Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं चाहिए पैसों की चिकचिक तो मत भूलना ये 5 गोल्डन रूल्स... मौज से कटेगी लाइफ

अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपकी लाइफ में कभी पैसों की टेंशन न हो तो अभी से सही प्लानिंग करो. जानिए वो 5 Golden Rules जो बनाएंगे रिटायरमेंट को पूरी तरह Future-Proof.
Retirement Planning: बुढ़ापे में नहीं चाहिए पैसों की चिकचिक तो मत भूलना ये 5 गोल्डन रूल्स... मौज से कटेगी लाइफ

अक्सर लोग अपने रिटायरमेंट के बारे में सोचते हुए ये मान लेते हैं कि अगर रिटायर होने तक 1 करोड़ रुपए जमा हो गए, तो जिंदगी आराम से कट जाएगी क्‍योंकि आज के समय में 1 करोड़ की रकम काफी बड़ी लगती है. लेकिन जरा सोचिए- अगर आपकी उम्र अभी 30 साल है और आप 60 की उम्र में रिटायर होंगे, मतलब इस सफर में अभी पूरे 30 साल बाकी हैं, तो क्या 1 करोड़ की रकम आज से 30 साल बाद काफी रहेगी? जवाब साफ है- नहीं. क्योंकि महंगाई (Inflation) आपकी रिटायरमेंट सेविंग्स को चुपचाप कमज़ोर कर देती हैं.

अगर आप सच में चाहते हैं कि बुढ़ापा बिना पैसों की टेंशन के कटे, और आप Future-Proof फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनाना चाहते हैं, तो ये 5 Golden Rules बिल्‍कुल मत भूलना.

पहले जानें कौन हैं आपके रिटायरमेंट के सबसे बड़े दुश्मन?

1. महंगाई (Inflation)

महंगाई धीरे-धीरे आपके पैसे की वैल्यू कम करती रहती है. भारत में लंबी अवधि का औसत Inflation लगभग 6% माना जाता है. अगर इसे मानकर चलें तो 30 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू आज सिर्फ लगभग ₹17-18 लाख के बराबर होगी. यानी अगर आज आप जिस लाइफस्टाइल के लिए ₹18 लाख खर्च करते हो, उसी के लिए 30 साल बाद आपको ₹1 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे. इसलिए असली जरूरत है Inflation-Adjusted Retirement Target तय करने की, जो लगभग ₹5-6 करोड़ तक जा सकता है.

2. बढ़ते मेडिकल खर्च

उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेडिकल खर्च भी बढ़ता है. भारत में मेडिकल महंगाई दर 14-15% के आसपास है, जो सामान्य महंगाई से दोगुनी से भी ज्यादा है. एक छोटी सी बीमारी या सर्जरी भी आपकी जिंदगी भर की बचत को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकती है.

कैसे बनाएं रिटायरमेंट को Future-Proof?

Rule 1: लक्ष्य Upgrade करो-Inflation के साथ

सिर्फ 1 करोड़ जुटाने का सपना अब पुराना हो चुका है. Online Inflation Calculator से ये समझो कि 20-30 साल बाद आपको असल में कितने पैसों की जरूरत होगी. ये आंकड़ा आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है लेकिन आम तौर पर ₹5-7 करोड़ एक Safe Retirement Corpus माना जाता है.

Rule 2: लॉन्ग-टर्म निवेश शुरू करो (Savings नहीं, Investment)

रिटायरमेंट के लिए सिर्फ FD में पैसा जमा करना नुकसान का सौदा है क्योंकि उसका रिटर्न महंगाई के मुकाबले काफी कम होता है.

लॉन्ग-टर्म के लिए ये बेहतर ऑप्शंस हो सकते हैं:

  • Equity Mutual Funds- 12–14% अपेक्षित रिटर्न
  • NPS (National Pension System)- टैक्स + Market-linked Growth
  • SIP (Systematic Investment Plan)- Small लेकिन Powerful Contribution

Rule 3: Step-Up SIP - सबसे बड़ा हथियार

इतने बड़े लक्ष्य को देखकर डरना स्वाभाविक है. लेकिन इसका समाधान भी बहुत आसान है. आपको हर साल अपनी SIP की रकम को अपनी सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ बढ़ाते जाना है.

कैसे काम करता है

मान लीजिए आप 10,000 रुपए महीने की SIP से शुरू करते हैं, 'स्टेप-अप SIP' में आप हर साल अपनी SIP की रकम को 10% बढ़ा देते हैं (पहले साल 10,000, दूसरे साल 11,000, तीसरे साल 12,100, और इसी तरह). हर साल 10% रकम को बढ़ाते रहें. इससे आप तेजी से अपने लक्ष्‍य पर पहुंचेंगे.

Rule 4: हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल सिक्योरिटी जरूरी

रिटायरमेंट फंड बचाना है तो हेल्थ इंश्योरेंस होना ही चाहिए. बीमारी में पैसा इतनी तेजी से खर्च होता है कि आपकी सेविंग्‍स भी कई बार कम पड़ जाती है.

  • इसके लिए Family Floater Plan लें.
  • Critical Illness Cover जोड़ें.
  • 60 साल से पहले Policy Renew कर लें ताकि Premium कम रहे.

Rule 5: पैसिव इनकम सोर्स बनाओ

सिर्फ बचत और पेंशन पर निर्भर रहना भविष्य में रिस्की साबित हो सकता है. इसलिए रिटायरमेंट से पहले ऐसे पैसिव इनकम सोर्स तैयार करना ज़रूरी है, जो बुज़ुर्गावस्था में भी लगातार कमाई देते रहें.

जैसे-

  • रेंटल इनकम: कोई प्रॉपर्टी खरीदकर उससे किराए की आय.
  • डिविडेंड इनकम: शेयर या म्यूचुअल फंड से मिलने वाला डिविडेंड.
  • डिजिटल एसेट्स: ब्लॉगिंग, ई-बुक, ऑनलाइन कोर्स या यूट्यूब जैसे स्रोत, जो समय के साथ लगातार कैश फ्लो बना दें.

रिटायरमेंट प्लानिंग में ये गलतियां मत करना

  • सिर्फ FD या PPF पर भरोसा.
  • प्लानिंग देर से शुरू करना.
  • इंश्योरेंस टालना.
  • Emergency Fund न बनाना.

FAQs

Q1: क्या 1 करोड़ रिटायरमेंट के लिए काफी है?

नहीं. महंगाई के हिसाब से ये आगे चलकर बहुत कम वैल्यू का हो जाएगा.

Q2: रिटायरमेंट के लिए कितनी रकम चाहिए?

लाइफस्टाइल पर Depend करता है, लेकिन आज की तारीख में ₹5-7 करोड़ एक सुरक्षित राशि मानी जाती है.

Q3: रिटायरमेंट प्लानिंग कब शुरू करनी चाहिए?

जितनी जल्दी शुरू करोगे, उतना बेहतर. 25-30 की उम्र से शुरू करने पर छोटी SIP भी करोड़ों का फंड बना सकती है.

Q4: हेल्थ इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

क्योंकि मेडिकल Inflation बाकी खर्चों से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है और ये आपके Corpus को खत्म कर सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6