&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में हर महीने ₹8,000 जमा करने पर मिलेंगे पूरे ₹5 लाख प्लस (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
अगर आप अपनी पत्नी के नाम एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश करना चाहते हैं, तो अब आप पोस्ट ऑफिस की 5-Year Recurring Deposit (RD) Scheme को चुनें. 5 साल में तगड़ा सुरक्षित फंड देने के लिए ये स्कीम बेस्ट मानी जाती है. असल में यह भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, तो इसलिए इसमें मार्केट का रिस्क नहीं होता और रिटर्न भी तय रहता है.
जी हां आज के समय में ज्यादातर परिवार ऐसा इन्वेस्टमेंट चाहते हैं जिसमें पैसा सेफ भी रहे और धीरे-धीरे बड़ा फंड भी बन जाए. स्पेसली वाइफ या हाउस वाइस के नाम निवेश करने पर परिवार की फाइनेंशियल सिक्योरिटी और मजबूत होती है.
पोस्ट ऑफिस RD यानी Recurring Deposit एक ऐसी स्कीम है जिसमें हर महीने तय रकम जमा करनी होती है.असल में यह योजना 5 साल यानी 60 महीने के लिए होती है.
फिलहाल Post Office 5-Year RD Scheme पर सरकार की ओर से 6.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. असल में ब्याज तिमाही आधार (Quarterly Compounding) पर जुड़ता है. तो इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की उठापटक के बीच Small Savings Schemes: ब्याज दरें स्थिर होने पर अब पोर्टफोलियो को कैसे बैलेंस करें?
अब आसान भाषा में पूरा कैलकुलेशन समझिए
| विवरण | रकम |
| हर महीने जमा राशि | ₹8,000 |
| कुल अवधि | 5 साल (60 महीने) |
| कुल निवेश | ₹4,80,000 |
| ब्याज दर | 6.7% सालाना |
| अनुमानित ब्याज | लगभग ₹90,929 |
| मैच्योरिटी अमाउंट | लगभग ₹5,70,929 |
यानी कि अगर आप अपनी पत्नी का खाता पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में खुलवाते हैं और केवल 5 साल के लिए 8000 रुपए का निवेश करेंगे तो वो लखपति बन जाएगी. 60 हफ्ते में आपका निवेश केवल ₹4,80,000 होगा लेकिन टोटल फंड 5 लाख रुपए से ज्यादा का बनेगा,
ध्यान दें: वास्तविक मैच्योरिटी रकम पोस्ट ऑफिस के तिमाही कंपाउंडिंग कैलकुलेशन के आधार पर कुछ सौ रुपये ऊपर-नीचे हो सकती है.
यह पूरी तरह सरकार समर्थित योजना है, इसलिए पैसा डूबने का जोखिम बेहद कम माना जाता है
हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके बड़ा फंड बनाया जा सकता है
अगर पत्नी की नियमित आय नहीं है, तब भी उनके नाम एक मजबूत सेविंग फंड तैयार किया जा सकता है
शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह उतार-चढ़ाव का खतरा नहीं रहता
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से हर महीने किस्त ऑटो डेबिट करवाई जा सकती है
Post Office 5-Year RD में जमा रकम पर सीधे Section 80C का फायदा सामान्य तौर पर नहीं मिलता है. जैसा कि PPF या NSC में मिलता है. लेकिन मैच्योरिटी पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल हो सकता है.तो अगर ब्याज तय सीमा से ज्यादा है तो TDS नियम भी लागू हो सकते हैं.
यह योजना खासतौर पर इन लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है-
आपको बता दें कि अगर आपका टारगेट बिना रिस्क वाला इन्वेस्टमेंट का है और आप हर महीने डिसिप्लिन के साथ सेविंग्स करना चाहते हैं, तो Post Office RD Scheme 2026 एक भरोसेमंद ऑप्शन है. जी हां हर महीने ₹8,000 जमा करके 5 साल में लगभग ₹5 लाख प्लस का फंड तैयार किया जा सकता है. यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए अच्छी मानी जाती है जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)