&format=webp&quality=medium)
महीने के अंत में बैंक खाते में रखें जरूरी बैलेंस नहीं तो लैप्स हो जाएगी पॉलिसी (फाइल फोटो)
यदि आपने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत बीमा ले रखा है तो इस महीने अपने बैंक खाते का बैलेंस शून्य न होनें दें. दरअसल 31 मई को इस बीमा योजना का सालाना प्रीमियम कटने वाला है. यदि आपके खाते में प्रीमियम के 12 रुपये नहीं हैं तो आपकी पॉलिसी के तहत आपको बीमा का फायदा नहीं मिल सकेगा.
पीएम ने की थी योजना की शुरुआत
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत प्रीमियम के तौर पर सालाना सिर्फ 12 रुपये लिए जाते हैं. वहीं जिस भी व्यक्ति के पास बीमा है उसकी किसी दुर्घटना में मौत होने पर उसके परिजनों को लगभग 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर मिलते हैं. वहीं दुर्घटना की स्थिति में पूर्ण विकलांगता होने जैसे दोनों हाथ या दोनों आंख या दोनों पैर खो देना या एक हाथ या एक पैर को खोने पर भी 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर मिलते हैं.
मिलता है इतना मुआवजा
हमेशा के लिए आंशिक विकलांगता होने की स्थिति जैसे एक आंख में दृष्टि जाने पर या एक हाथ या एक पैर का उपयोग न कर पाने की स्थिति में 1 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फायदा 18 साल से 70 साल तक की आयु के लोग ले सकते हैं.
यदि ये पॉलिसी भी है तो खाते में रखें 342 रुपये
दरअसल प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियत 12 रुपये है जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपये है. इन दोनों बीमा योजनों का प्रीमियम 31 मई को ही काटा जाता है. ऐसे में बैंक खाते में कम से कम 342 रुपये रखना बेहद जरूरी है.
इन बातों का विशेष तौर पर रखें ध्यान
यदि आपके बैक खाते में बैलेंस नहीं है तो प्रीमियम का भुगतान नहीं हो पाएगा और पॉलिसी रद्द हो जाएगी.
यदि आपके जिस बैंक खाते से पॉलिसी को लिंक किया गया है वह बैंक खाता बंद करा देते हैं तो भी पॉलिसी रद्द हो जाएगी.
प्रीमियम जमा नहीं होने पर पॉलिसी लैप्स हो जाती है. इसे फिर से रिन्यू नहीं किया जा सकेगा.