&format=webp&quality=medium)
मार्च का महीना आते ही ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों के सामने एक ही सवाल होता है टैक्स कैसे बचाया जाए? ऑफिस से एचआर का मेल आता है और लोग जल्दबाजी में अपनी बचत पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में डाल देते हैं। वजह भी साफ है सरकारी गारंटी और टैक्स छूट. सवाल ये है कि अब 2026 में जब इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन मौजूद हैं, तो यह समझना जरूरी है कि PPF में निवेश करना हर किसी के लिए कितना सही फैसला है.तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि PPF के फायदे क्या हैं और किन लोगों के लिए यह निवेश बेहतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: PPF Rules: पब्लिक प्रोविडेंट फंड से निकालना है पैसा तो ये मिस्टेक भूलकर भी न करना, समझें विड्रॉल का आसान प्रोसेस
अगर कोई निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये PPF में जमा करता है, और ब्याज दर लगभग 7.1% रहती है, तो 15 साल में करीब 40 से 42 लाख रुपये का फंड बन सकता है. हालांकि यह राशि ब्याज दर में बदलाव के अनुसार अलग भी हो सकती है.
अगर आपने नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) चुनी है, तो 80C के तहत मिलने वाली टैक्स छूट नहीं मिलती.तो ऐसे में PPF का फायदा मुख्य रूप से सुरक्षित और टैक्स-फ्री लंबी अवधि के निवेश के रूप में रह जाता है.
फाइनेंशियल प्लानिंग के हिसाब से कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि निवेश को अलग-अलग विकल्पों में बांटना बेहतर होता है.तो उदाहरण के लिए कुछ हिस्सा PPF जैसे सुरक्षित निवेश में और कुछ हिस्सा इक्विटी या म्यूचुअल फंड में,इससे पोर्टफोलियो में संतुलन बना रहता है.
अगर आप समझदारी से इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो पूरी रकम सिर्फ एक ही स्कीम में लगाने के बजाय अलग-अलग ऑप्शन में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा माना जाता है.असल में इससे रिस्क कम होता है और रिटर्न के मौके भी बढ़ते हैं.
निवेश को मिक्स रखें: पूरी बचत केवल PPF में डालने के बजाय अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करना बेहतर प्लानिंह मानी जाती है.
80-20 का उदाहरण: अगर टैक्स बचाने के लिए ₹1.5 लाख निवेश करना है, तो करीब ₹1 लाख ELSS (टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड) और ₹50,000 PPF में रखा जा सकता है.
ELSS का फायदा: ELSS में सिर्फ 3 साल का लॉक-इन होता है और लंबे समय में इक्विटी से बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है.
PPF की भूमिका: PPF सुरक्षित निवेश माना जाता है, जो पोर्टफोलियो को स्थिरता और टैक्स-फ्री रिटर्न देता है.

PPF में निवेश करना न पूरी तरह गलत है और न ही हर स्थिति में सबसे अच्छा विकल्प है.जी हां यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी उम्र, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश का टारगेट क्या है.तो अगर आप सेफ और टैक्स-फ्री लंबी अवधि का निवेश चाहते हैं, तो PPF आज भी एक मजबूत ऑप्शन माना जाता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
1. PPF में निवेश करने पर अभी कितना ब्याज मिलता है?
फिलहाल PPF पर करीब 7.1% सालाना ब्याज मिलता है, जिसे सरकार हर तिमाही रिव्यू करती है
2. PPF में निवेश करने पर टैक्स छूट मिलती है?
हाँ, पुरानी टैक्स व्यवस्था में सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिलती है
3. PPF का लॉक-इन पीरियड कितना होता है?
PPF खाते में निवेश की कम से कम 15 साल की लॉक-इन अवधि होती है, हालांकि कुछ शर्तों पर आंशिक निकासी संभव है
4. क्या नई टैक्स व्यवस्था में PPF का फायदा मिलता है?
नई टैक्स व्यवस्था में 80C की टैक्स छूट नहीं मिलती, इसलिए PPF का फायदा सिर्फ सुरक्षित निवेश के रूप में रह जाता है.
5. PPF में हर साल न्यूनतम और अधिकतम कितना निवेश कर सकते हैं?
PPF में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वित्त वर्ष निवेश किया जा सकता है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)