने टाइम में डबल होगा. उदाहरण के लिए, अगर आप 100 रुपए निवेश करते हैं और सालाना 10% का ब्याज मिलता है, तो 72/10 = 7.2 साल में आपका पैसा दोगुना हो सकता है. ठीक इसी तरह से रूल ऑफ 144 बताता है कि पैसा चार गुना कब होगा. जी हां अगर 10% सालाना ब्याज दर है, तो 144/10 = 14 साल 4 महीने में आपका पैसा चार गुना हो जा सकता है. असल में इन रूल्स का यूज करके आप अपने निवेश का सही कैलकुलेशन कर सकते हैं और टारगेट के करीब पहुंच सकते हैं.

समझें रूल ऑफ 144

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कितने समय में 4 गुना हो सकता है? इसका जवाब देता है “रूल ऑफ 144”. असल में यह एक बेहद आसान फॉर्मूला है जिससे आप अपने इन्वेस्टमेंट के बढ़ने का अनुमान लगा सकते हैं. इस रूल के अनुसार, आप 144 को अपनी सालाना ब्याज दर से भाग दें, और जो संख्या मिले वही सालों की संख्या होगी जिसमें आपका पैसा लगभग चार गुना हो जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर आपके निवेश पर 10% का सालाना रिटर्न मिल रहा है, तो 144 ÷ 10 = 14.4 साल. यानी आपका पैसा करीब 14.4 साल में 4 गुना हो जाएगा. ध्यान रखें, यह सिर्फ एक अनुमान है, असली परिणाम ब्याज दर और बाजार की स्थिति के अनुसार थोड़ा बदल सकते हैं, यह नियम निवेश को समझने का एक आसान और उपयोगी तरीका है.


कैसे कंपाउंडिंग दिखाएगा अपना जादू

चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का महत्व भी इस प्रोसेस में बहुत बड़ा है. उदाहरण के लिए, अगर आप 100 रुपए जमा करते हैं और 10% सालाना ब्याज मिलता है, तो पहले साल के लास्ट में आपके पास 110 रुपए हो सकते हैं. अगले साल ब्याज 110 रुपए पर लगेगा और आपका पैसा बढ़कर 121 रुपए हो जाएगा. इसी तरह, यह प्रक्रिया समय के साथ तेजी से बढ़ती है और लॉन्ग टर्म में चौंकाने वाला फंड आपके पास आ सकती है,यही कंपाउंडिंग का जादू है, जो नियमित बचत और सही निवेश योजना के साथ आपको धनवान बना सकता है.

तीन गुना पैसा कब होगा?

इसके लिए निवेशक रूल ऑफ 114 का यूज करते हैं. यह नियम बताता है कि आपका पैसा कितने साल में तीन गुना होगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी स्कीम में सालाना 8% ब्याज मिलता है, तो 114/8 = 14.25 साल में आपका पैसा तीन गुना हो जाएगाय इस तरह के कैलकुलेशन से निवेशक लॉन्ग टर्म के फाइनेंशियल टारगेट को आसानी से प्लान कर सकते हैं.


इन्वेस्टमेंट की जल्दी शुरुआत

निवेश की जल्दी शुरुआत भी अहम है.तो अगर आप 25 साल की उम्र से हर महीने 5,000 रुपए निवेश करना शुरू करते हैं और सालाना 10% रिटर्न मिलता है, तो 60 साल की उम्र तक आपके पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हो सकती है. शुरुआती निवेश से समय का लाभ मिलता है और कंपाउंड इंटरेस्ट के कारण पैसा तेजी से बढ़ता है.

कैसे निवेश करें और नियम समझें:

1. नियमित बचत करें और खर्च कम करें.
2. सही योजना चुनें और लंबी अवधि के लिए निवेश करें.
3. रूल ऑफ 72, 114 और 144 का उपयोग करके अपने निवेश का सही कैलकुलेशन करें.
4. चक्रवृद्धि ब्याज के फायदे को समझें और समय का लाभ उठाएं.
5. निवेश के दौरान लक्ष्य के अनुसार राशि और स्कीम का चुनाव करें.

बेस्ट है ये फॉर्मूला

इतना तो साफ हो गया है कि रूल ऑफ 144 और बाकी इन्वेस्टमेंट रूल आपको अपने पैसे को चार गुना करने और फाइनेंशियल टारगेट को हासिल करने में मदद करते हैं. सही प्लानिंह, नियमित बचत और चक्रवृद्धि ब्याज के संयोजन से आप लंबे समय में धनवान बन सकते हैं. जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा और आपके सपनों का फाइनेंशियल लक्ष्य जल्द पूरा होगा.

5 FAQs

Q1-रूल ऑफ 144 क्या है?
A-यह निवेश का नियम है जो बताता है कि पैसा कितने साल में चार गुना होगा.

Q2-रूल ऑफ 72 कैसे काम करता है?
A-यह नियम बताता है कि आपके निवेश का पैसा कितने समय में दोगुना होगा.

Q3-तीन गुना पैसा कब होगा?
A-इसके लिए रूल ऑफ 114 लागू होता है, जिससे पता चलता है पैसा कितने साल में तीन गुना होगा.

Q4-चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा क्या है?
A-यह समय के साथ ब्याज पर ब्याज जोड़कर लंबी अवधि में निवेश को तेजी से बढ़ाता है.

Q5-निवेश की शुरुआत कब करनी चाहिए?
A-जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना अधिक फायदा होगा और लक्ष्य जल्दी पूरा होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6