&format=webp&quality=medium)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सेफ और टैक्स-फ्री इन्वेस्टमेंट माना जाता है, जो रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छा है, लेकिन PPF खाते की मैच्योरिटी (15 साल बाद) आने पर कई लोग सोचते हैं कि अब कमाई रुक जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं है, असल में मैच्योरिटी के बाद भी PPF से कमाई जारी रख सकते हैं.असल में सही प्लानिंग से आपका पैसा बढ़ता रहेगा.तो आइए, जानें कि PPF मैच्योरिटी के बाद 3 आसान तरीके से कमाई कैसे करें.
PPF खाता खोलने के 15 साल बाद मैच्योर होता है,यानी कि इस समय आप पूरा पैसा निकाल सकते हैं.हालांकि अगर आप चाहें, तो खाते को एक्सटेंड (बढ़ा) सकते हैं. जी हां 2025 में PPF ब्याज दर 7.1% है, जो टैक्स फ्री है. मैच्योरिटी के बाद भी खाता बंद न करें, क्योंकि कमाई के भी ऑप्शन हैं.
क्या करें?: मैच्योरिटी के बाद खाते को 5-5 साल के लिए बढ़ाएं और हर 5 साल पर रिन्यू करें.
कैसे काम करता है?: पैसा खाते में रहता है और 7.1% ब्याज मिलता रहता है और आप जमा भी जारी रख सकते हैं.
फायदा: पूरा पैसा टैक्स फ्री बढ़ता है इसके साथ ही रिटर्न भी सुरक्षित रहेगा.
क्या करें?: एक्सटेंडेड PPF से 50% तक लोन ले सकते हैं, ब्याज 1% सालाना होगा.
कैसे काम करता है?: इमरजेंसी में लोन मिल जाता है, लेकिन मूल पैसा बढ़ता रहता है
फायदा: पैसा सुरक्षित, कम ब्याज पर लोन का ऑप्शन मिलेगा.
क्या करें?: मैच्योरिटी के बाद नया PPF खाता खोलें और पुराने से पैसा निकालकर नये में डालें.
कैसे काम करता है?: नया 15 साल का खाता शुरू, 7.1% ब्याज मिलेगा.
फायदा: कमाई जारी, टैक्स फ्री है.
टैक्स फ्री और सुरक्षित रिटर्न के साथ यह योजना निवेशकों को भरोसा देती है. इसमें लचीलापन भी है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं. 15 साल का लॉक-इन पीरियड है और एक्सटेंड करने का फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. साफ है कि PPF मैच्योरिटी के बाद एक्सटेंड, लोन या नया खाता से कमाई जारी रखें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQ
Q1-PPF मैच्योरिटी कब होती है?
A-PPF खाता खोलने के 15 साल बाद मैच्योर होता है.
Q2-क्या मैच्योरिटी के बाद भी PPF खाता एक्सटेंड कर सकते हैं?
A-हां, आप इसे 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.
Q3-PPF एक्सटेंड करने पर क्या ब्याज मिलता है?
A-वर्तमान में 7.1% टैक्स फ्री ब्याज मिलता है.
Q4-मैच्योरिटी के बाद PPF से लोन लिया जा सकता है?
A-हां, आप 50% तक लोन ले सकते हैं, 1% ब्याज दर पर.
Q5-क्या मैच्योरिटी के बाद नया PPF खाता खोल सकते हैं?
A-हां, पुराना खाता बंद करके नया खाता खोला जा सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)