SBI की जबरदस्त स्कीम, निवेशकों ने बना लिए 1.4 करोड़, 20 साल में 12 लाख करना पड़ा निवेश

कैपिटल मार्केट में ऐसी कई स्कीम हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को अमीर बना दिया है. अगर आप सीधे स्टॉक में निवेश के जोखिम से बचना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में भी ऐसे कुछ विकल्प हैं.
SBI की जबरदस्त स्कीम, निवेशकों ने बना लिए 1.4 करोड़, 20 साल में 12 लाख करना पड़ा निवेश

कैपिटल मार्केट ऐसी जगह है, जहां सही स्कीम की पहचान हो जाए तो निवेशक मल्टीपल टाइम्स रिटर्न पा सकते हैं. (reuters)

SBI Magnum Global Fund: इक्विटी या इक्विटी रिलेटेड स्कीम में अन्य निवेश के विकल्पों की तुलन में हाई रिटर्न पाने की गुंजाइश ज्याद होती है. कैपिटल मार्केट में ऐसी कई इक्विटी स्कीम हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को अमीर बना दिया है. अगर आप सीधे स्टॉक में निवेश के जोखिम से बचना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में भी ऐसे कुछ विकल्प हैं. बीते प्रदर्शन पर नजर डालें तो इन्हीं में से एक SBI द्वारा संचालित की जा रही है स्कीम SBI Magnum Global Fund है. यह करीब 27 साल पुरनी स्कीम है और लॉन्च के बाद से ही निवेशकों के लिए रिटर्न मशीन बनी हुई है. बीते 20 साल के दौरान फंड का SIP रिटर्न 21 फीसदी CAGR रहा है. इस दौरान इसमें 5000 रुपये मंथली निवेश की वैल्यू 1.4 करोड़ रुपये हो चुकी है. जबकि इस दौरान 12 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा है.

SBI Magnum Global Fund का प्रदर्शन

SBI Magnum Global Fund में SIP निवेशकों को 20 साल में 21% CAGR के हिसाब से रिटर्न दिया है. इस दौरान हर महीने 5000 रुपये SIP करने वालों का पैसा बढ़कर 1.42 करोड़ रुपये हो गया. वहीं जिन लोगों ने इस स्कीम में एक मुश्त निवेश किया था और 20 साल इंतजार किया, उनका पैसा 68 गुना से ज्यादा बढ़ा है. यहां 1 लाख का निवेश बढ़कर 68 लाख से ज्यादा हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

15 साल की बात करें तो हर महीने 5000 रुपये SIP करने वालों का पैसा बढ़कर 36 लाख रुपये हो गया. वहीं जिन लोगों ने इस स्कीम में एक मुश्त निवेश किया था और 20 साल इंतजार किया, उनका पैसा 7 गुना से ज्यादा बढ़ा है.

स्कीम ने 10 साल में 18.75% CAGR के हिसाब से रिटर्न दिया है. 10 साल में हर महीने 5000 रुपये SIP करने वालों का पैसा बढ़कर 15.5 लाख रुपये हो गया. वहीं जिन लोगों ने इस स्कीम में एक मुश्त निवेश किया था और 20 साल इंतजार किया, उनका पैसा 5.5 गुना से ज्यादा बढ़ा है.

लॉन्च के बाद से ही रिटर्न मशीन

SBI Magnum Global Fund लॉन्च के बाद से ही निवेशकों के लिए रिटर्न मशीन साबित हुई है. यह स्कीम 30 सितंबर 1994 को लॉन्च हुई थी और तबसे इसका रिटर्न 15.10% CAGR रहा है. फंड का कुल एसेट्स 31 अक्टूबर 2021 तक 5387 करोड़ रुपये था. जबकि एक्सपेंस रेश्यो 2.08 फीसदी. इस स्कीम में कम से कम 500 रुपये से SIP शुरू की जा सकती है. वहीं कम सक कम 5000 रुपये एकमुश्त निवेश किया जा सकता है.

सबसे अच्छा और खराब प्रदर्शन

SBI Magnum Global Fund का सबसे बेहतर प्रदर्शन 9 मार्च 2009 से 10 मार्च 2010 के बीच रह. इस दौरान फंड ने 172 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं 14 जनवरी 2008 से 13 जनवरी 2009 के बीच फंड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. इस दौरान इसने 67.89 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है.

किन शेयरों में पैसा होता है निवेश

SBI Magnum Global Fund द्वर जिन शेयरों में पैसा लगाया जाता है, उनमें घरेलू इक्विटी के अलावा ग्लोबल शेयर भी शामिल हैं. म्यूचुअल फंड के टॉप होल्डिंग में Colgate-Palmolive, Grindwell Norton, Nestle India, Alphabet Inc, SKF India Engineering, Hindustan Unilever, HCL Technologies, Maruti Suzuki, P&G Hygiene & Health Care, Divi's Lab, ITC, Galaxy Surfactants अैर Microsoft Corportion शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6