&format=webp&quality=medium)
अक्सर लोग ये सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए लाखों का बैंक बैलेंस चाहिए? तो साहब, अपनी ये सोच बदल लीजिए... असल में 'धनवान' बनने का रास्ता बड़ी रकम से नहीं, बल्कि सही टाइम पर शुरू की गई छोटी सी सेविंग्स से निकलता है.असल में सरकारी गारंटी वाली PPF स्कीम में किया गया एक छोटा सा बदलाव आपकी किस्मत बदल सकता है. यकीन मानिए, डेली की एक मामूली सेविंग यानी केवल ₹417 बचाकर आप मैच्योरिटी पर ₹41 लाख से ज्यादा का मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. यह कोई मैजिक नहीं, बल्कि 'कंपाउंडिंग' का वो जादुई कैलकुलेशन है, जिसे अमीर लोग बरसों से यूज कर रहे हैं. तो चलिए, आज इस पीपीएफ के इस कैलकुलेशन को समझते हैं.
PPF में इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा सालाना ₹1.5 लाख है.तो अगर हम इस ₹1.5 लाख को 365 दिनों में बांट दें, तो यह करीब ₹411 से ₹417 रोजाना बैठता है.
यह भी पढ़ें: PPF की किस्त मिस होने पर कितनी लगेगी पेनल्टी? जानें सरकार की गारंटी और सुरक्षित निवेश की पूरी A-B-C-D
₹411 × 30 दिन = ₹12,330 (करीब)
यानी करीब ₹12,300–₹12,400 प्रति महीना निवेश बनेगा और साल का 1.5 लाख होगा और फिर 15 साल बाद फंड करीब ₹39 लाख होगा.लेकिन अब अगर ₹417 के हिसाब से देखें तो-
महीने का इन्वेस्टमेंट: करीब ₹12,500
सालाना इन्वेस्टमेंट: ₹1,50,000
ब्याज दर (वर्तमान): 7.1% (सालाना चक्रवृद्धि)
समय सीमा: 15 साल (शुरुआती मैच्योरिटी)
अगर आप 15 साल तक लगातार यह इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपकी जमा राशि होगी ₹22.50 लाख और ब्याज मिलाकर आपको मिलेंगे करीब ₹40.68 लाख हो सकती है.
| जानकारी | ₹411 रोज़ | ₹417 रोज़ |
|---|---|---|
| रोज़ाना निवेश | ₹411 | ₹417 |
| मासिक निवेश (लगभग) | ₹12,330 | ₹12,500 |
| सालाना निवेश | ₹1,50,000 | ₹1,50,000 |
| निवेश अवधि | 15 साल | 15 साल |
| कुल जमा राशि | ₹22.50 लाख | ₹22.50 लाख |
| ब्याज दर | 7.1% (चक्रवृद्धि) | 7.1% (चक्रवृद्धि) |
| 15 साल बाद अनुमानित फंड | करीब ₹39 लाख | करीब ₹40.68 लाख |
PPF की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे 15 साल के बाद भी खत्म नहीं करना पड़ता.तो आप इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं. ऐसे में अगर आप इसे 15 साल के बाद केवल 5 साल के लिए और बढ़ा देते हैं, तो यही फंड बढ़कर ₹66 लाख से ज्यादा हो सकता है और अगर आपने इसे 25 साल तक जारी रखा, तो आप ₹1 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: PPF Calculator: हर महीने ₹2,000, ₹3,000 और ₹5,000 निवेश करें तो 15 साल बाद कितनी बनेगी रकम
वैसे तो मार्केट में कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं, लेकिन PPF को 'निवेश का राजा' क्यों कहा जाता है? इसकी वजह है EEE स्टेटस:
Exempt (छूट): निवेश की गई राशि पर टैक्स में छूट (80C के तहत).
Exempt (छूट): मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं.
Exempt (छूट): मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम टैक्स-फ्री.
जैसा कि हमने पहले बताया है कि PPF में ब्याज का पूरा फायदा लेने के लिए हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा कर देना चाहिए.तो अगर आप साल के स्टार्ट यानी कि 1 से 5 अप्रैल के बीच ही पूरे साल का ₹1.5 लाख जमा कर देते हैं, तो आपको पूरे 12 महीने का अधिकतम ब्याज मिल सकता है.
ऐसा बिल्कुल नहीं होता है, असल में PPF एक सरकारी स्कीम है.तो इसका पैसा सीधे सरकार के पास जाता है, तो इसलिए इसमें रिस्क जीरो है.कोई भी बैंक भले ही इधर-उधर हो जाएं, लेकिन आपका PPF का पैसा पूरी तरह सेफ होता है.
ऐसे में साफ है कि अगर आप अपनी फिजूलखर्ची से रोजाना ₹400-500 बचा सकते हैं, तो PPF आपके बुढ़ापे का सबसे मजबूत सहारा बन सकता है.इसलिए हमेशा याद रखिए, इन्वेस्टमेंट में कितना जरूरी नहीं है, कितने समय तक जरूरी है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)
खबर से जुड़े FAQs
1. क्या सच में रोज़ ₹417 बचाकर ₹40 लाख बन सकते हैं?
हाँ, अगर आप सालाना ₹1.5 लाख PPF में 15 साल तक निवेश करते हैं, तो 7.1% ब्याज पर करीब ₹40–41 लाख का फंड बन सकता है.
2. PPF में निवेश करने की अधिकतम सीमा क्या है?
PPF में एक वित्त वर्ष में न्यूनतम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है.
3. PPF पर मिलने वाला ब्याज टैक्स-फ्री होता है?
हाँ, PPF EEE कैटेगरी में आता है, यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी-तीनों पूरी तरह टैक्स-फ्री होते हैं.
4. PPF में पूरा ब्याज पाने के लिए पैसा कब जमा करें?
हर महीने की 5 तारीख से पहले या 1–5 अप्रैल के बीच पूरा सालाना निवेश करने पर अधिकतम ब्याज मिलता है.
5. क्या PPF में पैसा डूबने का कोई रिस्क है?
नहीं, PPF पूरी तरह सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, इसलिए इसमें जोखिम लगभग शून्य होता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें