61 की उम्र और बैंक बैलेंस जीरो? घबराएं नहीं! अब अपने घर को ही बनाएं 'ATM', लेकिन कैसे? फॉलो करें'डाउनसाइजिंग' का जादुई फॉर्मूला

अगर रिटायरमेंट में सेविंग्स नहीं हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. असल में अपने घर की मदद से ‘डाउनसाइजिंग’ अपनाकर आप सेफ मासिक इनकम, फाइनेंशियल आज़ादी और सुकून भरी रिटायरमेंट लाइफ जी सकते हैं.तो चलिए इसके बारें में जानते हैं.
61 की उम्र और बैंक बैलेंस जीरो? घबराएं नहीं! अब अपने घर को ही बनाएं 'ATM', लेकिन कैसे? फॉलो करें'डाउनसाइजिंग' का जादुई फॉर्मूला

Retirement Planning India

कहते हैं कि "बुढ़ापे की लाठी" पैसा होता है, लेकिन अगर 61 साल की उम्र में पहुंचते-पहुंचते आपका बैंक खाता खाली है, तो घबराहट होना लाजिमी सा है. लेकिन रुकिए! अगर आपके पास अपना एक घर है, तो आप अभी भी एक शानदार और सुरक्षित रिटायरमेंट जी सकते हैं. असल में आज के दौर में इसे 'डाउनसाइजिंग' (Downsizing) कहते हैं, यानी कि सिंपल शब्दों में बड़े घर को बेचकर छोटे घर में शिफ्ट होना और बचे हुए पैसों से अपनी बाकी की जिंदगी को फाइनेंशियल रूप से आजाद बनाना.तो आइए समझते हैं कि बिना सेविंग्स के भी आप इस 'होम एसेट' के जरिए कैसे एक सेफ फ्यूचर प्लान कर सकते हैं.

सवाल-क्या है 'डाउनसाइजिंग' का जादुई फॉर्मूला?

जवाब-बड़े घर को बेचकर किसी छोटे जरूरत के हिसाब से घर में शिफ्ट होकर पैसे को बचाना.

Add Zee Business as a Preferred Source

उदाहारण-

मान लीजिए आप दिल्ली, मुंबई या किसी भी बड़े शहर के एक बड़े 3BHK फ्लैट या किसी पुश्तैनी मकान में रहते हैं, जिसकी कीमत आज करीब ₹2 करोड़ है. अब जब बच्चे अपनी जिंदगी में सेटल हो चुके हैं, तो आपको इतने बड़े घर की जरूरत नहीं है.

  • आप इस बड़े घर को बेचकर किसी या छोटे शहर में ₹80 लाख का एक बढ़िया 2BHK घर खरीदते हैंय
  • घर बदलने के बाद आपके पास करीब ₹1.20 करोड़ की मोटी रकम बचेगी.
  • तचो यही वह रकम है जो आपकी 'रिटायरमेंट किट' बनेगी.

अब 'डाउनसाइजिंग' बचे हुए पैसों कासही इस्तेमाल कैसे करें?

केवलघर छोटा करना काफी नहीं है, बचे हुए पैसे को ऐसी जगह लगाना जरूरी है जहाँ से आपको हर महीने 'पेंशन' मिले.

SCSS (Senior Citizen Savings Scheme): इसमें आप ₹30 लाख तक जमा कर सकते हैं, जिस पर सरकारी गारंटी के साथ करीब 8.2% ब्याज मिल सकता है.
Mutual Fund SWP: बचे हुए ₹90 लाख को अगर आप एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में डालते हैं और वहां से SWP (Systematic Withdrawal Plan) शुरू करते हैं, तो आप आसानी से महीने की ₹60,000 से ₹75,000 की पेंशन पा सकते हैं.

savings

चेकलिस्ट: डाउनसाइजिंग से पहले इन 5 बातों को कभी भी इग्नोर ना करें


इमोशनल अटैचमेंट: अपने बड़े घर और मोहल्ले से पुरानी यादें जुड़ी होती हैं.तो ऐसे में खुद से पूछें कि क्या आप नए माहौल में ढलने के लिए तैयार हैं?
सुविधाएं: नया घर ऐसी जगह चुनें जहां अस्पताल, मार्केट और पार्क पास हों,क्योंकि बुढ़ापे में कनेक्टिविटी सबसे जरूरी है.
मेंटेनेंस खर्च: बड़े घर की सफाई और मरम्मत का खर्च ज्यादा होता है,तो छोटा घर न सिर्फ पैसा बचाएगा, बल्कि आपकी मेहनत भी कम करेगा.
टैक्स की प्लानिंग: घर बेचकर जो आपको जो मुनाफा होता है, उस पर 'कैपिटल गेन टैक्स' लगता है.इससे बचने के लिए आपको नया घर खरीदना होगा या धारा 54EC के तहत बॉन्ड्स में निवेश करना होगा.
बच्चों की राय: हालांकि घर आपका है, लेकिन परिवार में चर्चा करने से भविष्य में किसी भी विवाद से बचा जा सकता है.


रिवर्स मॉर्गेज (Reverse Mortgage) का एक और ऑप्शन समझें

  • आप अपना घर बेचना नहीं चाहते, तो बैंक की 'रिवर्स मॉर्गेज'स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.
  • इसमें बैंक घर की कीमत के आधार पर आपको हर महीने एक तय रकम (पेंशन) देता है.
  • आपके और आपके लाइफपार्टनर के रहने तक घर ही रहता है.
  • इसमें मिलने वाली रकम डाउनसाइजिंग के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है.
  • वैसे यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपना घर नहीं छोड़ना चाहते.savings

डाउनसाइजिंग के कुछ सीक्रेट बेनेफिट्स

  • पैसों के अलावा, छोटे घर में शिफ्ट होने के कई मानसिक फायदे भी हैं
  • लोन या बिलों की चिंता खत्म हो जाती है.
  • नए लोगों से मिलना और नई हॉबीज पालने का मौका मिलता है.
  • आपको आने वाले कल में किसी और पर डिपेंडेंट होने की जरूरत नहीं होती.

डाउनसाइजिंग प्लान: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

कदमक्या करें?असर
कदम 1अपने मौजूदा घर की सही मार्केट वैल्यू पता करेंकुल बजट और संभावित कैश का साफ अंदाजा मिलेगा
कदम 2शहर के बाहरी या कम कीमत वाले इलाके में छोटा घर खोजेंघर खरीदने के बाद निवेश के लिए ज्यादा पैसा बचेगा
कदम 3बचे हुए पैसों को तीन हिस्सों में बांटेंनया घर, इमरजेंसी फंड, मंथली इनकम स्कीम

क्यों देर आए दुरुस्त आए?

असल में 61 की उम्र में बिना सेविंग्स के होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहना गलती हो सकती है. आपका घर आपकी सबसे बड़ी ताकत है.तो सही टाइम पर लिया गया फैसला आपको एक मजबूर बुजुर्ग से स्ट्रांग और आजाद सीनियर सिटीजन बना सकता है.तो याद रखिए, रिटायरमेंट का मतलब काम खत्म होना नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जीना शुरू करना है.(नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 डाउनसाइजिंग क्या होती है?

बड़े और महंगे घर को बेचकर जरूरत के हिसाब से छोटे घर में शिफ्ट होना और बचे पैसों से रिटायरमेंट फंड बनाना.

Q2 क्या बिना सेविंग्स के रिटायरमेंट सुरक्षित हो सकता है?

हां, अगर आपके पास अपना घर है, तो उसे सही तरीके से इस्तेमाल कर सुरक्षित रिटायरमेंट संभव है.

Q3 डाउनसाइजिंग के बाद पैसे कहां निवेश करें?

SCSS जैसी सरकारी स्कीम और म्यूचुअल फंड SWP से मंथली इनकम बनाई जा सकती है.

Q4 रिवर्स मॉर्गेज क्या है?

इसमें घर बेचे बिना बैंक से हर महीने तय रकम मिलती है, लेकिन इनकम डाउनसाइजिंग से कम होती है.

Q5 डाउनसाइजिंग से पहले सबसे जरूरी बात क्या है?

टैक्स प्लानिंग, नई जगह की सुविधाएं और परिवार से खुलकर चर्चा करना बेहद जरूरी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6