31 मार्च से पहले जरूर जमा करें मिनिमम रकम, नहीं तो बंद हो जाएगा PPF-SSY अकाउंट! समझें पेनल्टी और रूल्स

PPF और सुकन्या समृद्धि योजना खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है. अगर इस फाइनेंशियल ईयर में इन्वेस्टमेंट नहीं किया है तो 31 मार्च 2026 से पहले न्यूनतम रकम जरूर जमा करें, वरना खाता इनएक्टिव हो सकता है और दोबारा चालू कराने के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है.
31 मार्च से पहले जरूर जमा करें मिनिमम रकम, नहीं तो बंद हो जाएगा PPF-SSY अकाउंट! समझें पेनल्टी और रूल्स

अगर आपका पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी होने वाली है.असल में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और अगर आपने इस साल इन खातों में न्यूनतम रकम जमा नहीं की है, तो 31 मार्च 2026 से पहले जरूर पैसा जमा कर दें. ऐसा नहीं करने पर आपका खाता इनएक्टिव यानी बंद हो सकता है.

सवाल: क्यों 31 मार्च है PPF-SSY के लिए है जरूरी?

  • सरकार की इन दोनों छोटी बचत योजनाओं में हर साल एक न्यूनतम निवेश करना जरूरी होता है.
  • असल में इसका मकसद यह तय करना है कि खाता एक्टिव बना रहे.
  • अगर तय राशि जमा नहीं होती है तो अकाउंट बंद तो हो ही सकता है.
  • इसके साथ ही उसे दोबारा चालू कराने के लिए जुर्माना भी देना पड़ सकता है.
Add Zee Business as a Preferred Source

सवाल: PPF में कितना पैसा डालना जरूरी है?

  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत की सबसे फेमस लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम्स में से एक है.
  • इसमें निवेश सेफ माना जाता है और टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है.
  • PPF खाते को एक्टिव रखने के लिए हर फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी होता है.
  • अगर यह रकम जमा नहीं करते हैं, तो PPF अकाउंट डिफॉल्ट या इनएक्टिव हो सकता है.
  • PPF पर सरकार की ओर से 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो हर साल कंपाउंडिंग के साथ बढ़ता है.

आपको बता दें कि अगर खाता इनएक्टिव हो जाता है तो उसे फिर से चालू कराने के लिए आपको हर साल करीब 50 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है, साथ ही उस साल की न्यूनतम राशि भी जमा करनी होती है.

ssy and ppf


सवाल: सुकन्या समृद्धि स्कीम में क्या है रूल?

  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खास तौर पर बेटियों के फ्यूचर को सेफ करने के लिए शुरू की गई सरकारी स्कीम है.
  • SSY में भी हर साल एक न्यूनतम निवेश करना जरूरी होता है.
  • सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, तो हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं.
  • अगर आप यह राशि जमा नहीं करते हैं तो खाता डिफॉल्ट हो सकता है
  • डिफॉल्ट होने पर फिर से एक्टिव करने के लिए 50 रुपये की पैनेल्टी देनी पड़ सकती है.

आपको बता दें कि इस स्कीम में फिलहाल करीब 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, इसके साथ ही जो कई दूसरी सुरक्षित इन्वेस्टमेंट योजनाओं से ज्यादा माना जाता है.

सवाल: क्यों जरूरी है समय पर पैसा जमा करना?

कई लोग सालभर बिजी रहने के कारण छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना भूल जाते हैं. लेकिन अगर आप तय टाइम तक पैसा जमा नहीं करते हैं, तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है और आगे चलकर इन्वेस्टमेंट में दिक्कत आ सकती है.तो अगर फिर भी अकाउंट बंद हो जाता है तो उसे दोबारा चालू कराने का प्रोसेस थोड़ा लंबा हो सकता है और आपको एक्स्ट्रा चार्ज भी देना पड़ सकता है.तो इसलिए बेहतर यही है कि 31 मार्च से पहले न्यूनतम रकम जरूर जमा कर दें.

सवाल: इन योजनाओं में मिलता है टैक्स का फायदा?

  • PPF और सुकन्या समृद्धि योजना दोनों ही ऐसी स्कीमें हैं जिनमें निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है.
  • इन स्कीम में जमा किए गए पैसे पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
  • इसके तहत आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं.

सिंपल और क्लियर शब्दों में कहें तो अगर आप इन स्कीम्स में पैसा लगाते हैं, तो आपकी टैक्स योग्य आय कम हो सकती है और आपको टैक्स में राहत मिल सकती है.

ssy and ppf

सवाल: क्यों फेमस हैं PPF और सुकन्या समृद्धि योजना?

  • इन दोनों योजनाओं को भारत में सेफ इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन के रूप में देखा जाता है.
  • इसकी वजह यह है कि इन स्कीम में निवेश पर सरकार की गारंटी होती है.
  • लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न
  • टैक्स छूट का फायदा
  • सुरक्षित निवेश विकल्प
  • कंपाउंडिंग से बढ़ता पैसा
  • इन्हीं कारणों से लाखों लोग हर साल इन स्कीम्स में इन्वेस्टमेंट करते हैं.

आखिरी तारीख याद रखें

जी हां अगर आपके पास PPF या सुकन्या समृद्धि स्कीम का अकाउंट है और इस साल आपने अभी तक इन्वेस्टमेंट नहीं किया है, तो फिर 31 मार्च 2026 से पहले न्यूनतम रकम जरूर जमा कर दें. जी हां एक छोटा सा इन्वेस्टमेंट आपके खाते को एक्टिव रख सकता है और फ्यूचर में मिलने वाले बड़े फायदे को सेफ बना सकता है.तो याद रखें, केवल 500 रुपये (PPF) और 250 रुपये (SSY) जमा करके भी आप अपने खाते को एक्टिव रख सकते हैं. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते निवेश पूरा कर लें.

FAQs

1. PPF अकाउंट एक्टिव रखने के लिए कितना पैसा जमा करना जरूरी है?
PPF खाते में हर वित्त वर्ष कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी होता है

2. सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम निवेश कितना है?
SSY खाते में हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है

3. अगर न्यूनतम रकम जमा नहीं की तो क्या होगा?
अगर तय राशि जमा नहीं की गई तो खाता इनएक्टिव (डिफॉल्ट) हो सकता है और उसे फिर से चालू कराने के लिए जुर्माना देना पड़ता है

4. PPF और SSY पर अभी कितना ब्याज मिल रहा है?
फिलहाल PPF पर करीब 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर लगभग 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है

5. क्या इन योजनाओं में टैक्स छूट मिलती है?
हाँ, PPF और SSY में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिलती है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6