&format=webp&quality=medium)
SSY vs PPF Investment 2026: हर पैरेंट्स का सपना होता है कि उनकी लाडली जब बड़ी हो, तो उसके हाथ में इतना पैसा हो कि उसे अपनी पढ़ाई या शादी के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. लेकिन जब भी इन्वेस्टमेंट की बात आती है, तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन दो सरकारी स्कीमों को लेकर होता है सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF).
अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल हो चुकी है या उसके आसपास है, तो समझ लीजिए कि आपके लिए निवेश का 'मैथमेटिक्स' पूरी तरह बदल गया है. यहां एक छोटी सी चूक आपके लाखों का नुकसान करा सकती है.असल में आज हम समझेंगे कि 10 साल की एज में इन दोनों में से कौन सी स्कीम आपकी बेटी को असली अमीर बनाएगी.
मान लीजिए आप अपनी 10 साल की बेटी के लिए सालाना ₹1.50 लाख निवेश करना चाहते हैं.तो समझें दोनों का सरल भाषा में गणित

निवेश की अवधि: खाता खोलने की तारीख से 15 सालों तक निवेश करना अनिवार्य है (बेटी के 21 साल के होने तक)
ब्याज: 8.2% (अनुमानित)
कैलकुलेशन: अगर आप हर महीने ₹10,000 (सालाना ₹1.2 लाख) निवेश करते हैं, तो 15 सालों में कुल जमा ₹18 लाख होगा, और 21 सालों के बाद आपको लगभग ₹45-50 लाख से अधिक की मैच्योरिटी मिल सकती है.
मैच्योरिटी पर फायदा: असल में सुकन्या में ब्याज ज्यादा है और पैसा 21 साल की उम्र तक लॉक रहता है, तो इसलिए यहां कंपाउंडिंग का फायदा जबरदस्त मिल सकता है.असल में यह एजूकेशन और शादी के खर्च के लिए एक फिक्स टारगेट फंड की तरह काम करता है.
निवेश की अवधि: 15 साल तक (5-5 साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया जा सकता है)
ब्याज: 7.1% (अनुमानित)
कैलकुलेशन: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में हर महीने ₹10,000 (वार्षिक ₹1.20 लाख) का निवेश 15 साल तक करने पर, 7.1% सालाना ब्याज दर के आधार पर, आपको कुल ₹18 लाख के निवेश पर लगभग ₹12,54,569 का ब्याज मिलेगा. इस प्रकार, 15 साल बाद आपकी कुल मैच्योरिटी राशि लगभग ₹30,54,569 (₹30.54 लाख) होगी।
मैच्योरिटी पर फायदा: वैसे पीपीएफ में आपको सुकन्या से कम पैसा मिलेगा, लेकिन इसका फायदा यह है कि 15 साल बाद आपकी बेटी 25 साल की होगी और वह खुद इस पैसे को अगले 5-5 साल के लिए बढ़ा सकेगी.जी हां यह बेटी के रिटायरमेंट या बिजनेस शुरू करने के लिए बेहतर है.
SSY - ज्यादा रिटर्न, लेकिन लॉक-इन ज्यादा
PPF - कम रिटर्न, लेकिन ज्यादा आजादी
SSY - बेटी के लिए स्पेशल
PPF सभी के लिए खुला
तो साफ है कि अगर बेटी की उम्र 10 साल के करीब है तो SSY को प्राथमिकता दें,क्योंकि यह मौका बाद में नहीं मिलेगा.इसके साथ ही, PPF को बैकअप के रूप में भी रखा जा सकता है.
स्मार्ट तरीका:
₹1 लाख SSY में
₹50 हजार PPF में
| फीचर | सुकन्या समृद्धि (SSY) | पीपीएफ (PPF) |
|---|---|---|
| ब्याज दर | 8.2% (ज्यादा फायदा) | 7.1% (स्थिर) |
| खाता खोलने की उम्र | 10 साल से कम | कभी भी (No Limit) |
| टैक्स लाभ | EEE (पूरी तरह टैक्स फ्री) | EEE (पूरी तरह टैक्स फ्री) |
| मैच्योरिटी | बेटी के 21 साल होने पर | खाता खुलने के 15 साल बाद |
| पार्शियल विड्रॉल | 18 साल के बाद (शिक्षा के लिए) | 7 साल के बाद (कुछ हिस्सा) |
5 तारीख का नियम न भूलें: चाहे PPF हो या सुकन्या, पैसा हमेशा महीने की 5 तारीख से पहले जमा करें.तो अगर आप 6 तारीख को पैसा डालते हैं, तो उस पूरे महीने का ब्याज आप खो सकते हैं.
नॉमिनेशन अपडेट रखें: बेटी के खाते में माता या पिता को नॉमिनी जरूर बनाना चाहिए.
न्यूनतम राशि: दोनों खातों को चालू रखने के लिए साल में कम से कम ₹500 जरूर जमा करें, वरना अकाउंट फ्रीज हो जाएगा और पेनल्टी भरनी पड़ सकती है.

आपको बता दें कि अगर आपका टारगेट बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड बनाना है, तो सुकन्या योजना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आप लंबी अवधि का फ्लेक्सिबल फंड चाहते हैं, तो PPF भी उतना ही मजबूत ऑप्शन है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
FAQs
Q1. 10 साल की बेटी के लिए कौन बेहतर है-SSY या PPF?
SSY ज्यादा ब्याज देती है, जबकि PPF ज्यादा फ्लेक्सिबल है
Q2. सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कब खुलता है?
बेटी की उम्र 10 साल से पहले खाता खोला जा सकता है
Q3. PPF में निवेश कब किया जा सकता है?
PPF में किसी भी उम्र में खाता खोला जा सकता है
Q4. SSY और PPF में ब्याज कितना मिलता है?
SSY में करीब 8%+ और PPF में करीब 7%+ ब्याज मिलता है (दरें बदल सकती हैं)
Q5. किस स्कीम में ज्यादा रिटर्न मिलता है?
लंबे समय में SSY में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)