₹52.5 लाख का निवेश और ₹1.74 करोड़ सिर्फ ब्याज! PPF का ऐसा फॉर्मूला जो बना सकता है ₹2.26 करोड़ का फंड

PPF में सबसे बड़ी ताकत इसकी सुरक्षा और टैक्स फ्री रिटर्न है. अगर निवेशक लंबे समय तक अनुशासन के साथ निवेश जारी रखते हैं तो चक्रवृद्धि ब्याज का असर बहुत बड़ा होता है और रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड तैयार हो सकता है.
₹52.5 लाख का निवेश और ₹1.74 करोड़ सिर्फ ब्याज! PPF का ऐसा फॉर्मूला जो बना सकता है ₹2.26 करोड़ का फंड

PPF लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहद मजबूत विकल्प है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

करोड़पति बनने का सपना है? PPF बना सकता है रास्ता. हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पैसा ऐसी जगह निवेश हो जहां सुरक्षा भी मिले और समय के साथ बड़ी रकम भी तैयार हो जाए. खासकर अगर निवेश टैक्स से भी बचाए तो वह और बेहतर विकल्प बन जाता है.

ऐसे में Public Provident Fund (PPF) लंबे समय से निवेशकों के लिए भरोसेमंद स्कीम माना जाता है. यह सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें गारंटीड रिटर्न, टैक्स छूट और चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का फायदा मिलता है.

अगर इसमें अनुशासित तरीके से लंबे समय तक निवेश किया जाए तो यह स्कीम रिटायरमेंट तक करोड़ों का फंड तैयार कर सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों खास है PPF?

PPF को निवेश के लिहाज से खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें मिलने वाला फायदा EEE कैटेगरी में आता है.

EEE का मतलब है:

  • निवेश पर टैक्स छूट
  • मिलने वाले ब्याज पर टैक्स नहीं
  • मैच्योरिटी पर पूरी रकम टैक्स फ्री

यानी इसमें निवेश की गई रकम, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट- तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री होते हैं.

कौन खोल सकता है PPF अकाउंट?

PPF सरकार की छोटी बचत योजना है और इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है.

  • खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है
  • हर साल कम से कम ₹500 जमा करना जरूरी है
  • अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना निवेश किया जा सकता है

फिलहाल इस योजना पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है, जिसकी गणना चक्रवृद्धि आधार पर होती है.

कैसे काम करता है PPF का चक्रवृद्धि जादू?

PPF में असली कमाई Compound Interest की वजह से होती है.

मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 25 साल की उम्र में PPF शुरू किया और हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख निवेश करता रहा.

अगर यह रकम वित्त वर्ष की शुरुआत में जमा की जाती है तो अगले साल उस पर ब्याज भी जुड़ जाता है और नई रकम भी.

यही चक्रवृद्धि ब्याज समय के साथ तेजी से बढ़ता जाता है.

15 साल में बन जाएंगे 40 लाख

PPF की मूल मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है.

अगर हर साल ₹1.5 लाख जमा किए जाएं तो 15 साल बाद खाते में लगभग:

  • कुल निवेश: ₹22,50,000
  • ब्याज से कमाई: ₹18,18,209

यानि मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹40,68,209 हो जाती है.

Become crorepati with PPF know how public provident fund account actually make you rich, earn over 2 crore rupees on maturity

एक्सटेंशन से बढ़ेगा फंड

PPF की एक बड़ी खासियत यह है कि मैच्योरिटी के बाद इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है.

अगर निवेश जारी रखा जाए तो रकम तेजी से बढ़ने लगती है.

20 साल बाद

  • कुल निवेश: ₹30,00,000
  • कुल रकम: ₹66,58,288

25 साल बाद

  • कुल निवेश: ₹37,50,000
  • कुल रकम: ₹1,03,08,014

यानी यहां निवेशक 50 की उम्र तक करोड़पति बन सकता है.

ब्याज से ही हो जाएगी करोड़ की कमाई

अगर निवेश को 30 साल तक जारी रखा जाए तो PPF की ताकत और साफ दिखाई देती है.

55 साल की उम्र में:

  • कुल निवेश: ₹45,00,000
  • कुल रकम: ₹1,54,50,910

इसमें से ₹1 करोड़ से ज्यादा सिर्फ ब्याज से कमाई होती है.

35 साल में बन सकता है ₹2.26 करोड़ का फंड

अगर निवेशक रिटायरमेंट तक यानी 35 साल तक PPF में निवेश जारी रखता है तो परिणाम और भी चौंकाने वाले हो सकते हैं.

60 साल की उम्र तक:

  • कुल निवेश: ₹52,50,000
  • ब्याज से कमाई: ₹1,74,47,857

यानि मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹2,26,97,857 हो सकती है.

Become crorepati with PPF know how public provident fund account actually make you rich, earn over 2 crore rupees on maturity

पति-पत्नी दोनों करें निवेश तो बन सकता है ₹4.5 करोड़

अगर पति और पत्नी दोनों ही अपने-अपने PPF खाते में इसी तरह 35 साल तक निवेश करते हैं तो रिटायरमेंट के समय कुल फंड करीब ₹4,53,95,714 तक पहुंच सकता है. यानी यह स्कीम एक मजबूत रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करने में मदद कर सकती है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Optima Money Managers के पंकज मठपाल का कहना है कि PPF लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहद मजबूत विकल्प है.

“PPF में सबसे बड़ी ताकत इसकी सुरक्षा और टैक्स फ्री रिटर्न है. अगर निवेशक लंबे समय तक अनुशासन के साथ निवेश जारी रखते हैं तो चक्रवृद्धि ब्याज का असर बहुत बड़ा होता है और रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड तैयार हो सकता है.”

FAQs

Q1. PPF अकाउंट कितने साल का होता है?
PPF की मूल अवधि 15 साल होती है, जिसे आगे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

Q2. क्या NRI नया PPF अकाउंट खोल सकते हैं?
नहीं, NRI को नया PPF अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं है.

Q3. PPF अकाउंट कहां खुलता है?
यह खाता पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक में खोला जा सकता है.

Q4. एक साल में कितनी बार पैसा जमा किया जा सकता है?
एक वित्त वर्ष में अधिकतम 12 किस्तों में पैसा जमा किया जा सकता है.

Q5. क्या PPF अकाउंट पर लोन मिलता है?
हां, तीसरे साल से PPF अकाउंट के खिलाफ लोन की सुविधा मिलती है.