पोस्ट ऑफिस की सबसे धांसू स्कीम: 5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹2.24 लाख का गारंटीड मुनाफा, जानें पूरा कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश पर पाएं ₹2.24 लाख का गारंटीड रिटर्न. 7.5% ब्याज दर के साथ सुरक्षित और टैक्स बेनिफिट वाला विकल्प.तो जानें इस सरकारी स्कीम का पूरा कैलकुलेशन, ब्याज दरें और निवेश की प्रक्रिया.
पोस्ट ऑफिस की सबसे धांसू स्कीम: 5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹2.24 लाख का गारंटीड मुनाफा, जानें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप भी ऐसे इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं जहां आपका पैसा पूरी तरह सेफ रहे और गारंटीड रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. मौजूदा समय में जब ज्यादातर बैंक एफडी पर ब्याज दरें घटा चुके हैं, वहीं डाकघर की टीडी स्कीम अब भी धांसू ब्याज दरें दे रही है.तो यही कारण है कि यह स्कीम निवेशकों के बीच काफी फेमस हो रही है, खासकर उन लोगों में जो रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट चाहते हैं.

क्या है पोस्ट ऑफिस TD स्कीम

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम यानी टाइम डिपॉजिट योजना एक फिक्स्ड इनकम स्कीम है, ठीक उसी तरह जैसे बैंक एफडी.असल में इस स्कीम में निवेशक एक फिक्स रकम को एक तय समय अवधि के लिए जमा करते हैं और उस पर ब्याज पाते हैं.असल में डाकघर की यह स्कीम पूरी तरह सरकारी गारंटी के साथ मिलती है, इसलिए इसमें पैसा डूबने का कोई रिस्क भी नहीं होता है. इस स्कीम में निवेशक 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है, जबकि भुगतान सालाना होता है.

पोस्ट ऑफिस की सबसे धांसू स्कीम का कमाल: ₹3100 महीने का निवेश 5 साल में देगा ₹2.21 लाख का धमाकेदार फंड!कैलकुलेशन समझें

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की खास बात यह है कि 5 साल की अवधि वाला प्लान सबसे ज्यादा रिटर्न देता है और साथ ही आयकर अधिनियम की धारा 80C के जरिए टैक्स बेनिफिट का भी लाभ मिलता है. यानी कि आप ना केवल रिटर्न कमा सकते हैं बल्कि टैक्स बचत का फायदा भी उठा सकते हैं.

ब्याज दरें कितनी हैं

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम पर सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है. फिलहाल 1 साल की डिपॉजिट पर 6.9%, 2 साल पर 7.0%, 3 साल पर 7.1%, और 5 साल की टीडी पर 7.5% हर साल की ब्याज दर दी जा रही है.

5 साल वाला प्लान इस स्कीम का सबसे धांसू ऑप्शन है क्योंकि इसमें कंपाउंडिंग का लाभ मिलता हैय यानी ब्याज भी ब्याज कमाता है और आपका निवेश तेजी से बढ़ता है.

कैसे मिलेगा ₹2.24 लाख का रिटर्न

अगर आप 5 लाख रुपये को पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में 5 साल की अवधि के लिए 7.5% ब्याज दर पर निवेश करते हैं, तो 5 साल बाद आपको लगभग ₹7.21 लाख मिलेंगेय यानी आपका कुल गारंटीड रिटर्न ₹2,24,974 रुपए होगा. यह रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित और सुनिश्चित है, क्योंकि यह योजना सरकार द्वारा समर्थित है.

अगर आप यही रकम फिर से अगले 5 साल के लिए इसी ब्याज दर पर दोबारा निवेश करते हैं, तो यह राशि करीब ₹10.40 लाख तक पहुंच जाएगी. मतलब साफ है कि एक बार निवेश करके आप 10 सालों में अपनी पूंजी को लगभग दोगुना कर सकते हैं.तो यही वजह है कि यह स्कीम लंबी अवधि के निवेश के लिए सबसे बेहतरीन और स्थिर विकल्प मानी जा रही है.

 PF, VPF तो सुना है लेकिन ये GPF क्या है? सरकारी कर्मचारियों की सैलरी से कटने वाले GPF को समझें, इसके फायदे चौंकाएंगे,ये पीएफ से भी बेस्ट कैसे?

क्यों है यह बैंक एफडी से बेहतर

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दे रही है.इसके अलावा, यह योजना भारत सरकार की गारंटी के साथ आती है, जिससे निवेशक को पूरी सुरक्षा का भरोसा मिलता है.

यह स्कीम सीनियर सिटीजन्स के लिए भी बहुत उपयोगी है क्योंकि उन्हें नियमित अंतराल पर ब्याज का भुगतान किया जाता है, जिससे उन्हें सालाना आय का स्थिर स्रोत मिल जाता है. वहीं, टैक्स बेनिफिट और फिक्स्ड ब्याज दर इसे एक परफेक्ट सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बनाते हैं.

कैसे करें निवेश

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में निवेश करना बेहद आसान है. आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर यह खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए पहचान पत्र, पासबुक साइज फोटो और न्यूनतम 1000 रुपए की रकम की जरूरत होती है।. आप इसमें एकमुश्त राशि जमा कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि चुन सकते हैं.

इसके अलावा, अब यह सुविधा ऑनलाइन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से भी उपलब्ध है. यानी घर बैठे भी निवेश किया जा सकता है.

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस TD स्कीम उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प है जो बिना रिस्क के तय रिटर्न चाहते हैंय मौजूदा दौर में जहां बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है, वहां डाकघर की यह स्कीम एक गारंटीड और भरोसेमंद निवेश का विकल्प देती है.केवल 5 लाख रुपए लगाकर आप 5 साल में ₹2.24 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं. यानी छोटा निवेश, बड़ा भरोसा और निश्चित लाभ — यही है पोस्ट ऑफिस TD स्कीम का असली फायदा.

Wife के साथ पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डालें ₹4,00,000, फिर मुनाफे की होगी बारिश,कमाई का देखें फुल कैलकुलेशन

Top 5 FAQs

1. पोस्ट ऑफिस TD स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस TD (टाइम डिपॉजिट) स्कीम एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है, जिसमें तय अवधि के लिए निवेश कर गारंटीड ब्याज कमाया जा सकता है।

2. इसमें कितनी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है?
इस स्कीम में 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है.

3. पोस्ट ऑफिस TD स्कीम पर कितनी ब्याज दर मिलती है?
फिलहाल 5 साल की अवधि पर 7.5% ब्याज दर मिल रही है, जो सबसे ज्यादा है.

4. क्या इसमें टैक्स बेनिफिट मिलता है?
हां, 5 साल की पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में निवेश करने पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.

5. क्या यह बैंक एफडी से बेहतर विकल्प है?
हां, पोस्ट ऑफिस TD स्कीम बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज देती है और इसमें सरकारी गारंटी के कारण जोखिम भी शून्य होता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6