Post Office की सबसे धांसू स्कीम, ₹5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर केवल ब्याज से मिलेंगे ₹2 लाख,समझें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस स्कीम इन्वेस्टमेंट के लिए हमेशा से सबसे बेस्ट मानी जाती है.तो ऐसे में अगर आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) में अगर निवेश करेंगे, तो फिर बेहतर ब्याज, टैक्स छूट और सरकार की गारंटी का पूरा भरोसा मिलेगा.
Post Office की सबसे धांसू स्कीम, ₹5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर केवल ब्याज से मिलेंगे ₹2 लाख,समझें कैलकुलेशन

अपने फ्यूचर को सेफ करने के लिए लोग एक परफेक्ट स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना पसंद करते हैं.लेकिन अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इस साल रेपो रेट में लगातार कटौती किए जाने के बाद बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें घटा दी हैं. तो फिर इसका डायरेक्ट असर उन इन्वेस्टर्स पर पड़ सकता है जो अब तक सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए FD पर भरोसा करते थे, स्पेशली सीनियर सिटीजन्स के लिए यह एक बड़ी टेंशन का टॉपिक बन गया है, क्योंकि उनकी फिक्स इनकम काफी हद तक ब्याज पर ही निर्भर रहती है.तो ऐसे में अगर आप भी FD से बेहतर और सेफ रिटर्न वाला विकल्प तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती हैं.जी हां पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम अब आपके फ्यूचर के लिए बेस्ट हो सकती है.

टाइम डिपॉजिट (TD) इन्वेस्टमेंट का है बेस्ट ऑप्शन

  • सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ बेहतर रिटर्न चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस TD एक भरोसेमंद ऑप्शन है.
  • यह स्कीम पूरी तरह सरकार की गारंटी के तहत चलती है.
  • इसमें पैसा डूबने का कोई जोखिम नहीं होता.
  • बैंक FD की तुलना में यहां कई बार बेहतर ब्याज मिलता है.
  • लॉन्ग टर्म के लिए स्थिर और फिक्स कमाई का अच्छा ऑप्शन है.
Add Zee Business as a Preferred Source
post office

टाइम डिपॉजिट (TD): FD जैसा फायदा, ज्यादा भरोसा

  • पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम बैंक FD की तरह काम करती है.
  • इसमें एकमुश्त राशि तय अवधि के लिए जमा की जाती है.
  • मैच्योरिटी पर निश्चित और एश्योर्ड रिटर्न मिलता है.
  • 1 से 5 साल तक की टेन्योर के ऑप्शन मौजूद होते हैं.
  • जो लोग कम रिस्क में तय रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह सही ऑप्शन है.
  • वरिष्ठ नागरिकों और रिटायर्ड लोगों के लिए खास यूजफुल स्कीम.

1, 2, 3 या 5 का रिटर्न

पोस्ट ऑफिस समय-आधारित जमा (TD) स्कीम में इन्वेस्टर अपनी सुविधा के अनुसार 1, 2, 3 या 5 साल की टेन्योर चुन सकते हैं.तो ब्याज दरें इस प्रकार हैं-

  • 1 साल: 6.9%
  • 2 साल: 7%
  • 3 साल: 7.1%
  • 5 साल: 7.5%

रिटर्न का आसान उदाहरण

  • पोस्ट ऑफिस TD में सबसे अधिक फायदा 5 साल वाले टर्म पर मिलता है
  • 5 साल के लिए ₹5 लाख निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिलता है
  • 7.5% ब्याज दर पर कुल ब्याज बनता है ₹2.24 लाख से ज्यादा
  • मैच्योरिटी पर कुल रकम पहुंचती है करीब ₹7.25 लाख
  • यानी केवल ब्याज से ही 2 लाख से ज्यादा की पक्की कमाई
  • इसमें ना मार्केट का रिस्क, ना उतार-चढ़ाव की टेंशन
  • पूरा निवेश 100% सेफ-सरकार की गारंटी के साथpost office

इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट है टीडी स्कीम

  • यह स्कीम सरकार के समर्थन से चलती है, इसलिए निवेश पूरी तरह सेफ रहता है.
  • इसमें ₹1,000 से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.
  • अधिकतम निवेश पर कोई ऊपरी सीमा तय नहीं है.
  • सिंगल और ज्वाइंट-दोनों तरह के अकाउंट खोलने की सुविधा.
  • 10 साल से ऊपर के बच्चों के नाम भी अकाउंट खोला जा सकता है.
  • 5 साल की TD पर इन्वेस्टमेंट करने से सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है.
  • यानी यहां आपको रिटर्न भी मिलता है और टैक्स की बचत भी होती है.
  • सेफ इन्वेसटमेंट के साथ यह स्कीम डबल फायदा देने वाला ऑप्शन बन जाती.

कैसे ओपन करवाएं अकाउंट

  • पास के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से TD अकाउंट खुलवाया जा सकता है.
  • केवल कुछ बेसिक डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है.
  • पूरी प्रोसेस ईजी और ऑफलाइन तरीके से पूरी हो जाती है.
  • जमा रकम पर ब्याज सालाना आधार पर जोड़ा जाता है.
  • मैच्योरिटी पर पूरा पैसा ब्याज समेत एक साथ मिलता है.
  • कम झंझट में सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश का विकल्प.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

खबर से जुड़े FAQs

Q1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) क्या है?
यह एक सुरक्षित सरकारी स्कीम है, जिसमें तय अवधि के लिए पैसा जमा कर निश्चित ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर पूरा अमाउंट मिलता है.

Q2. पोस्ट ऑफिस TD में कितने साल की अवधि चुन सकते हैं?
TD में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि का विकल्प मिलता है.

Q3. पोस्ट ऑफिस TD पर अधिकतम ब्याज कितने प्रतिशत तक मिलता है?
फिलहाल 5 साल की TD पर करीब 7.5% तक ब्याज मिल रहा है, जो सबसे ज्यादा माना जाता है.

Q4. क्या पोस्ट ऑफिस TD पर टैक्स छूट मिलती है?
हां, 5 साल की TD पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है.

Q5. पोस्ट ऑफिस TD अकाउंट कैसे खुलवाया जा सकता है?
आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर बेसिक डॉक्यूमेंट्स के साथ आसानी से TD अकाउंट खुलवा सकते हैं, पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन और सरल होती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6