&format=webp&quality=medium)
पीपीएफ पर सरकार फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज दे रही है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अब वो टाइम आ गया है कि जब भी इन्वेस्टमेंट की बात आती है तो हर कोई म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार या क्रिप्टोकरेंसी के पीछे भागता दिखाई देता है. जी हां स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की आपाधापी में 'पब्लिक प्रॉविडेंट फंड' (PPF) को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं क्योंकि उनको लगता है कि इसमें तो रिटर्न बहुत कम है और पैसा बहुत लंबे समय के लिए फंस जाता है.
जबकि सच ये है कि अगर आप बिना किसी रिस्क के, सरकारी गारंटी के साथ अपना फ्यूचर सेफ करना चाहते हैं, तो फिर आज भी पीपीएफ का कोई मुकाबला नहीं है. चलिए, आज पीपीएफ की उन 10 खूबियों को समझते हैं जिनको अक्सर निवेशक इग्नोर कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: PPF में पैसा जमा करना भूल गए? अब कितना लगेगा जुर्माना? अकाउंट पर क्या होगा असर? जानिए सारे नियम-कायदे

ये भी जरूर पढ़ें- PPF calculation: 20 साल की नौकरी और ₹60+ लाख का फंड! जानें हर साल कितना निवेश करने पर मिलेगा ये फंड
आपको बता दें कि अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते तो पीपीएफ आपके पोर्टफोलियो में शामिल होना ही चाहिए. वैसे तो यह निवेश आपको धीमा जरूर लग सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह आपके लिए बेस्ट साबित होगा.इसके साथ ही कोशिश करें कि हर महीने की 5 तारीख से पहले ही पीपीएफ में पैसा जमा कर दें, ताकि आपको उस पूरे महीने का ब्याज मिल सके.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मैं एक से ज्यादा पीपीएफ खाते खोल सकता हूं?
नियम के अनुसार एक व्यक्ति के नाम पर पूरे देश में सिर्फ एक ही पीपीएफ खाता रह सकता है
Q2 क्या पीपीएफ खाता एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर हो सकता है?
आप अपने खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक या पोस्ट ऑफिस में कभी भी ट्रांसफर करा सकते हैं
Q3 15 साल बाद अगर पैसा न निकालूं, तो क्या ब्याज मिलता रहेगा?
आप बिना नया पैसा डाले भी खाते को आगे बढ़ा सकते हैं और आपको ब्याज मिलता रहेगा
Q4 क्या पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज हर महीने खाते में जुड़ता है?
ब्याज की गणना हर महीने होती है लेकिन वह आपके खाते में साल में एक बार (31 मार्च को) ही जुड़ता है
Q5 अगर किसी साल पैसे जमा करना भूल गए तो क्या होगा?
आपका खाता बंद (हो जाएगा, जिसे आप ₹50 की सालाना पेनल्टी देकर दोबारा चालू करा सकते हैं