रिटायरमेंट की टेंशन होगी खत्म! 20 से 50 की उम्र तक के लिए नोट कर लें ये 'पेंशन चेकलिस्ट', कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

Retirement Planning Checklist: जी बिजनेस एक्सपर्ट पंकज मठपाल से समझें रिटायरमेंट का 'करोड़पति फॉर्मूला'. 20, 30, 40 और 50 की उम्र में निवेश की सही रणनीति क्या होनी चाहिए? बुढ़ापे में रेगुलर इनकम के लिए एसेट एलोकेशन और इक्विटी-डेट का सही बैलेंस यहां जानें.
रिटायरमेंट की टेंशन होगी खत्म! 20 से 50 की उम्र तक के लिए नोट कर लें ये 'पेंशन चेकलिस्ट', कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

 20 की उम्र से 50 तक सही निवेश प्लानिंग ही रिटायरमेंट को टेंशन फ्री बनाती है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

नौकरी शुरू करते ही ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अभी तो पैसा कमाने का टाइम है ना कि रिटायरमेंट प्लानिंग की जाए. इसलिए सैलरी आती है और खर्चों की लंबी लिस्ट शुरू हो जाती है घूमना, शॉपिंग, गैजेट्स, कार और लाइफस्टाइल. लेकिन यहीं लोग जवानी में गलती कर देते हैं और फिर बुढ़ापे में इसका खामियाजा उठाते हैं. साथ ही असली सवाल तब खड़ा होता है, जब 60 की उम्र में हर महीने आने वाला सैलरी मैसेज बंद हो जाता है.

फिर यहीं से शुरू होती है असली फाइनेंशियल चुनौती, बुढ़ापे में नियमित इनकम कहां से आएगी? दवाइयों, घर के खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों का पैसा कैसे निकलेगा?

तो जी बिजनेस के एक्सपर्ट पंकज मठपाल कहते हैं कि रिटायरमेंट प्लानिंग कोई आखिरी समय का फैसला नहीं, बल्कि पूरी लाइफ चलने वाली आदत है. जितनी जल्दी शुरुआत होगी, उतना मजबूत रिटायरमेंट फंड बनेगा.

एक्सपर्ट टिप्स: 20 से 50 की उम्र तक क्या करें?

20s में जल्दी SIP शुरू करना बेस्ट है
30s में फैमिली और निवेश का बैलेंस बनाएं
40s में कर्ज कम करें और निवेश बढ़ाएं
50s में पूंजी बचाने पर फोकस करना चाहिए
शुरुआत में Equity ज्यादा रखना चाहिए
रिटायरमेंट के करीब Debt की तरफ शिफ्ट हों जाएं
हर किसी के लिए निरंतरता और अनुशासन सबसे जरूरी हैं

आखिर रिटायरमेंट प्लानिंग इतनी जरूरी क्यों है?

असल में सिर्फ सैलरी हमेशा नहीं चलती. तो फिर आज की महंगाई में बिना प्लानिंग के रिटायरमेंट का मतलब हो सकता है, सेविंग्स जल्दी खत्म होना,बच्चों पर आर्थिक निर्भरता,मेडिकल खर्च का दबाव और फिर लाइफस्टाइल में बड़ा समझौता.

हालांकि जी बिजनेस के एक्सपर्ट पंकज मठपाल के मुताबिक, अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी जिंदगी आराम से चले, तो निवेश को आदत बनाना होगा.

एक नजर में समझें एक्सपर्ट टिप्स

  • नौकरी शुरू करते ही निवेश की आदत डालें, क्योंकि तभी आने वाले कल में कंपाउंडिंग का जादू दिखेगा
  • अपनी 20s में छोटे निवेश से शुरुआत करें, यही अनुशासन आगे चलकर बुढ़ापे का बड़ा सहारा होगा
  • 30s में परिवार की जिम्मेदारियों और लंबी अवधि की सेविंग्स के बीच सही तालमेल बिठाएं
  • लाइफस्टाइल कितनी भी बदले या खर्चे बढ़ें, लेकिन रिटायरमेंट फंड में पैसा डालना कभी बंद न करें
  • अपनी 40s में जैसे-जैसे सैलरी बढ़े, वैसे-वैसे अपने निवेश की रकम को भी बढ़ाते रहना चाहिए
  • 40 की उम्र के बाद कोशिश करें कि आपके पुराने कर्ज खत्म हों और आप नई उधारी से बचे रहें
  • अपनी 50s में बड़े रिस्क लेना बंद करें और अपनी सेविंग्स को सेफ रखने पर ज्यादा ध्यान दें
  • पूरा पैसा एक जगह न लगाएं, अच्छे रिटर्न के लिए इक्विटी और सुरक्षित डेट फंड्स का सही मेल रखें
  • लॉन्ग टर्म के लिए इक्विटी में निवेश जरूर रखें क्योंकि यही महंगाई को मात दे सकता है
  • रिटायरमेंट के करीब आने पर पैसा धीरे-धीरे बाजार से निकालकर फिक्स्ड इनकम वाली जगहों पर शिफ्ट करें


20s में क्या करें?


यही वो उम्र है जहां ‘कंपाउंडिंग’ सबसे ज्यादा काम करती.असल में जब कोई 20-22 साल की उम्र में नौकरी शुरू करता है, तब जिम्मेदारियां कम होती हैं, और इसी टाइम में सबसे बड़ा फायदा देता है

तो क्या कर सकते हैं?

  • करीब ₹2,000-₹5,000 की SIP से शुरुआत करें
  • इमरजेंसी फंड बनाएं
  • Equity Mutual Funds में निवेश कर सकते हैं
  • निवेश को ऑटो मोड पर डालें

एक्सपर्ट मंत्र: इस उम्र में आपका सबसे बड़ा दोस्त पैसा नहीं, समय होता है

30s में क्या करें?

क्या बदलता है?

  • शादी
  • बच्चों की जिम्मेदारी
  • होम लोन की ईएमआई
  • बढ़ते खर्च
  • असल इसी स्टेज पर अक्सर लोग रिटायरमेंट निवेश रोक देते हैं

तो फिर क्या करें?

  • गलती से भी SIP बंद न करें
  • बच्चों की पढ़ाई और रिटायरमेंट दोनों के लिए अलग निवेश रखें
  • ये टाइम लाइफस्टाइल खर्च कंट्रोल करने का होता है
  • टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ कवर लेना ना भूलें
  • याद रखें किअगर 30s में निवेश रुक गया, तो रिटायरमेंट फंड पर सबसे बड़ा असर पड़ सकता है

40s में क्या करें?


40s आमतौर पर करियर की सबसे मजबूत कमाई वाली उम्र मानी जाती है,लेकिन इसी समय खर्च और जिम्मेदारियां भी सबसे ज्यादा होती हैं.

एक्सपर्ट की सलाह

  • पुरानी SIP बढ़ाएं (Step-up SIP)
  • पर्सनल लोन खत्म करें
  • Credit Card Debt कम करें
  • रिटायरमेंट Corpus पर ज्यादा फोकस करें

तो फिर क्या करें?

  • हर साल SIP 10-15% बढ़ाना चाहिए
  • हमेशा एक्स्ट्रा इनकम को निवेश में डालें
  • खुद रिटायरमेंट कैलकुलेशन से टारगेट तय करें
retirement planning

50s में क्या करें?

असल में अब रिटायरमेंट सिर्फ 8-10 साल दूर होता है.जी हां यहां सबसे बड़ा लक्ष्य पैसा तेजी से बढ़ाना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रखना होता है

प्लानिंग समझें

  • इक्विटी एक्सपोजर धीरे-धीरे कम करें
  • डेट फंड, बॉन्ड और फिक्स्ड इनकम की तरफ जाएं
  • SWP (सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान) समझना होगा
  • रिस्क कम करना चाहिए


एक्सपर्ट मंत्र: 50s में Capital Protection ही सबसे बड़ा रिटर्न है


सेट एलोकेशन क्यों है सबसे जरूरी?

  • पंकज मठपाल के अनुसार, लंबी अवधि में Equity ही महंगाई को हराने की ताकत रखती है
  • शुरुआती सालों में 70-80% Equity Allocation रखा जा सकता है
  • रिटायरमेंट के करीब होने पर धीरे-धीरे Debt की तरफ शिफ्ट करें
  • जी हां अगर पूरा पैसा सिर्फ FD में रखा जाएगा, तो महंगाई आपकी बचत की ताकत कम कर सकती है

उम्र के हिसाब से निवेश रणनीति

उम्रमुख्य फोकसरणनीति
20sजल्दी शुरुआतइक्विटी एसआईपी और इमरजेंसी फंड
30sबैलेंसिंगपारिवारिक लक्ष्य और रिटायरमेंट
40sAggressive SavingSIP बढ़ाएं, कर्ज घटाएं
50sCapital ProtectionDebt Shift + Stable Income

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • समझ लें कि रिटायरमेंट प्लानिंग बाद में करने वाली चीज नहीं है
  • आपकी छोटी SIP भी लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकती है
  • हमेशा जल्दी शुरुआत सबसे बड़ा फायदा देती है
  • आपके लिए केवल FD पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है
  • 40 के बाद निवेश बढ़ाना हर किसी के लिए जरूरी हो जाता है
  • याद रखें कि 50 के बाद रिस्क कम करना समझदारी है

आज ही ये 5 काम करें

1. आप तुरंत अपनी मंथली SIP शुरू करें
2. रिटायरमेंट गोल तय करना अभी शुरू करें
3. इमरजेंसी फंड बनाना कभी ना भूलें
4. इंश्योरेंस कवर चेक कर लेना चाहिए
5. हर साल निवेश बढ़ाने का नियम बनाएं

आपके काम की बात


आपको बता दें कि रिटायरमेंट प्लानिंग का मतलब कभी भी केवल पैसा को जमा करना नहीं होता है, बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना है. तो अगर आप 20s में शुरुआत करते हैं, 30s में निवेश जारी रखते हैं, 40s में उसे बढ़ाते हैं और 50s में सेफ करते हैं, तो बुढ़ापा टेंशन चिंता नहीं बल्कि सुकून का समय बन सकता है. पंकज मठपाल की सबसे बड़ी सलाह साफ है कि “मार्केट ऊपर जाए या नीचे, अनुशासन और निरंतर निवेश ही असली दौलत बनाते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 रिटायरमेंट के लिए कितना पैसा बहुत है?

एक मोटा-मोटी हिसाब यह है कि आपके सालाना खर्च का कम से कम 25 गुना फंड आपके पास होना चाहिए.इसमें महंगाई को जोड़ना न भूलें

Q2 क्या 40 की उम्र में शुरुआत करना बहुत देर है?

बस अब आपको 20 साल वालों के मुकाबले हर महीने थोड़ी बड़ी रकम निवेश करनी होगी ताकि लक्ष्य पूरा हो सके

Q3 क्या सिर्फ FD के भरोसे रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं?

सिर्फ FD से महंगाई को मात देना मुश्किल है. अच्छा फंड बनाने के लिए आपको इक्विटी म्यूचुअल फंड का सहारा लेना ही पड़ेगा

Q4 रिटायरमेंट के वक्त बाजार गिर जाए तो क्या होगा?

इससे बचने के लिए रिटायरमेंट से 3-5 साल पहले अपना पैसा धीरे-धीरे इक्विटी से निकालकर सुरक्षित फंड्स (Debt) में डालना शुरू कर दें

Q5 पेंशन के लिए सबसे अच्छी सरकारी स्कीम कौन सी है?

NPS एक बेहतरीन विकल्प है, इसमें टैक्स की बचत भी होती है और रिटायरमेंट पर एकमुश्त रकम के साथ पेंशन भी मिलती है

Add Zee Business as a Preferred Source