&format=webp&quality=medium)
PPF Return Calculation: अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं, जहां आपका पैसा न केवल सुरक्षित रहे बल्कि उस पर गारंटीड रिटर्न भी मिले, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होने वाला है.असल में यह स्कीम ना केवल सरकारी गारंटी के साथ आती है, बल्कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. यही कारण है कि यह भारत में सबसे पसंदीदा लॉन्ग-टर्म निवेश योजनाओं में से एक है.
PPF यानी Public Provident Fund एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसे भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज दर हमेशा सेफ रहता है, और आपका मूलधन भी सरकारी सुरक्षा के दायरे में होता है.इस स्कीम में निवेशक को लॉन्ग-टर्म ग्रोथ, टैक्स बेनिफिट और कंपाउंडिंग ब्याज का जबरदस्त फायदा मिलता है.
फिलहाल PPF पर 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो हर तिमाही सरकार द्वारा तय किया जाता है. इसमें इन्वेस्टमेंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं.
जब आपका Public Provident Fund अकाउंट 15 साल पूरे करता है, तो उस वक्त आपके पास तीन ऑप्शन होते हैं.तो आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं-
अगर आप चाहें तो 15 साल पूरे होने के बाद अपनी पूरी रकम — यानी आपकी निवेश की गई राशि और ब्याज निकाल सकते हैं. असल में यह पूरी राशि टैक्स फ्री होती है,यानी न ब्याज पर टैक्स, न मैच्योरिटी अमाउंट पर.इतना ही नहीं, हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.
अगर आप ये चाहते हैं कि आपका पैसा और बढ़े, तो आप अपने PPF अकाउंट को 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.इस दौरान आप चाहें तो नई राशि इन्वेस्ट कर सकते हैं या नहीं भी.तो अगर आप निवेश जारी रखते हैं, तो ब्याज और कंपाउंडिंग के कारण आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.असल में एक्सटेंशन का फायदा यह है कि इस दौरान आप जरूरत पड़ने पर किसी भी समय आंशिक निकासी भी कर सकते हैं.
तो अगर आप न तो पैसा निकालते हैं और न ही नया निवेश करते हैं, तो भी आपका अकाउंट अपने आप 5 साल के लिए बढ़ जाता है.इस दौरान आपकी पुरानी जमा राशि पर ब्याज मिलता रहता है.यानी बिना कुछ किए आपका पैसा बढ़ता रहेगा, और आप इसे अगली बार फिर से बढ़ा सकते हैं.
अब बात करते हैं सबसे जरूरी हिस्से की वो है रिटर्न कैलकुलेशन.
अगर आप हर महीने ₹5000 का निवेश करते हैं, तो यह रकम सालभर में ₹60,000 बनती है.
15 सालों में आप कुल ₹9,00,000 का निवेश करेंगे.
अब 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से जब कंपाउंडिंग का असर जोड़ा जाता है, तो 15 साल बाद आपका कुल फंड ₹ ₹ 16,27,284 तक पहुंच जाएगा. जिसमें निवेश राशि ₹ 9,00,000 और रिटर्न ₹ 7,27,284 होगा. वहीं अगर इसको 5 साल और बढ़ाते हैं तो मुनाफा ताबड़तोड़ हो जाएगा. यानी कि 5 साल और बढ़ाकर मतलब 20 साल में निवेश राशि ₹12,00,000 होगी, जिसमें रिटर्न ₹ 14,63,315 होगा और यह फंड लगभग ₹26.63 लाख रुपए तक बढ़ जाएगा.इसका मतलब आपकी छोटी-छोटी बचत लंबे समय में बड़ी संपत्ति में बदल सकती है.

सरकारी गारंटी: आपका पैसा 100% सुरक्षित है.
टैक्स फ्री ब्याज: ब्याज और मैच्योरिटी दोनों पर कोई टैक्स नहीं.
कंपाउंडिंग का जादू: जितनी लंबी अवधि, उतना बड़ा रिटर्न.
फ्लेक्सिबल एक्सटेंशन: मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.
लिक्विडिटी ऑप्शन: जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी की सुविधा.
PPF की खासियत यही है कि यह हर वर्ग के व्यक्ति के लिए उपयुक्त है.चाहे सैलरीड व्यक्ति हो या स्वरोजगार वाला, हर कोई महीने के कुछ हजार रुपये जमा करके अपने फ्यूचर को सुरक्षित बना सकता है.अगर आप 20 साल तक निवेश जारी रखते हैं, तो ब्याज और कंपाउंडिंग मिलकर आपके ₹5000 को ₹26 लाख से ज्यादा बना सकते हैं.
अगर आप बिना रिस्क वाला, टैक्स फ्री और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश चाहते हैं, तो PPF स्कीम आपके लिए बेस्ट विकल्प है.
यह स्कीम न केवल आपकी सेविंग्स की आदत को मजबूत बनाती है, बल्कि लंबी अवधि में आपके वित्तीय भविष्य को भी सुरक्षित करती है.
थोड़ी अनुशासन और निरंतरता के साथ ₹5000 की छोटी SIP जैसी यह योजना आपको करोड़पति बनने की राह पर ले जा सकती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
1. PPF पर अभी कितना ब्याज मिल रहा है?
वर्तमान में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जिसे सरकार हर तिमाही तय करती है.
2. PPF की मैच्योरिटी अवधि कितनी होती है?
PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है, जिसे आप चाहें तो 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं.
3. क्या PPF में मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री है?
हाँ, PPF में मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट दोनों पूरी तरह टैक्स फ्री होते हैं.
4. क्या 5000 रुपये मासिक निवेश से बड़ा फंड बनाया जा सकता है?
हाँ, अगर आप हर महीने ₹5000 निवेश करते हैं, तो 20 साल में करीब ₹26.63 लाख रुपये का फंड बन सकता है.
5. PPF अकाउंट कहाँ खुलवाया जा सकता है?
आप किसी भी सरकारी या निजी बैंक में या पोस्ट ऑफिस में आसानी से PPF अकाउंट खुलवा सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)