PPF खाते पर आसानी से मिलता है लोन, जानिए इसके क्या हैं फायदे  

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) अकाउंट में निवेश करते हैं तो मुश्किल समय में आपका ये इनवेस्टमेंट आपके काफी काम आ सकता है. अगर आपको पैसे की जरूरत है तो आप अपने PPF इनवेस्टमेंट पर लोन ले सकते हैं.
PPF खाते पर आसानी से मिलता है लोन, जानिए इसके क्या हैं फायदे  

PPF account पर मिलती है लोन की सुविधा ( फोटो- रॉयटर्स) 

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) अकाउंट में निवेश करते हैं तो मुश्किल समय में आपका ये इनवेस्टमेंट आपके काफी काम आ सकता है. अगर आपको पैसे की जरूरत है तो आप अपने PPF इनवेस्टमेंट पर लोन ले सकते हैं. इस लोन के लिए आपको कुछ गिरवीं नहीं रखना होता और ब्याज दर भी काफी कम रहती है. इसके अलावा लोन चुकाना भी आसान रहता है.

जिस साल में आपने अपना PPF अकाउंट खोला था, उसके साल के खत्म होने से लेकर अगले एक साल के बाद आप कभी भी पीपीएफ पर लोन ले सकते हैं. पीपीएफ अकाउंट के खुलने के साल के आखिर से लेकर अगले पांच साल के अंदर आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप जिस साल में लोन अप्लाई कर रहे हैं, उसके पहले के दो साल पूरे होने के आखिर में आपके खाते में जितना पैसा है उसका 25 फीसदी तक आप लोन के तौर पर ले सकते हैं.

इस बात का जरूर रखें ध्यान
अगर किसी नाबालिग या किसी मानसिक तौर पर कमजोर व्यक्ति के नाम पर अकाउंट खोला गया है, तो अभिभावक उसकी ओर से लोन के लिये अप्लाई कर सकता है. इसके लिये उसकी ओर से अकाउंट्स ऑफिस में सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

साल में एक बार ही मिलता है लोन
एक पीपीएफ अकाउंट होल्डर एक साल में केवल एक लोन ही ले सकता है. पीपीएफ अकाउंट पर दोबारा लोन उससे पहले लिए लोन का ब्याज के साथ चुका देने पर ही मिलेगा. अगर आपने लोन का पूरा अमाऊंट ब्याज के साथ नहीं चुका है, तो नया लोन नहीं दिया जाएगा.

लोन का ब्याज और भुगतान
पीपीएफ अकाउंट होल्डर ने जितना लोन लिया है उसे ब्याज सहित एकमुश्त राशि या किश्तों में चुका सकते हैं. प्रिंसिपल अमाउंट का पूरा भुगतान करने के बाद अकाउंट धारक को प्रिंसिपल अमाऊंट के एक फीसदी की सालाना दर पर दो मासिक किश्तों में ब्याज का चुकाना होता है.

इतना लगेगा ब्याज
अगर 36 महीने की अवधि के अंदर लोन नहीं चुकाया गया है या सिर्फ कुछ राशि ही चुकाई गई है तो, तो बचे हुए लोन की राशि पर सालाना छह फीसदी की दर से ब्याज लगेगा. यह छह फीसदी ब्याज जिस महीने में लोन लिया है, उसके अगले महीने के पहले दिन से लेकर जिस महीने आखिरी किश्त चुकायी जाएगी, उसके आखिरी दिन तक होगा. लोन 36 माह के अंदर चुकता नहीं कर पाने पर पहले जो ब्याज दर 1 फीसदी बन रही थी, वह लोन के शुरुआत से 6 फीसदी बनेगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

हर साल के आखिर में खाते से कट जाएगा पैसा
बकाया लोन पर ब्याज 36 महीने का समय खत्म होने से पहले नहीं चुकाया जाता है तो हर साल के आखिर में अकाउंट धारक के खाते से ये पैसा ले लिया जाएगा. अगर अकाउंट धारक की मौत हो जाती है, तो उसका नॉमिनी या को लोन के ब्याज का भुगतान करना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6